नई दिल्ली। पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme Account) के माध्यम कोई भी हर माह पक्की आमदनी की व्यवस्था कर सकता है। पोस्ट ऑफिस (Post Office) की इस स्कीम का फायदा कोई भी उठा सकता है। यह स्कीम माह इनकम (Monthly Income) निश्चिच आमदनी कराती है। इस स्कीम (Scheme) में सिंगल नाम से अधिकतम 4.5 लाख रुपये और ज्वांट नाम से अधिकतम 9 लाख रुपये तक जमा कर सकता है। इस स्कीम में 1 जनवरी 2019 से 7.3 फीसदी ब्याज (Interest) मिल रहा है। यह अकाउंट (MIS Account) 5 साल के लिए खुलता है।

कौन खुलवा सकता है एमआईएस अकाउंट (MIS Account)
पोस्ट आफिस में कोई भी व्यक्ति एमआईएस अकाउंट (MIS Account) खुलवा सकता है। इस अकाउंट को अकेले या संयुक्त नाम से खुलवाया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस एमआईएस अकाउंट (Post office MIS Account) को खुलवाने के लिए उतने ही कागजात की जरूरत होती है जितने बैंक में खाता खुलवाने के लिए पड़ती है। पोस्ट ऑफिस एमआईएस अकाउंट (Post office MIS Account) में नॉमिनेशन की सुविधा भी मिलती है। अगर कोई नॉमिनेशन पहले नहीं करा सकता है तो बाद में भी इस सुविधा का लाभ उठा सकता है। पोस्ट ऑफिस एमआईएस अकाउंट (Post office MIS Account) को एक पोस्ट ऑफिस दूसरे पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर कराया जा सकता है।
एक से ज्यादा अकाउंट (Account) खोलना संभव
कोई भी व्यक्ति एक से ज्यादा पोस्ट ऑफिस एमआईएस अकाउंट (Post office MIS Account) खुलवा सकता है। लेकिन ऐसे अकाउंट खुलवाते वक्त यह याद रखना चाहिए सिंगल अकाउंट (Account) में 4.5 लाख रुपये और ज्वाइंट अकाउंट में 9 लाख रुपये से ज्यादा जमा न हो।
5 साल के लिए खुलता है अकाउंट
पोस्ट ऑफिस एमआईएस अकाउंट (Post office MIS Account) 5 साल के लिए खुलता है। पहले यह अकाउंट 6 साल के खुलता था, लेकिन 1 दिसंबर 2011 से इसे 5 साल का दिया गया है।
समय से पहले बंद कराना संभव
पोस्ट ऑफिस एमआईएस अकाउंट (Post office MIS Account) को 5 साल से पहले भी बंद कराया जा सकता है। अगर अकाउंट खुलने से लेकर 3 साल के अंदर इसे बंद कराया जता है तो जमा का दो फीसदी काट कर पैसा वापस लिया जा सकता है। वहीं 3 साल के बाद पोस्ट ऑफिस एमआईएस अकाउंट (Post office MIS Account) बंद कराने पर केवल 1 फीसदी पैसा काटा जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications