लोन, एक ऐसा शब्द है जिससे लगभग सभी का जीवन में एक न एक बार पाला जरूर पड़ता है।
लोन, एक ऐसा शब्द है जिससे लगभग सभी का जीवन में एक न एक बार पाला जरूर पड़ता है। अगर आप भी किसी काम के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले इसके बारे में विस्तार से समझ लीजिए। यहां हम आपको कोलैटरल लोन के बारे में बता रहे हैं। जानिए कोलैटरल लोन लेने के लिए आपको किन शर्तों को पूरा करना होगा।
लोन लेते वक्त कोई न कोई सिक्यॉरिटी जमा करना अनिवार्य
कोलैटरल लोन वह लोन है जिसमें आपको लोन लेते वक्त कोई न कोई सिक्यॉरिटी जमा करनी होती है। मोटे तौर पर लोन दो तरह के होते हैं। पहला अनसिक्योर्ड (पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड पर लोन), जिसमें आपको कोई सिक्यॉरिटी नहीं जमा करनी होती। दूसरा होता है सिक्यॉर्ड लोन। जैसे होम लोन, कार लोन, गोल्ड लोन, बिजनस लोन। इन्हें लेते वक्त बैंक आपसे सिक्यॉरिटी लेता है। अब ये सिक्यॉरिटी भी दो तरीके की होती है। पहली प्राइम और दूसरी कोलैटरल सिक्यॉरिटी। अगर कर्जदार लोन नहीं चुका पाता तो सिक्यॉरिटी वाली चीज बेचकर बैंक अपना पैसा निकालता है।
सेविंग्स अकाउंट पर भी लोन मिल जाता
प्राइवेट और सरकारी दोनों बैंक दोनों से कोलैटरल लोन लिया जा सकता है। इसके लिए ब्याज दर 9 से 10.15 प्रतिशत तक होती है। किसी घर, फ्लेट, जमीन (उपजाऊ नहीं), कार को कोलैटरल के तौरपर रखकर यह लोन लिया जा सकता है।
ऐसा भी जरूरी नहीं है कि वह चीज आप ही के नाम पर हो। बस वह चीज जिसकी है उसकी रजामंदी चाहिए। इसके अलावा फिक्स डिपॉजिट, एलआईसी पॉलिसी, बॉन्ड्स पर भी यह लोन लिया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि अगर लोन नहीं चुका तो आपके द्वारा कोलैटरल सिक्यॉरिटी पर रखी गई चीज बैंक की हो जाएगी। सेविंग्स अकाउंट पर भी लोन मिल जाता है, लेकिन उस वक्त में लोन चुकने तक आप उसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
प्रॉपर्टी के एवज में लोन (Loan) (नौकरीपेशा लोगों के लिए)
बैंक से लोन के आवेदन मंजूर होने में आपके दस्तावेजों का बड़ा हाथ है। पर्सनल लोन में इनकम प्रूफ और सैलरी स्लिप की अहमियत सबसे जरूरी है। होम लोन (Home Loan), प्रॉपर्टी के एवज में लोन में प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावजे सबसे महत्वपूर्ण होते हैं।
- पता का सबूत-राशन कार्ड, टेलीफोन बिल, बिजली का बिल, वोटर कार्ड (इनमें से कोई एक)
- पहचान का सबूत-वोटर कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, कंपनी द्वारा दिया गया कार्ड (इनमें से कोई एक)
- बैंक स्टेटमेंट/पासबुक (जिसमें पिछले छह महीने की सैलरी/आय आई जमा हुई हो)
- पिछले छह महीने की सैलरी स्लिप के साथ पिछले दो साल का फॉर्म 16
- प्रॉपर्टी से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी
- पहचान का सबूत-वोटर कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस
- बैंक स्टेटमेंट/पासबुक (जिसमें पिछले छह महीने की सैलरी/आय आई जमा हुई हो)
- प्रॉपर्टी से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी
स्वरोजगार करने वाले के लिए लोन (Loan)
पिछले दो साल का सर्टिफायड फाइनेंशियल स्टेटमेंट पते का सबूत-राशन कार्ड, टेलीफोन बिल, बिजली का बिल, वोटर कार्ड (इनमें से कोई एक)
पर्सनल लोन (Loan) के जरूरी डॉक्यूमेंट्स
पहचान का सबूत (पासपोर्ट की कॉपी/ वोटर आईडी कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/आधार) पते का सबूत (पासपोर्ट की कॉपी/ वोटर आईडी कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/आधार) नई सैलरी स्लिप/फॉर्म 16 के साथ करेंट डेट का सैलरी सर्टिफिकेट
बिजनेस लोन (Loan) के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स पैन कार्ड-कंपनी/फर्म/व्यक्ति का नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट में से किसी एक की कॉपी आधार कार्ड पासपोर्ट वोटर आईडी कार्ड पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस
4 बैंकों का लोन हुआ सस्ता
देश के 4 बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती की है। इलाहाबाद बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पीएनबी और एसबीआई ने ब्याज दरों में कटौती की है। रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांता दास की बैंकों से बैठक के बाद अब धीरे-धीरे बैंक ब्याज दरें घटा रहे हैं। हालांकि ये कटौती ज्यादा बड़ी नहीं है।
कोटक महिंद्रा बैंक ने कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.05 प्रतिशत कटौती की बृहस्पतिवार को घोषणा की।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications