नई दिल्ली। केनरा बैंक (Canara Bank) और उसके जीवन बीमा साझेदार केनरा एचएसबीसी ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स लाइफ इंश्योरेंस ने बैंक ग्राहकों (Bank customer) को बैंक की वेबसाइट (Bank website) के माध्यम से आसानी से जीवन बीमा (Life insurance) खरीदने में सक्षम बनाने के लिए 'वेबअश्योरेंस' (Web Assurance) शुरू करने की घोषणा की है। पूरी तरह से डिजिटल (Digital) और पेपरलेस (Paperless insurance) प्रक्रिया के माध्यम से अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए ग्राहकों को एक ही स्थान पर, सुविधाजनक ऑनलाइन समाधान प्रदान करने की दिशा में 'वेबअश्योरेंस' (Web Assurance) एक महत्वपूर्ण कदम है।

4 तरह के बीमा उत्पाद (Insurance product) मिलेंगे
केनरा एचएसबीसी ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स लाइफ इंश्योरेंस के 4 जीवन बीमा उत्पादों (Insurance product) को केनरा बैंक (Canara Bank) के ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाएगा। ये ऐसे प्रोडक्ट हैं, जो कि ग्राहकों के बच्चों के भविष्य (Insurance products for children), बचत और निवेश, सेवानिवृत्ति (Insurance products related to retirement) योजना और सुरक्षा संबंधी प्रमुख जरूरतों को पूरा करेंगे।
नेट प्रेमी लोगों के लिए आसान बीमा सुविधा (Easy access of Insurance for internet savvy people)
इस नई पहल की घोषणा करते हुए केनरा बैंक (Canara Bank) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरए शंकरनारायणन ने कहा, "हमें विश्वास है कि वेबअश्योरेंस (Web Assurance) के साथ, हम बैंक के युवा और नेट-प्रेमी ग्राहकों की सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने में सक्षम (Easy access of Insurance for internet savvy people) होंगे।'
बीमा लेना हो जाएगा आसान (Buying insurance will be easy)
केनरा एचएसबीसी ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुज माथुर ने कहा, "यह पहल बैंक (bank) और कंपनी की डिजिटल क्षमताओं को एक साथ एकीकृत करती है ताकि बैंक ग्राहकों को उनकी बीमा जरूरतों (Insurance needs) को पूरा करने के लिए एक सुविधाजनक और परेशानी मुक्त विकल्प प्रदान किया जा सके। हमें विश्वास है कि यह पहल कैनरा बैंक (Canara Bank) के विशाल ग्राहक आधार तक हमारी पहुंच को बढ़ाने में सहायक साबित होगी और यह सुनिश्चित करेगी कि हम केनरा बैंक (Canara Bank) परिवार के सभी ग्राहकों के लिए प्रासंगिक समाधानों के साथ पहुंचें।"
यह भी पढ़ें : Car Insurance की 10 बड़ी बातें, जानेंगे तो बचेगा नुकसान
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications