देश में आय दिन एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। एटीएम कार्ड (ATM Card) से जितनी सुविधाएं मिलती हैं, उतना ही सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
नई दिल्ली: देश में आय दिन एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। एटीएम कार्ड (ATM Card) से जितनी सुविधाएं मिलती हैं, उतना ही सावधानी बरतने की जरूरत होती है। क्योंकि जरा सी लापरवाही होने पर बड़ा नुकसान भी हो सकता है। इन दिनों कार्ड क्लोनिंग (Card cloning) के जरिए जालसाज आपके एटीएम कार्ड (ATM Card) तक अपनी पहुंच बना लेते हैं, जिसके बाद आपको काफी आसान तरीके से वे ठगते है। इसलिए एटीएम (atm) से पैसे निकालते वक्त और कार्ड से पेमेंट (Card payment) करते वक्त आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।
धोखाधड़ी दो तरह से हो सकती है
पहला एटीएम स्कीमिंग: बता दें कि डेबिट कार्ड (Debit Card) के ब्योरे की चोरी को एटीएम स्किमिंग (ATM Skimming) कहते हैं। इसके लिए एटीएम की-पैड (ATM Keypad) के पास डिवाइस लगा दी जाती है। कार्ड को मशीन में डालते ही मैग्नेटिक पट्टी (Magnetic strip) पर दर्ज ब्योरा और पासवर्ड डिवाइस (Password device) में रिकॉर्ड हो जाता है। इस तरह डाटा चोरी कर ऑनलाइन खरीदी या खाते से पैसा ट्रांसफर (Money transfer) कर पैसा निकल जाता है।
दूसरा एटीएम कार्ड क्लोनिंग: एटीएम कार्ड (ATM card) की क्लोनिंग (Cloning) से भी जालसाज आपकी ज्यादा कमाई पर हाथ साफ कर लेते हैं। पहले स्किमर डिवाइस (Skimer device) या स्वाइप मशीन (Swipe machine) के जरिए कार्ड का ब्योरा लिया जाता है। इसके बाद जालसाज (Fraud) सॉफ्टवेयर की मदद से एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर लेते हैं। इस तरह फर्जी कार्ड से पैसा निकाल लिया जाता है।
बैंक को करें तुरंत शिकायत
एटीएम (ATM) या ऑनलाइन पैसों की धोखाधड़ी होने पर आपको जल्द से जल्द उसी बैंक में रिपोर्ट (Bank report) करनी चाहिए जिस बैंक में आपका खाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस बैंक (Bank) ने आपको कार्ड जारी किया है, नुकसान होने की स्थिति में वही पैसा वापस करेगा। अगर यह साबित हो जाए कि आप धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं तो बैंक आपको नुकसान की भरपाई करेंगे।
इन बातों का खासतौर पर ध्यान दें
- जब भी एटीएम कार्ड (ATN Card) से रुपये निकालने जाएं, एटीएम मशीन (ATM machine) में कैमरे को तलाश करने की कोशिश करें।
- जहां कार्ड स्वैप (Card swap) किया जाता है, उस जगह को हिलाकर देखें। यदि वहां कैमरा लगा होगा तो वह खुद निकल आएगा।
- लेन-देन की जानकारी के लिए अपने मोबाइल पर एसएमएस (Mobile sms) अलर्ट सेवा लें।
- हमेशा अपना पिन कोड याद रखें। उसे लिखकर या फिर साथ लेकर न चलें।
- एटीएम पिन (ATM Pin) के लिए अपनी जन्मतिथि या गाड़ी के नंबर का इस्तेमाल न करें।
- एटीएम से बाहर निकलने के बाद एक बार क्लियर बटन जरूर दबाएं।
- लेनदेन की रसीद अपने पास रखें। उसे एटीएम के पास फेंककर न जाएं।
- नकदी निकलने के बाद एटीएम के सामने खड़े होकर पैसा न गिनें।
- पिन दर्ज करते समय एटीएम के नजदीक खड़े रहें। हाथ से की-पैड को ढक लें।
एटीएम से पैसे निकालते वक्त रहें सावधान
जिस जगह पर आप अपना कार्ड डालते हैं, वहां चेक कीजिए कि स्लॉट (Slot) के ऊपर कोई दूसरी चीज अलग से तो नहीं लगी है। स्कीमर देखने में मशीन (Machine) का हिस्सा ही लगती है। आसपास की दीवारों और कीबोर्ड के आसपास देखें कि वहां कहीं कोई कैमरा तो नहीं लगा है। अगर किसी भी मशीन पर जरा भी शक हो तो उसका इस्तेमाल न करें और बैंक या वहां मौजूद किसी कर्मचारी को जरूर बताएं।
पेमेंट करते वक्त ध्यान दें
एटीएम से पैसा निकालते वक्त किसी को अपने आसपास न खड़ा होने दें। क्योंकि यह भी हो सकता है कि आपके पीछे खड़ा शख्स ही आपका एटीएम पिन (ATM pin) देखकर आपको वेबकूफ बना दें। इसलिए एटीएम में कोई अन्य शख्स हो या नहीं आपको हमेशा दूसरे हाथ से कीबोर्ड (The keyboard) को कवर करके पिन डालना चाहिए। इस बात का भी ध्यान दें कि किसी शॉप, मॉल या अन्य जगह पर अगर आप कार्ड से पेमेंट (Payment) करते हैं तो भी सावधान होने की जरूरत है। किसी अन्य व्यक्ति को अपना कार्ड स्वाइप (Card swipe) करने के लिए नहीं दें। हमेशा अपने कार्ड को अपने सामने ही स्वाइप करवाएं और खुद ही पासवर्ड डालें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications