नई दिल्ली। देश में करोड़ों लोगों ने एलआईसी (LIC) से बीमा पॉलिसी (insurance policy) ले रखी है। लेकिन इनमें से लाखों लोग आज भी एलआईसी एजेंट () के भरोसे या एलआईसी ब्रांच में जाकर ही अपने बीमे की किस्त (premium) जमा करते हैं। एक तो यह कठिन काम है ऊपर से कई बार बीमे के किस्त जमा करना भूल जाते हैं। ऐसे में जहां अगली बार किस्त जमा करने पर उन्हें पेनल्टी देनी होती है, वहीं जितने दिन बीमा प्रीमियम (premium) जमा नहीं होता है पॉलिसी से क्लेम भी नहीं मिलता है। ऐसे में एलआईसी ऑनलाइन (LIC Online) प्रीमियम जमा करने की सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। इससे बीते के किस्त अंतिम दिन भी जमा हो सकती है और पूरे देश में कहीं भी हो, इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से लोग प्रीमियम (Premium) जमा करने के अलावा पॉलिसी स्टेटस (Policy Status), बोनस स्टेटस (Bonus Status), लोन स्टेटस (Loan Status) जैसी सुविधा जानने में भी कर सकते हैं।
ऐसे कराएं एलआईसी में रजिस्ट्रेशन ( registration in LIC)
एलआईसी (LIC) की ऑनलाइन पेमेंट सुविधा (Online payment facility) लेने के लिए पहले लोगों को एक बार रजिस्ट्रेशन ( registration in LIC) कराना होता है। यह रजिस्टेशन एलआईसी (LIC) की वेबसाइट पर ही होता है। एलआईसी (LIC) की वेबसाइट का पता www.licindia.in है। इस वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले "न्यू यूजर" वाले टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लोगों को अपना यूजर-आईडी और पासवर्ड बना सकते हैं। इसके बाद कुछ जरूरी जानकारी देकर लोग अपना एलआईसी (LIC) प्रीमियम (Premium) जमा करने का काम कर सकते हैं।
ऐसे करें एलआईसी के पोर्टल पर लॉगिन (Login to the portal of LIC)
एलआईसी (LIC) पोर्टल रजिस्ट्रशन के बाद कई सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए आपको एलआईसी पॉलिसी सहित कुछ अन्य जानकारी देनी होती हैं। अब आप एलआईसी (LIC) की वेबसाइट पर जाकर ई-सर्विसेज का टैब दबाएं। यहां पर आपसे यूजर-आईडी और पासवर्ड (User-Id and password) मांगा जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आप लॉगिन करेंगे। इसके बाद एक फार्म खुलेगा। यहां पर आपको अपनी पॉलिसी को रजिस्टर करना होगा। इस फॉर्म भरने के बाद इस फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें। इसके बाद इस प्रिंट फार्म पर साइन करें और इसकी स्कैन कापी को अपलोड कर दें। इसके अलावा वेरिफिकेशन के लिए पैन कार्ड (PAN Card), आधार कार्ड (AADHAAR Card) या पासपोर्ट की स्कैन कापी मांगी जाएगी। इनमें से किसी एक को आपको अपलोड करना होगा।
अब आएगा एलआईसी (LIC) से वेरिफिकेशन कोड (Verification code)
जैसे ही वेरिफिकेशन का पूरा होगा एलआईसी (LIC) आपको एक ई-मेल और एसएमएस (SMS) भेजेगी। इस वेरिफिकेशन कोड (Verification code) को डाल कर आप अपने रजिस्ट्रेशन का काम पूरा लें। इसके बाद आप एलआईसी (LIC) की ई-सेवाओं का पूरा लाभ उठा सकते हैं। इन कामों में प्रीमियम (Premium) भरने के अलावा कई काम शामिल हैं।
बिना रजिस्ट्रेशन भी जमा कर सकते हैं प्रीमियम (Premium)
अगर एलआईसी (LIC) पॉलिसी का सिर्फ प्रीमियम (Premium) जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। एलआईसी (LIC) की पॉलिसी का प्रीमियम दूसरे तरह से भी ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।
जानिए एलआईसी प्रीमियम (LIC Premium) भुगतान का तरीका
सबसे पहले एलआईसी (LIC) की वेबसाइट www.licindia.in पर जाना होगा। यहां पर ऑनलाइन सेवाओं में भुगतान प्रीमियम ऑनलाइन (Pay Premium online) का टैब दिखेगा। यहां पर क्लिक करने के बाद आप पे डायरेक्ट पर क्लिक करें। इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी। अब आप अपना पसंदीदा ब्राउजर चुनें और ड्रॉप-डाउन मेनू से रिन्यूअल प्रीमियम (Premium) विकल्प को सिलेक्ट करें।
इन जानकारियों को देना होगा
यहां पर पॉलिसी नंबर (Policy number), जन्मतिथि (date of birth), मोबाइल नंबर (mobile number), प्रीमियम अमाउंट (Premium amount), ई-मेल आईडी और स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा को डालना होगा। इसके बाद नियम और शर्तों को स्वीकार करने पर आप आगे बढ़ेंगे। इसके बाद एलआईसी प्रीमियम (LIC Premium) जमा करने वाला पेज खुलेगा। यहां पर लोग एलआईसी (LIC) पॉलिसी का प्रीमियम (Premium) जमा करने के लिए नेट बैंकिंग (Net Banking), डेबिट कार्ड (Debit Card), क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से प्रीमियम (Premium) का भुगतान कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications