खुद का बिजनेस सेट अप (Business Set Up) करना चाहते है तो आपके लिए अच्छी खबर है।
नई दिल्ली: खुद का बिजनेस सेट अप (Business Set Up) करना चाहते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां रेगुलर कमाई के लिए कोई बिजनेस (Business) शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो टोफू (Tofu) यानी सोया पनीर (Soya Paneer) का प्लांट आपके लिए अच्छा जरिया बन सकता है। टोफू (Tofu) के इस बिजनेस में थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से आप खुद को एक ब्रांड के रूप में भी स्थापित कर सकते हैं। लगभग 3 से 4 लाख रुपये के इन्वेस्टमेंट (Investment) से कुछ महीनों में ही आप हजारों नहीं बल्कि लाखों रुपये महीने कमा सकते हैं।
निवेश के लिए 3 से 4 लाख रुपये की जरुरत
टोफू बिजनेस (Tofu Business) को शुरू करने में आपको 3 से 4 लाख रुपये का खर्च आएगा। टोफू (Tofu) बनाने के लिए शुरू में 3 लाख रुपये निवेश करना होगा। वहीं शुरुआती निवेश में बॉयलर (Boiler), जार (Jar) , सेपरेटर (Separator), छोटा फ्रीजर (Small freezer) आदि सामान 2 लाख रुपये में आ जाएगा। इसके साथ ही 1 लाख रुपये में आपको सोयाबीन की खरीद करनी होगी। वहीं टोफू (Tofu) बनाने वाले कुछ एक्सपर्ट (Expert) की भी जरुरत आपको होगी।
टोफू (Tofu) बनाने की प्रक्रिया
जानकारी दें कि टोफू बनाने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। टोफू (Tofu) बनाने की प्रक्रिया में पहले सोयाबीन को पीसकर (Grinding soya bean) 1:7 के अनुपात में पानी के साथ मिलाकर उबाला जाता है। बॉयलर और ग्राइंडर (Boilers & Grinders) में 1 घंटे की प्रक्रिया के पूरा होने के बाद आपको 4-5 लीटर दूध मिल जाता है। इस प्रक्रिया के बाद दूध को सेपरेटर (Milk separator) में डालते हैं जहां दूध दही जैसा हो जाता है। इसके बाद उससे बचा हुआ पानी निकाला जाता है। करीब 1 घंटे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको ढाई से तीन किलो टोफू (Tofu) (सोया पनीर) मिल जाता है। मान लीजिए कि अगर आप रोजाना 30-35 किलोग्राम टोफू (Tofu) बनाने में सफल हो जाते हैं तो आपको 1 लाख रुपये महीने की कमाई होने की पूरी संभावना है।
महीने में हो सकती हैं 1 लाख की कमाई
टोफू का बाजार (Tofu market) में प्राइस 200 से 250 रुपये प्रति किलोग्राम। आपको 1 किलोग्राम सोयाबीन (Soyabean) से पूरी प्रक्रिया के बाद लगभग 2.5 किलोग्राम पनीर (Paneer) मिलता है तो जो कि करीब 500 रुपये का होता है। इस तरह आप अगर एक दिन में 10 किलोग्राम पनीर भी बनाते हैं तो इसका बाजार में भाव लगभग 2 हजार रुपए होता है। ऐसे में यदि लेबर, बिजली (Electricity) , आदि के खर्च को अगर 50 फीसदी भी मानते हैं तो आपको इस हिसाब से 30 हजार रुपए की नेट बचत होती है। प्रतिदिन आप अगर 30 से 35 किलोग्राम टोफू (Tofu) बनाकर बाजार में बेचने में कामयाब हो जाते हैं तो आप आराम से 1 लाख रुपये महीना कमा सकते हैं।
सभी जिलों में मिलता है लोन
-तोफू के प्रोजेक्ट (Tofu project) के लिए यदि आपके पास पूंजी (Finance) नहीं है तो हर छोटे मंझोले उद्योग (Small scale industries) की जैसे ही आपको इसके लिए भी लोन मिल सकता है।
-इसके लिए आपको अपने प्रोजेक्ट (Project) को जिला उद्योग कार्यालय (District industry office) में प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद मुनाफे और लागत का आंकलन करके आपको सब्सिडी वाला लोन (Subsidized Loan) मिल जाता है।
-इसके लिए समय-समय पर केंद्र और राज्य सरकारों (Central and State Governments) के एसएमई प्रोजेक्ट़स (SME Projects) के लिए बिना ब्याज (Interest) या कम ब्याज वाले लोन (Loan) में भी शामिल किया जाता है।
हर प्रोडक्ट आता है काम
-तोफू (Tofu) बनाने में आपके पास बाय प्रोडक्ट (Product) के रूप में खली बचती है। बता दें कि इससे भी कई प्रोडक्ट तैयार होते हैं।
-इस खली का इस्तेमाल बिस्कुट बनाने में भी होता है। इसके बाद जो प्रोडक्ट बनता है उससे बरी तैयार होती।
-इस बरी को खाने में इस्तेमाल किया जाता है। यह भी प्रोटीन (Product) का एक रिच सोर्स माना जाता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications