नई दिल्ली। अगर आप मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) यानी पीएमएवाई (PMAY) योजना का लाभ ले सकते हैं। पहले प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ सिर्फ गरीब वर्ग के लिए था, लेकिन अब होम लोन की रकम बढ़ाकर शहरी इलाकों के गरीब और मध्यम वर्ग को भी पीएमएवाई (PMAY) के दायरे में लाया गया है। आप चाहें तो प्रधानमंत्री आवास योजना हेल्पलाइन नंबर (pmay helpline) पर सीधे फोन करके भी इस स्कीम के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना हेल्पलाइन नंबर (pmay helpline number)
राष्ट्रीय टोल-फ्री नंबर : 1800-11-6446 (ग्रामीण)
-1800-11-3377 (शहरी, एनएचबी)
-1800-11-3388 (शहरी, एनएचबी)
-1800-11-6163 (शहरी, हुडको)।
-राज्य स्तरीय टोल-फ्री नंबर - 18003456527
-मोबाइल नंबर या व्हाट्सएप नंबर - 7004193202
बदल दिया गया है आमदनी का दायरा
शुरुआती प्रावधानों के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) में होम लोन (Home Loan) की रकम 3 से 6 लाख रुपये तक थी, जिस पर प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत ब्याज पर सब्सिडी दी जाती थी। अब इसे बढ़ाकर अब 18 लाख रुपये तक कर दिया गया है।
कौन उठा सकता है प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ?
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ उठाने के लिए आवेदक की उम्र 21 से 55 साल होनी चाहिए।
आय के हिसाब से कैटेगरी
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने के लिए कितनी आमदनी होनी चाहिए, यह काफी जरूरी है। निम्न आर्थिक वर्ग (EWS) के लिए सालाना घरेलू आमदनी 3.00 लाख रुपये तय है। वहीं मध्यम आय वर्ग (LIG) के लिए सालान आमदनी 3 लाख से 6 लाख के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा सालाना 12 और 18 लाख रुपये तक की आमदनी वाले लोग भी प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : SBI : नोट करें Mobile Number, मिस्ड कॉल से लें अकाउंट की पूरी जानकारी
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) में कितनी मिलेगी सब्सिडी?
6.5 फीसदी की क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी सिर्फ छह लाख रुपये तक के लोन पर उपलब्ध है।
12 लाख रुपये तक की सालाना कमाई वाले लोग नौ लाख रुपये तक के लोन पर चार फीसदी ब्याज सब्सिडी का लाभ उठा पाएंगे।
इसी तरह 18 लाख रुपये तक की सालाना कमाई वाले लोग 12 लाख रुपये तक के लोन पर 3 फीसदी ब्याज सब्सिडी का लाभ उठा पाएंगे।
कैसे मिलेगा प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) सब्सिडी का लाभ?
-होम लोन लेने वाले संस्थान से सब्सिडी के बारे में बात करें
-अगर आप योग्य हैं तो पहले सेंट्रल नोडल एजेंसी को आपका आवेदन भेजा जायेगा
-अगर मंजूरी मिल गयी तो एजेंसी सब्सिडी की रकम कर्ज देने वाले बैंक को दी जाएगी
-बैंक यह रकम आपके लोन अकाउंट में डाल देगा
यह भी पढ़ें : Jan Dhan account : जानें क्या-क्या मिलता है Free
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications