नई दिल्ली। गरीब लोगों को बैंक से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री जनधन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana) योजना शुरू की गई थी। भ्रष्टाचार रोकने और लाभार्थियों का सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे देने के उद्देश्य से यह योजना 28 अगस्त 2014 को शुरू हुई थी। जीरो बैलेंस (Zero Balance Bank Account) पर खुलने वाले इस खाते में लोगों को एक लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर (Accident insurance cover) दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत 30,000 रुपये का जीवन बीमा पॉलिसी धारक (Life insurance policy holder) की मौत होने पर उसके नॉमिनी (Nominee) को दिया जाता है।

जनधन बैंक खातों में मिलने वाली सुविधाएं (What are the benefits of Jan Dhan Bank Account)
देश का कोई भी नागरिक प्रधानमंत्री जनधन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana) योजना के तहत बैंकों में अपना खाता खुलवा सकता है। इस योजना के तहत 10 साल से छोटे बच्चे का खाता भी खोला जा सकता है। जिस के पास भी सरकारी अधिकारी द्वारा सत्यापित आइडेंटिटी प्रूफ है, वह खाता खोल सकता है।
ये मिलती हैं सुविधाएं
1. जमा राशि पर ब्याज।
2. एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर।
3. कोई न्यूनतम शेष राशि जरूरी नहीं।
4. प्रधानमंत्री जनधन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana) योजना के अंतर्गत 30,000 रुपये का जीवन बीमा लाभार्थी को उसकी मृत्यु पर सामान्य शर्तों की प्रतिपूर्ति पर देय।
5. सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को इन खातों में सीधे लाभ मिलेगा।
6. 6 माह तक इन खातों के संतोषजनक परिचालन के बाद ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी जाएगी।
7. प्रति परिवार, खासकर परिवार की स्त्री के लिए सिर्फ एक खाते में 5,000/- रुपए तक की ओवरड्राफ्ट की सुविधा उपलब्ध।
8. इस जन धन खाते में पैसे निकालने, जमा करना, फंड ट्रांसफर करना, मोबाइल बैंकिंग की सुविधा सब फ्री है।
जनधन अकाउंट खुलवाने के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents required to open a Jan Dhan account)
यदि आधार कार्ड/आधार संख्या (AADHAAR) उपलब्ध है तो कोई अन्य दस्तावेज आवश्यक नहीं है। यदि अड्रेस बदल गया है तो वर्तमान अड्रेस का प्रूफ।
यह भी पढ़ें : ये हैं Modi सरकार की 19 योजनाएं, जिनमें मिलता है सीधा वित्तीय फायदा
यदि आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है तो निम्न दस्तावेज चाहिए
-मतदाता पहचान पत्र (Presenter ID)
-ड्राइविंग लाइसेंस (driving license)
-पैन कार्ड (Pan Card)
-पासपोर्ट (Passport)
-नरेगा कार्ड (Narega card)
यदि इन दस्तावेजों में आपका पता भी मौजूद है तो वह 'पहचान तथा पते का प्रमाण' दोनों का कार्य कर सकता है।
कैसे खुलता है प्रधानमंत्री जनधन अकाउंट (How to open Prime Jan Dhan Account)
प्रधानमंत्री जनधन अकाउंट (How to open Prime Jan Dhan Account) खोलने के लिए आपको अधिकृत बैंकों में जाकर या बैंक में बैंक मित्र या अधिकृत संस्था से संपर्क करना होगा। बैंक आपको खाता खोलने का फॉर्म दे देगा। जिसे आपको सावधानी से भरना होगा। आपको फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेज देने होंगे। आईडी प्रूफ के साथ में आपको यह फॉर्म जमा करवाना होगा। इसके बाद आपका प्रधानमंत्री जनधन अकाउंट (Prime Jan Dhan Account) खुल जाएगा।
यह भी पढ़ें : AC का बिल घट जाएगा 20 फीसदी तक, कमरे में करें ये मामूली बदलाव
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications