नई दिल्ली। जैसे ऑनलाइन कपड़े खरीदे जाते हैं, अब वैसे ही बीमा भी खरीदना संभव हो गया है। इसके चलते बीमा पर आने वाला खर्च भी घट गया है, जिसका फायदा बीमा लेने वालों को मिलता है। इस खर्च के घटने की वजह बीमा एजेंट को जाने वाला कमीशन है। पहले ज्यादातर बीमा उत्पाद एजेंट के माध्यम से ही बेचे जाते हैं, जिनमें भारी भरकम कमीशन जाता था, लेकिन अब अब अगर आप ऑनलाइन बीमा लेते हैं तो यह कमीशन नहीं देना पड़ता है। इससे आपको कम प्रीमियम में ज्यादा कवरेज का बीमा मिल जाता है। आजकल लोग यूनिट लिंक इंश्योरेंस प्लान यानी यूलिप में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ऐसे में आइये जानते हैं इनको ऑनलाइन खरीदने का क्या फायदा है।

अब 4 की देने होते हैं केवल 2 शुल्क
यूलिप में मुख्य रूप् के 4 शुल्क होते हैं, जिनमें प्रीमियम एलोकेशन चार्ज, फंड मैनेजमेंट चार्ज, पॉलिसी एडमिनिस्ट्रेशन चार्ज और मॉर्टेलिटी चार्ज शामिल हैं। ऑनलाइन मार्केट में यूलिप लॉन्च किए जाने के बाद अब प्रीमियम एलोकेशन और पॉलिसी एडमिनिस्ट्रेशन के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाता, क्योंकि अब यहां कोई बीमा एजेंट नहीं होता है। इसके साथ ही निवेशकों को मॉर्टेलिटी चार्ज भी प्लान की परिपक्वता पर वापस कर दिया जाता है। इस प्रकार से उन्हें मिलने वाला इंश्योरेंस कवर मुफ्त हो जाता है। इसके अलावा समय के साथ फंड मैनेजमेंट चार्जेस की अधिकतम सीमा भी 1.35 फीसदी प्रति वर्ष कर दी गई।
ऑनलाइन यूलिप लेने के फायदे
ऑनलाइन यूलिप खरीदना एक आसान प्रक्रिया है। आपको सबसे पहले अपनी पसंद की बीमा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है। इसके बाद कुछ निजी विवरण भरने हैं और कुछ ही क्लिक्स में आप एक यूलिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान खरीद सकते हैं। यहां ग्राहकों के लिए यूलिप के फंड चुनने और किसी फंड को बदलने, लाइफ कवर में बदलाव करने या कोई राइडर आदि शामिल करने की प्रक्रिया को काफी अधिक सुविधाजनक बनाया जाता है। आपको इस बात की पूरी आजादी होगी कि आप अपना पैसा अपनी पसंद के फंड में निवेश करें और ऑनलाइन पोर्टल पर ही किसी फंड को बदलने की प्रक्रिया भी पूरी कर सकें।
इंस्टेंट पॉलिसी भी मिलना संभव
पहले आमतौर पर एक पॉलिसी के जारी होने में 4-5 दिनों का समय लग जाता था। लेकिन अब ऑनलाइन यूलिप की इंस्टेंट खरीदारी सुविधा के जरिये इंश्योरेंस कंपनियां अपने ग्राहकों को लगभग तुरंत ही यूलिप जारी कर सकेंगी, जो कि कंपनी की अंडरराइटिंग गाइडलाइंस पर आधारित होंगी।
यूलिप पॉलिसी की निगरानी ऑनलाइन संभव
निवेशक के रूप में आप हर समय यह भी देख सकेंगे कि आपके पोर्टफोलियो में कितनी फंड यूनिट्स मौजूद हैं। यूलिप में निवेश के दौरान यह हमेशा अच्छा होगा कि आप पहले किसी ऑनलाइन इंश्योरेंस मार्केटप्लेस पर जाकर वहां उपलब्ध विभिन्न प्लान्स की तुलना करें और फिर अपनी जरूरत के अनुसार ऐसा प्लान चुनें जो आपकी जेब पर भी भारी ना पड़े।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications