नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने ऐसे लोगों से आवेदन मांगे हैं जो एजेंट बन कर अपना कॉरियर बनाना चाहते हैं। एलआईसी ऐसे लोगों को हर माह फिक्स अकाउंट देने के अलावा बीमा से मिलने वाला कमीशन भी देगी। ध्यान रहे कि देश में सैकड़ों ऐसे एलआईसी एजेंट हैं, जिनकी कमाई लाखों रुपये महीना है। अगर आप भी एलआईसी से अर्बन करियर एजेंट के रूप में जुड़ना चाहते हैं तो 6 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। एलआईसी ने बताया है कि वह इन एजेंट को हर महीने 12 हजार रुपये तक का स्टाइपेंड भी देगा। आइये जानते हैं कि इसके लिए योग्यता क्या है और कहां आवेदन करना होगा।

एलआईसी एजेंट बनने के लिए योग्यता
एलआईसी ने बताया है कि उसके एजेंट बनने के लिए आयु सीमा 21 से 35 वर्ष तय की गई है। अगर आपकी उम्र इस सीमा के अंदर है तो आप अर्बन करियर एजेंट पद के लिए आवेदन कर सकता है। अनुसूचित जाति/जनजाति, भूतपूर्व सैनिक, सेल्स एवं मार्केटिंग में अनुभव रखने वालों को आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जा सकती है। मेट्रो शहरों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक है। इसके अलावा अन्य सेंटरों के लिए 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं। यहां पर ध्यान देने की बात यह है कि आप जहां पर आवेदन कर रहे हैं वहां पर आप पिछले एक साल से निवास जरूर कर रहे हों।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड और कब तक
एलआईसी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार, अर्बन करियर एजेंट को मेट्रो शहरों में पहले साल 12 हजार रुपये महीना, दूसरे साल 11 हजार रुपये महीना और तीसरे साल 10 हजार रुपये महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा। अन्य शहरों में पहले साल 10 हजार रुपये महीना, दूसरे साल 9 हजार रुपये महीना और तीसरे साल 8 हजार रुपये महीना स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा बीमा कराने में मिलने वाला कमीशन अतिरिक्त मिलेगा।
कौन नहीं कर सकता है एलआईसी एजेंट बनने के लिए आवेदन
एलआईसी अर्बन करियर एजेंट पद के लिए एलआईसी के कर्मचारी, पहले से एजेंट, केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी, सरकारी कंपनियों के कर्मचारी के पति या पत्नी आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा एलआईसी के विकास अधिकारी, एजेंट या कर्मचारियों के सगे संबंधी भी इस पद के लिए आवेदन के लिए कर सकते हैं। इन पदों के लिए 6 जुलाई 2019 तक आवेदन करना होगा। इन पदों के लिए एलआईसी 13 जुलाई 2019 को लिखित परीक्षा का आयोजन करेगी।
एलआईसी की इन शाखाओं में कर सकते हैं संपर्क
- वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, एलआईसी शाखा नंबर 11सी , एफ-19 यूनाइटेड इंश्योरेंस बिल्डिंग, तीसरा तल, कनाट सर्कस नई दिल्ली-110001
- शाखा प्रबंधक, एलआईसी शाखा नंबर 320 लक्ष्मी इंश्योरेंस बिल्डिंग, दूसरा तल आसफ अली रोड नई दिल्ली-110002
- शाखा प्रबंधक, एलआईसी शाखा नंबर 31 डी, 3सी/2 न्यू रोहतक रोड लिबर्टी सिनेमा के सामने करोल बाग, नई दिल्ली 110005
- शाखा प्रबंधक एलआईसी शाखा नंबर 1021, भगत सिंह पार्क के सामने 18/60 गीता कॉलोनी नई दिल्ली 110031
- शाखा प्रबंधक एलआईसी शाखा नंबर 33 बी, दूसरा तल, जीवन प्रवाह टावर, डिस्ट्रिक्ट सेंटर जनकपुरी नई दिल्ली 110058
- शाखा प्रबंधक एलआईसी शाखा नंबर 1181, आरके टावर, सागर विला के नजदीक रोहतक 124001
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications