नई दिल्ली। आजकल लोगों को पैसों की जरूरत अक्सर पड़ती रहती है। ऐसे में उन्हें या तो अपनों से पैसा मांगना पड़ता है, या फिर बैंक या अन्य वित्तीय कंपनियों से लोन लेना पड़ता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपको जरूरत पड़ने पर कौन सा लोन लेना चाहिए। आमतौर पर अर्जेंट लोन के लिए या तो पर्सनल लोन लिया जाता है या गोल्ड लोन। आइये जानते हैं कि अगर जरूरत पड़े तो इनमें से कौन सा लोन आपको लेना चाहिए।

जानें पर्सनल लोन और गोल्ड लोन के बारे में
पर्सनलन लोन और गोल्ड लोन अब ज्यादातर बैंक और वित्तीय कंपनियां दे रही हैं। इन दोनों तरीकों में अचानक जरूरत पड़ने पर लोन लिया जा सकता है। दोनों लोन में सबसे बड़ा अंतर यह है कि एक सिक्योर्ड लोन है होता है जबकि दूसरा अनसिक्योर्ड लोन। इसके चलते इनके ब्याज दर में अंतर आ जाता है। इसके अलावा जहां पर्सलोन अपनी जरूरत के हिसाब से लिया जा सकता है, वहीं गोल्ड लोन गिरवी रखने लायक गोल्ड के आधार पर ही मिलता है।
जल्द और आसानी से मिल जाता है गोल्ड लोन
गोल्ड लोन जरूरत पर कुछ ही घंटे में आसानी से लिया जा सकता है। इसके लिए आपको गोल्ड लेकर गोल्ड लोन देने वाली कंपनी के पास ले जाना होता है। कंपनी गोल्ड चेक करने के साथ ही आपका केवाईसी यानी ‘अपने ग्राहक को जानिये' प्रक्रिया को पूरी करती हैं। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होती है, आपको लोन दे दिया जाता है। आमतौर पर इस प्रक्रिया में 1 से 2 घंटे लगते हैं। अगर आपने उसी कंपनी से पहले भी गोल्ड लोन लिया है तो लोन कुछ ही समय में लिया जा सकता है। गोल्ड लोन की एक और खूबी है कि यह कम क्रेडिट स्कोर वालों को भी मिल जाता है।
किस गोल्ड के बदले नहीं मिलता है लोन
बैंक और वित्तीय कंपनियां आमतौर पर शुद्ध गोल्ड यानी 18 कैरेट और उससे अधिक के गोल्ड के बदले ही लोन देते हैं। कई जगह पर प्लेटेड ज्वैलरी और ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी के बदले गोल्ड लोन नहीं दिया जाता है।
बिना कुछ गिरवी रखे मिलता है पर्सनल लोन
कंपनियां और बैंक पर्सनल लोन मांगने वालों से कुछ भी गिरवी रखने को नहीं कहते हैं। यह लोन अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है 24 घंटे में भी दे देती हैं। हालांकि पर्सनल लोन बहुत ज्यादा अवधि के लिए नहीं दिया जाता है। पर्सनल लोन में आपके लोन अमाउंट और लोन के समय के आधार पर आपकी किस्त तय हो जाती है, जो आपको देनी होती है। अगर इस लोन को समय से पहले कोई वापस करना चाहे तो उसे कुछ अतिरिक्त पेमेंट करके ऐसा करने की इजाजत होती है।
पर्सनल लोन के लिए क्रेडिट स्कोर महत्वपूर्ण
अगर आप पर्सनल लोन चाहते हैं तो अपना क्रेडिट स्कोर अच्छा रखना चाहिए। क्योंकि अगर क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं होता तो आपको या तो पर्सनल लोन नहीं मिल पाएगा या ज्यादा ब्याज पर मिलेगा। ऐसे में जरूरी है कि अपना क्रेडिट स्कोर हमेशा अच्छा रखें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications