नई दिल्ली। अक्सर लोग बैंक का काम निपटाने के लिए ऑफिस से कुछ समय निकाल कर जाते हैं। ऐसा उन्हें इसलिए करना पड़ता है कि बैंकों के खुलने का समय ऑफिसों के खुलने का समय एक ही होता है। लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं है। बैंकों ने कई जरूरी काम एटीएम से ही करने की छूट दे दी है। यह काम अब जब भी समय मिले अपने एटीएम पर जाकर किए किए जा सकते हैं। अब इन एटीएम कौन से जरूरी 8 काम कर सकते हैं, आइये इसे जानते हैं।
कैश डिपाटजट मशीनों का भी उठा सकते हैं फायदा
कई बैंकों ने अपने एटीएम के साथ ही कैश जमा करने की मशीनें भी लगा दी हैं। इनका इस्तेमाल कभी भी कैश जमा करने में किया जा सकताा है। इन मशीनों में एक बार में 49,900 रुपये तक जमा किए जा सकते हैं। ये मशीनें 2000, 500, 100 और 50 रुपये के नोट को पहचानती हैं और उसी नोट में जमा को स्वीकार करती हैं।
बीमा का प्रीमियम जमा करें
देश के ज्यादातर एटीएम में लोग अपनी जीवन बीमा पॉलिसी का पैसा जमा कर सकते हैं। देश की ज्यादातर बड़ी कंपनियों, जिनमें एलआईसी, एचडीएफसी लाइफ और एसबीआई लाइफ जैसी कंपनियां शामिल हैं, इन्होंने बैंकों से करार कर लिया है। इसके तहत कई बैंकों से बीमा का प्रीमियम भी जमा किया जा सकताा है। बैंकों के एटीएम के बिल पे सेक्शन में इस तरह की सुविधा दी जाती है। यहां पर बीमा कंपनी का नाम चुनने के बाद अपनी पॉलिसी का नंबर डालना होताा है। इसके बाद एटीएम जन्मदिन और मोबाइल नम्बर डालने को कहता है। जैसे ही यह डिटेल आप भरते हैं, सामने प्रीमियम की रकम आ जाती है। जिसे आप जमा कर सकते हैं।
एटीएम से करें फिक्स डिपॉजिट (एफडी)
अगर आप अपने बैंक में फिक्स डिपॉजिट (एफडी) डिपॉजिट करना चाहते हैं, तो अब बैंक जाने की जरूरत नहीं है। यह काम आप अपने बैंक के एटीएम से भी कर सकते हैं। लगभग सभी बैंक अपने एटीएम में यह सुविधा दे रहे हैं। इसके लिए आप अपने एटीमए बताए गए तरीके को फॉलो करें। यहां पर आप कितने समय के एफडी कराना चाहते हैं, इसका ऑप्शन चुनें और अपनी सुविधा के अनुसार राशि को चुनें। इसके बाद आपकी एफडी हो जाएगी।
टैक्सों का भुगतान
ज्यादातर एटीएम से लोग अपने इनकम टैक्स सहित अन्य करों का भुगतान कर सकते हैं। देश के ज्यादातर एटीएम सभी तरह के टैक्स के भुगतान स्वीकार करते हैं। इसमें एडवांस टैक्स, सेल्फ एसेसमेंट टैक्स और रेगुलर असेसमेंट के बाद चुकाया जाने वाले टैक्स शामिल है। अगर आप इनकम टैक्स जमा करना चाहते हैं तो पहले एक बार बैंक की वेबसाइट या बैंक की ब्रांच में इस सुविधा के लिए रजिस्टर होना पड़ता है। इसके बाद आप अपना इनकम टैक्स जमा कर सकते हैं। यहां पर आपके अकाउंट से पैसे काटने के बाद एटीएम आपको एक सीआईएन नंबर जारी करता है। इसके 24 घंटे बाद आप बैंक की वेबसाइट से इस सीआईएन नंबर की मदद से अपना चालान का प्रिंट ले सकते हैं।
एटीमए से ले सकते हैं लोन भी
अगर आपको लोन की जरूरत है तो यह काम भी एटीएम से किया जा सकता है। इसके लिए ज्यादातर एटीएम में व्यवस्था की गई है। इसलिए अब आप पर्सनल लोन के लिए एटीएम से ही आवेदन कर सकते हैं। जैसे ही यह लोन बैंक स्वीकृत करते हैं, इसे एटीएम से निकाला भी जा सकता है। लोन देने से पहले बैंक का कंप्यूटर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री देखता है, इसके बाद ही यह लोन दिया या नहीं दिया जाता है।
एटीएम से करें कैश ट्रांसफर
अगर आप चाहते हैं कि बिना इंटरनेट बैंकिंग के किसी दूसरे के अकाउंट में कैश ट्रांसफर करना है तो यह एटीएम से भी संभव है। ज्यादातर एटीएम में यह सुविधा रहती है। इस सुविधा से आप अपने खाते से दूसरे खाते में रकम भेज सकते हैं। लेकिन यह सुविधा वही लोग इस्तेमाल कर सकते हैं, जिन्होंने ऑनलाइन या बैंक की ब्रांच में जाकर उस खाते को रजिस्टर कर रखा हो। जिस खाते में रकम भेजना है उसमें एटीएम से एक बार 40,000 रुपये ही भेजे जा सकते हैं।
यूटिलिटी बिलों का एटीएम से करें भुगतान
बैंकों ने अपने एटीएम में यूटिलिटी बिलों यानी टेलीफोन, बिजली, गैस या दूसरे कई बिल के भुगतान की सुविधा दे रखी है। हालांकि ऐसे बिलों के भुगतान से पहले आपको बैंक की वेबसाइट जाकर खुद एक बार खुद को रजिस्टर करना पड़ता है। इसके बाद आप जब चाहें इन बिलों का भुगतान अपने एटीएम से कर सकते हैं।
एटीएम से खरीदें ट्रेन का टिकट
जी हां आप चाहें तो ट्रेन का टिकट भी एटीएम से खरीद सकते हैं। एसबीआई के रेलवे की बिल्डिंग में मौजूद कई एटीएम टिकट बुकिंग की सुविधा दे रहे हैं। हालांकि इस सुविधा के तहत सिर्फ लंबी दूरी की आरक्षित टिकट ही ली जा सकती हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications