नई दिल्ली। टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने कुछ समय पहले डीटीएच कंपनियों के लिए नए टैरिफ नियम लागम किए थे। इसके बाद सभी डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) कंपनियों ने नए-नए ऑफरों की घोषणा की है। इन ऑफरों में कई सस्ते हैं, जिनका लोग फायदा उठा सकते हैं। इस वक्त डीटीएच बाजार में टाटा स्काई, एयरटेल डिजिटल टीवी, डिश टीवी और सन डायरेक्ट मुख्य ऑपरेटर हैं। ऐसे में सबसे पहले अपनी कंपनी के ऑफर जानें, और अगर लगता है कि दूसरी डीटीएच कंपनी के ऑफर ज्यादा अच्छे हैं तभी अपनी कंपनी बदलने के बारे में सोचें। अगर कभी अपनी डीटीएच कंपनी बदलने की सोच रहे हों तो इस बात पर जरूर गौर करें कि वह कंपनी एक से ज्यादा टीवी एक ही कनेक्शन से चलाने पर क्या सुविधा या प्लान ऑफर कर रही है। यह जानना इसलिए जरूरी है कि आजकल घरों में एक से ज्यादा टीवी होना काफी सामान्य सी बात है।
जानिए एयरटेल डिजिटल टीवी
एयरटेल डिजिटल टीवी ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए सेट टॉप बॉक्स से ही चैनलों का चुनाव करने का ऑप्शन दे दिया है। आमतौर पर चैनल सिलेक्शन के लिए यूजर्स को ऑपरेटर की वेबसाइट या मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाना होता है। इसके साथ ही एयरटेल डिजिटल ने अपने सेमी ऐनुअल और ऐनुअल ऑफर पर 10 फीसदी का कैशबैक भी देना शुरू कर दिया है। मल्टी टीवी कनेक्शन के लिए यह कंपनी 80 रुपये का एनसीएफ लेती है।
जानिए टाटा स्काई के प्लान
टाटा स्काई काफी लोकप्रिय डीटीएच ऑपरेटर है। नए टेरिफ नियमों के बाद से टाटा स्काई ने कई ऑफर लांच किए हैं। इनमें लाइट पैक, मिनी पैक के अलावा और भी कई तरह के पैक हैं। इसके साथ ही टाटा स्काई ने ऑपरेटर बदलने की प्रक्रिया भी आसान की है। लेकिन अभी भी टाटा स्काई के मल्टी टीवी कनेक्शन के लिए परेशानी उठानी पड़ सकती है। अगर केवल 1 ही टीवी चलाना है, तो टाटा स्काई के पास 1 अच्छा ऑफर है। इसके साथ ही टाटा स्काई ने अपने एसडी और एचडी के लिए एसटीबी की कीमत को 400 रुपये तक कर दिया है। इसका फायदा नए उपभोक्ता उठा सकते हैं।
जानिए डीटूएच
डीटूएच नए टैरिफ नियमों के बाद आकर्षक ऑफर दे रहा है। डीटूएच अपने उपभोक्ता को किफायती कीमत पर लॉग टर्म प्लान के साथ फ्लैट 50 रुपये के एनसीएफ के साथ सस्ते मल्टी टीवी कनेक्शन ऑफर कर रहा है। डीटूएच कंपनी डिश टीवी का ही हिस्सा है। इसीलिए इन दोनों कंपनियों के पैक और कीमत एक जैसे ही हैं।
जानिए सन डायरेक्ट
सन डायरेक्ट ने नए टैरिफ नियमों के आने के बाद कई लम्बे समय के प्लान और डीपीओ पैक लांच किए हैं। ट्राई के नए नियमों के आते ही सन डायरेक्ट ने ग्राहकों की आसानी के लिए एनसीएफ पर छूट दे दी थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications