नई दिल्ली। देश की पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में अपना पहला बजट पेश किया। इस बजट में इनकम टैक्स में राहत की उम्मीद लगाए लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा, वहीं पेट्रोल और डीजल पर टैक्स लगाने से यह और महंगा हो गया। इसके अलावा भी बजट में ढेर सारी ऐसी हैं, जिन्हें सभी के लिए जानना जरूरी है। आइये जानते हैं बजट की महत्वपूर्ण बातें ....

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर दी टैक्स छूट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर इनकम टैक्स में 1.5 लाख की अतिरिक्त टैक्स छूट देने का प्रस्ताव किया है। यह छूट इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए लोन पर दिए जाने वाले ब्याज पर मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों की जीएसटी दर में भी कटौती होगी। इसे 12 प्रतिशत से कम करके 5 प्रतिशत किया जाएगा।
घर खरीदने पर टैक्स में छूट बढ़ी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट प्रस्ताव में 45 लाख रुपये तक का घर खरीने पर टैक्स की छूट का बढ़ा दिया है। ऐसे लोगों को अब उसे इनकम टैक्स में 1.5 लाख रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। यह छूट उन्हें ही मिलेगी जो होम लोन मार्च 2020 से पहले लेते हैं।
कॉरपोरेट टैक्स में राहत
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 400 करोड़ रुपये तक के टर्नओवर वाली कंपनियों को 25 प्रतिशत की दर से कॉरपोरेट टैक्स में लाने का प्रस्ताव किया है। अभी तक 250 करोड़ रुपये तक का कारोबार करने वाली कंपनियों पर 25 प्रतिशत की दर से यह टैक्स लगता था। वित्त मंत्री ने कहा कि कंपनियों की कारोबार सीमा बढ़ने से अब 99.3 प्रतिशत कंपनियां इस छूट की सीमा में आ जाएंगी।
अमीरों पर बढ़ाया इनकम टैक्स का बोझ
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट से अमीरों पर इनकम टैक्स का बोझ बढ़ाया है। 2 करोड़ रुपये तक टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 2 से 5 करोड़ की आय पर 3 फीसदी अतिरिक्त कर लगेगा। वहीं 5 करोड़ से ज्यादा की इनकम वालों पर 7 फीसदी अतिरिक्त टैक्स लगेया जाएगा।
बैंक से साल में 1 करोड़ निकालने पर टैक्स
अगर किसी ने 1 साल में बैंकों से 1 करोड़ रुपये की अधिक निकाला तो उन्हें 2 फीसदी टीडीएस (टैक्स डिडक्टेड ऐट सोर्स) देना होगा। इस प्रकार बैंकों से 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की निकासी करने पर 2 फीसदी का टैक्स देना होगा।
डीजल, पेट्रोल हुआ 2 रुपये महंगा
वित्त मंत्रीवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेट्रोल एवं डीजल पर लगने वाले उपकर में 1-1 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी और रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स का प्रस्ताव किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दोनों टैक्स की मद में एक-एक रुपये का टैक्स लगाया है। इस प्रकार पेट्रोल 2 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर भी 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा।
आईटीआर भरना हो जाएगा आसान
अगर किसी के पास पैन कार्ड नहीं हो, तो भी इनकम टैक्स रिटर्न अपने आधार नंबर से भर सकेगा। बजट में इस बात का प्रावधान किया गया है। अब इनकम टैक्स रिटर्न आधार के जरिए भी फाइल किया जा सकेगा।
गोल्ड पर कस्टम ड्यूटी बढ़ी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने पर कस्टम ड्यूटी को 2.5 प्रतिशत बढ़ा दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने पर कस्टम ड्यूटी 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications