आधार कार्ड की जरूरत आज के समय में किसी भी डॉक्यूमेंट प्रूफ के लिए पड़ती है।
नई दिल्ली: आधार कार्ड की जरूरत आज के समय में किसी भी डॉक्यूमेंट प्रूफ के लिए पड़ती है। या यूं कहें कि आधार कार्ड आज के समय में काफी महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक हो गया है। खासकर ये तब और जरूरी हो जाता है जब सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला सुना दिया है कि इनकम टैक्स फाइल करते समय आधार की जानकारी देना जरूरी है। आपकी भी शादी हो गयी है और आधार कार्ड में नाम बदलवाना चाहती है तो यह खबर आपके लिए वाकई बहुत जरूरी है। ऑनलाइन ऑफलाइन प्रक्रिया के तहत भी आधार में नाम परिवर्तित कराया जा सकता है। ऑनलाइन नाम बदलवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। हालांकि आपको नाम परिवर्तन कराने के लिए संबंधित दस्तावेजे देने होंगे। आप अपने आधार में अपना नाम बदलवाना चाहते हैं तो हम आपके लिए आज पूरी जानकारी लेकर आए हैं। तो बताते हैं आपको कुछ जरूरी स्टेप्स।
ऑनलाइन आधार में विवाह के बाद ऐसे बदलें नाम
- आधार नंबर की मदद से सबसे पहले आधार की वेबसाइट लॉगइन करें।
- अब दिए गए फॉर्मेट में अपना नाम और सरनेम रिक्वेस्ट वाले कॉलम में भरे।
- उसके बाद अब आप जरुरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी अपलोड करें।
- प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपके रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी नंबर आए जिसे आपको दिए गए कॉलम में फिल करना होगा।
- जानकारी दें कि इस प्रक्रिया की लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। ये प्रोसेस पूरी तरह से मुफ्त है।
ऑफलाइन आधार सेंटर पर विवाह के बाद ऐसे बदलें नाम
- अगर आप अपने करीबी आधार सेंटर पर जाते हैं तो वहां आधार कार्ड पर अपना नाम बदलवा सकते हैं।
- ऐसा करने के लिए आपको अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स लेकर जाने होंगे। इसके बाद इन्हें स्कैन कर आपको वापस कर दिया जाएगा।
- आधार सेंटर में जानें का एक और फायदा है कि आप वहां जाकर अपना बायोमेट्रिक भी बदल सकते हैं।
- बता दें कि इसके लिए आप से 25 रुपये लिये जायेंगे।
- इस तरह दोनों प्रोसेस की मदद से आप अपना नाम, पता, जन्म तिथि और दूसरी चीजों को बदल सकते हैं।
इन डॉक्यूमेंट्स की है जरूरत
अगर आपकी शादी हो गई है और डॉक्यूमेंट के रूप में अधिकारियों को कोई प्रूफ देना चाहते हैं तो आप अपना मैरिज सर्टिफिकेट दे सकते हैं। हालांकि नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट में से आप कोई भी डॉक्यूमेंट दे सकते हैं
- पासपोर्ट
- पैन कार्ड
- राशन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- भारतीय सरकार द्वारा जारी किया गया फोटो आईडी कार्ड
- पीएसयू के जरिए जारी किया गया फोटो आईडी कार्ड
- एनआरईजीएस का जॉब कार्ड
- डेबिट कार्ड का फोटो
- क्रेडिट कार्ड का फोटो
- पेंशन पाने वाले व्यक्ति का प्रूफ
- किसान पासबुक
- मैरिज सर्टिफिकेट
बता दें कि इन सभी चीजों के होने के बाद आप कुल प्रोसेस में 90 दिनों का समय लग सकता है। एक बार आपका डॉक्यूमेंट वेरिफाई होने के बाद आप उसे uidai.gov.in से डाउनलोड बटन पर क्लिक कर सेव कर सकते हैं। या फिर सबसे नजदीकि आधार सेंटर जाकर उसका सॉफ्ट कॉपी ले सकते हैं।
एड्रेस प्रूफ के साथ आधार में एड्रेस अपडेशन के तरीके
- पहला तरीका- ऑनलाइन
https://uidai.gov.in/ पर माई आधार में आधार अपडेट रिक्वेस्ट ऑनलाइन पर क्लिक करें।
- नए पेज में आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें। अब आपके आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- ओटीपी डालने के बाद एक नया पेज खुलेगा, इसमें आपको एड्रेस ऑप्शन चुनना है।
- अब एक फॉर्म फॉर्मेट वाले पेज आएगा, इसमें आपको नए एड्रेस को लेकर डिटेल्स फिल करनी हैं।
- प्रोसेस पूरी होने पर एक यूआरएन यानी यूनीक रिक्वेस्ट नंबर जनरेट होगा। इसके जरिए आप रिक्वेस्ट का स्टेटस चेक कर सकते हैं। लिंक
https://ssup.uidai.gov.in/web/guest/check-status
- अब एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- एकनॉलेजमेंट स्लिप की कॉपी डाउनलोड कर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications