नई दिल्ली। गुजरात में आम की एक प्रजाति है, जिसका नाम 'नूरजहां' है। यह आम वैसे बाजार में आएगा तो जुलाई के अंत तक, लेकिन मिलता उन्हीं को है, जो इसकी एडवांस बुकिंग कराते हैं। नूरजहां का एक-एक आम इस बार 1200 रुपये तक में मिलेगा। ऐसा अंदाजा इसकी एडवांस बुकिंग से लग रहा है। पिछले साल नूरजहां का एक-एक आम 700 रुपये तक में बिका था। नूरजहां का एक-एक आम तीन किलो तक का हो सकता है।
अफगानिस्तान से आई है यह आम की प्रजाति
नूरजहां को आमों की रानी कहा जाता है। इसकी मूल प्रजाति सबसे पहले अफगानिस्तान से आई थी। इस आम के नामकरण के पीछे कहा जाताह कि यह मुगल रानी नूरजहां के नामा पर रखा गया था, जो मुगल काल की एक ताकतवर रानी थीं। अपने देश में यह आम मध्य प्रदेश में इंदौर से करीब 250 किलोमीटर दूर कट्ठीवाड़ा में उगाए जाते हैं। कट्ठीवाड़ा अलीराजपुर जिले में पड़ता है, जो कि गुजरात के नजदीक है। इस आम की लोकप्रियता का आलम यह है कि यहां पर दूर दूर से लोग इस आम के साथ अपनी फोटो खिंचवाने आते हैं।

3 किलो तक का हो सकता है नूरजहां आम
जानकारों के अनुसार नूरजहां का एक-एक आम 3 किलो तक का हो सकता है। आमतौर पर औसतन नूरजहां आम का वजन 2.75 किलो का होता है। इस आम की लम्बाई कई बार एक फीट से ज्यादा तक हो जाती है। इन आम के पेड़ों पर जनवरी से ही आम की बौर आने लगती है। और जून के आखिर तक यह आम पककर तैयार हो जाते हैं। इनकी गुठली भी 100 से 200 ग्राम तक की होती है। पैसे वाले लोग नूरजहां आम के लिए बड़ी कीमत आसानी से दे देते हैं।
1200 रुपये से ऊपर निकला इस आम का रेट
हर साल ही नूरजहां की मांग खूब रहती है। यही कारण है कि इस आम की कीमत हर साल बढ़ती जा रही है। इस बार गुजरात के आम बाजार में इसका रेट बढ़कर 1200 रुपये प्रति आम तक पहुंच गई है। एक स्थानीय व्यापारी के अनुसार गांधीनगर और अहमदाबाद जैसे शहरों में पिछले साल ये आम 700 रुपये में बिका था। इस बार इसकी पैदावार कम हुई है। इसलिए रेट बढ़ गए हैं। यह आम इस माह के अंत तक बाजार में आने लगेगा। स्थानीय बाजार में नूरजहां को ‘मलिका' के नाम से भी जाना जाता है।
खूब होती है इस आम की एडवांस बुकिंग
हर साल नूरजहां आम की एडवांस बुकिंग खूब होती है। इस बार सबसे जयादा एडवांस बुकिंग अहमदाबाद, वापी, नवसारी और वडोदरा जैसे शहरों से हो रही है। बहरहाल, देखने में आया है कि अभी नूरजहां आम पेड़ों पर लटके हुए हैं। इनकी मांग बढ़ रही है, जब ये पक कर बाजार में आएंगे तो कीमतें और भी बढ़ सकती हैं।
भारत से ज्यादा इजरायल में उगता है आम
हालांकि भारत में हर घर में आम एक जाना पहचाना फल है, लेकिन इसका उत्पादन भारत से ज्यादा इजरायल में होता है। इजरायल में हरसाल 50 हजार टन आम का उत्पादन होता है। इसरायल को आम की 5 किस्मों का पेटेंट मिला हुआ है। इन पेटेंट वालों आमों का दूसरे देशों में उत्पादन नहीं हो सकता है। वहीं भारत में आम की पैदावार 15,026 टन के आसपास है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications