नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को अपना पहला बजट पेश किया। इस बजट में उन्होंने इनकम टैक्स देने वालों को सीधे तो राहत नहीं दी है, लेकिन अगर मध्यम वर्ग अगर खर्च करेगा तो उसको इनकम टैक्स से काफी राहत मिलेगी। मोदी सरकार चाहती है कि अब निवेश करके टैक्स बचाने की परंपरा की जगह खर्च करके इनकम टैक्स बचाने की नई परंपरा शुरू की जाए। शायद यही कारण है कि सरकार ने आमलोगों को निवेश करके कोई नई टैक्स छूट नहीं दी है। लेकिन अगर आप खर्च करने को तैयार हैं तो 14.05 लाख रुपये तक की आमदनी टैक्स फ्री हो सकती है।

आइये जानते हैं बजट प्रस्ताव और उनके फायदे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट प्रस्ताव में इनकम टैक्स से जुड़े दो फायदे सीधे तौर पर दिए हैं। पहला फायदा है घर खरीदने वालों को। इसके अलावा दूसरा फायदा दिया है इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीदने वालों को। इन दोनों फायदों को अगर जोड़ लिया जाए तो लोगों की 14.05 लाख रुपये तक की आमदनी टैक्स फ्री हो जाएगी।
आइये जानते हैं कैसे हो जाएगी यह आमदनी टैक्स फ्री
इस बजट में होम लोन पर दिए जाने वाले ब्याज की छूट को 2 लाख रुपये से बढ़ा कर 3.5 लाख रुपये कर दिया है। इस प्रकार इस मद में 1.5 लाख रुपये की इनकम टैक्स की छूट बढ़ा दी है। इसके अलावा अगर आप लोन लेकर इलेक्ट्रिक वाहन खरीदते हैं तो 1.5 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स छूट और मिलेगी। यह छूट ऐसे वाहन को खरीदने पर दिए जाने वाले ब्याज पर दी जाएगी। इसका मतलब हुआ कि एक बार अगर आपने इलेक्ट्रिक वाहन खरीद लिया तो इनकम टैक्स की यह छूट कई साल तक मिलती रहेगी।
एक नजार में जानें कैसे मिलेगी इनकम टैक्स की ये छूट
-होम लोन का ब्याज 3.5 लाख रुपये सालाना
-इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लोन पर 1.5 लाख रुपये सालाना
-80 सी के तहत निवेश 1.5 लाख रुपये सालाना
-अपना हेल्थ इंश्योरेंस 25,000 रुपये सालाना
-माता-पिता का हेल्थ इंश्योरेंस 30,000 रुपये सालाना
-एनपीएस 50,000 रुपये सालाना
-स्टैंडर्ड डिडक्शन 50,000 रुपये सालाना
-एजूकेशन लोन 1 लाख रुपये सालाना
ये सभी छूट मिलाकर हो जाती है सालाना 9.05 लाख रुपये। इसके अलावा लोगों की 5 लाख रुपये तक की कुल आमदनी को मोदी सरकार पहले ही टैक्स फ्री कर चुकी है। इस प्रकार लोग अगर खर्च करने को तैयार हैं तो उनकी वित्त वर्ष 2019-20 में कुल मिलाकर 14.05 लाख रुपये तक की आमदनी टैक्स फ्री हो सकती है। यहां पर यह ध्यान रखने की जरूरत है कि यह इनकम टैक्स की सभी छूट वित्त वर्ष 2019-20 में ही लागू हुई हैं, इस कारण लोगों को चालू वित्त वर्ष में यह खर्च करने होंगे और अगले वित्त वर्ष में यह छूट लेनी होगी।
बजट में अमीरों पर बढ़ा इनकम टैक्स
-2 करोड़ से 5 करोड़ रुपये तक की आमदनी वालों के लिए सरचार्ज 3% और 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की आय वालों के लिए सरचार्ज को बढ़कर 7% किया गया है।
-इसके चलते 2 करोड़ से 5 करोड़ रुपये की कर योग्य आय वालों को अब 39% इनकम टैक्स और 5 करोड़ से ज्यादा वार्षिक टैक्सेबल इनकम वालों को 42.47% इनकम टैक्स देना होगा।
-इस प्रकार अब भारत में सुपर-रिच टैक्स अमेरिका से भी ज्यादा होगा। अमेरिका में अमीरों पर 40% इनकम टैक्स लगता है।
-1 बैंक खाते से साल में 1 करोड़ से ज्यादा कैश निकाला तो देना होगा 2 फीसदी टीडीएस।
-अब प्रॉपर्टी की कीमत में क्लब मेंबरशिप और पार्किंग जैसी फीस जोड़ी जाएगी। अगर इन फीस को मिलाकर प्रॉपर्टी की कीमत 50 लाख रुपये से ज्यादा हुई तो टीडीएस कटा जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications