नई दिल्ली। भारतीय मोबाइल बाजार में रिलायंस जियो के आने के बाद से रेट और सुविधाओं को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। ऐसे में सभी मोबाइल कंपनियां नए-नए रिचार्ज प्लान लेकर आ गई हैं। यह न सिर्फ सस्ते हैं बल्कि इनमें कई सारी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। पिछले कुछ समय से कंपनियों को ग्राहकों को लम्बे समय तक रोके रखने के लिए लॉग टर्म रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। शुरुआत को रिलायंस जियो ने की, लेकिन अब अन्य कंपनियां भी कई अच्छे लॉग टर्म प्लान लांच कर चुकी हैं। इस लम्बे समय के रिचार्ज प्लान का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अनलिमिटेड काल और डेटा मिलता है। जिसके चलते बार-बार रिचार्ज कराने से मुक्ति मिल जाती है। ऐसे में लोगों को इन रिचार्ज प्लान का फायदा उठाना चाहिए। आइये जानते हैं एयरटेल, वोडाफोन, बीएसएनएल और रिलायंस जियो के सबसे अच्छे लॉग टर्म रिचार्ज प्लान।
बीएसएनएल का सबसे अच्छा लॉग टर्म रिचार्ज प्लान
बीएसएनएल अपने लॉग टर्म रिचार्ज प्लान में रोज 2जीबी डेटा देता है। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग भी दी जाती है। इस प्लान में रोज 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं। वहीं बीएसएनएल के इस प्लान के साथ बंपर ऑफर देता है। इसके तहत रोज 2.2जीबी एक्स्ट्रा डेटा तक मिल जाता है। इस ऑफर के साथ ग्राहक को सितंबर के आखिर तक रोज 4.2जीबी डेटा मिलेगा। हालांकि इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की जगह रोज 250 मिनट की कॉलिंग दी जा रही है।
एयरटेल का सबसे अच्छा लॉग टर्म रिचार्ज प्लान
एयरटेल एक साल की वैलिडिटी के साथ यह प्लान देता है। इसमें ग्राहक को डेली 1.4जीबी डेटा मिलता है। इस लॉग टर्म प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल के साथ रोज 100 मुफ्त एसएमएस भी मिलते हैं। इस प्लान के साथ ग्राहक को विंक म्यूजिक का मुफ्त सबस्क्रिप्शन और एयटरटेल टीवी प्रीमियम का फ्री सबस्क्रिप्शन भी मिलता है। इसके अलावा अगर ग्राहक 4जी डिवाइस खरीदता है तो उसे 2000 रुपये तक का कैशबैक और 1 साल के लिए नॉर्टन मोबाइल सिक्यॉरिटी का ऑफर भी दिया जा रहा है।
वोडाफोन का सबसे अच्छा लॉग टर्म रिचार्ज प्लान
वोडाफोन अपने एक साल के लॉग टर्म रिचार्ज प्लान में रोज 1.5जीबी डेटा दे रहा है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल के अलावा रोज फ्री में 100 एसएमएस दिए जा रहे हैं। इस प्लान के साथ वोडाफोन प्ले ऐप का मुफ्त ऐक्सेस भी देता है। इसमें फ्री लाइव टीवी और फिल्मों को देखा जा सकता है।
रिलायंस जियो का सबसे अच्छा लॉग टर्म रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो 1 साल का लॉग टर्म प्लान रिचार्ज प्लान देता है। इस प्लान में जियो के ग्राहक को डेजी 1.5जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा रोज 100 फ्री एसएमएस के अलावा अनलिमिटेड लोकल कॉल, एसटीडी और रोमिंग की सुविधा दी जाती है। जियो प्लान के साथ ग्राहक जियो ऐप्स का फायदा देता है, जिसमें जियोसावन, जियो टीवी, जियोसिनेमा के अलावा दूसरे कई फायदे फ्री में मिलते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications