नई दिल्ली। मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में वैगन-आर शामिल है। ज्यादातर लोग यह कार खरीदना चाहते हैं। लेकन यह कार 5 लाख रुपये के आसपास की है। लेकिन मारुति एकदम नई जैसी वैगन-आर कार भी बेचती है। ऐसी सैकड़ों कारें मारुति के पास हैं, लेकिन जो जानकार हैं वो इसे ले लेते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को पता नहीं है कि कैसे इन कारों को खोजा और खरीदा जाए। जबकि मारुति ऐसी कारों को खरीदने पर खुद ही लोन भी देती है। यह लोन अधिकतम 5 साल के लिए लिया जा सकता है, जिससे किस्तें भी बहुत कम हो जाती हैं। कंपनी से लोन लेने के बाद आप को डाउनपेमेंट भी काफी कम करना होता है। अगर आप 1.5 लाख रुपये वाली वैगन-आर कार लेते हैं तो 1.20 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है। ऐसे में आपको केवल 30 हजार रुपये डाउनपेमेंट देना होगा, बाकी पैसा करीब 2800 रुपये की मासिक किस्त से पटाया जा सकता है। अगर आप भी एकदम नई जैसी वैगन आर कार खरीदना चाहते हैं, तो हम आपको यहां पर ऐसी 5 कारों की जानकारी दे रहे हैं।
मारुति ट्रू वैल्यू में उपलब्ध हैं ये कारें
मारुति ट्रू वैल्यू ने इस वक्त 2 लाख रुपये से कम की 2823 कारें उपलब्ध हैं। इसमें सभी मॉडलों की कारें हैं। इसमें वैगन-आर, स्विफ्ट डिजायर, ऑल्टो, एसएक्स4, ओमनी, वर्सा, रिट्ज, ओमनी जैसी कारें शामिल हैं। यहां पर 2 लाख रुपये से कम की सैकड़ों वैगन आर कारें उपलब्ध हैं। यह देश के ज्यादातर शहरों में उपलब्ध हैं। आइये जानते हैं कि कैसे इन कारों को खोजें।
-सबसे पहले ट्रू वैल्यू की वेबसाइट पर जाएं
https://www.marutisuzukitruevalue.com/
-यहां पर कार के मॉडल या बजट के हिसाब से कार को सर्च करें
-बजट के हिसाब से यहां पर आप अपनी कार चुनें
-यहां पर ढेर सारी कार की जानकारी सामने आ जाएगी।
-इनमें से आप आपने शहर में या अपने शहर के पास के मारुति ट्रू वेल्यू शोरूम में अपनी मनपसंद कार की जानकारी ले सकते हैं।
दस्तावेजों का लेनदेन और लोन मिलना काफी आसान
मारुति ट्रू-वैल्यू से कार खरीदने के दौरान डॉक्युमेंटेशन के लिए भी परेशान नहीं होना पड़ता है। यहां कार के ट्रांसफर के पेपर से लेकर एनओसी और अन्य दस्तावेज एक ही जगह पर उपलब्ध रहते हैं। यह इसी तरह आपको मिलते हैं, जैसे नई कार लेते वक्त मिलते हैं। इन कारों को पर कंपनी वांरटी और फ्री सर्विस भी देती है। अगर आप लोन लेना चाहें तो मारुति ट्रू-वैल्यू शोरूम पर ही मिल जाता है। बस आपको अपनी आय और पते का प्रमाण देना होता है। आइये अब जानते हैं 2 लाख रुपये से कम की 5 कारें।
2 लाख से कम की वैगन-आर कारें
मारुति ट्रू वैल्यू में इस वक्त वैगन-आर की सैकड़ों कारें उपलब्ध हैं, जो 2 लाख रुपये से कम की हैं।
पहली वैगन-आर कार
यह कार 1.18 लाख रुपये की है। यह कार भिवाड़ी के मारुति ट्रू वैल्यू में उपलब्ध है। इस कार के लिए लोग चाहें तो 94400 रुपये तक का अधिकतम लोन मिल सकता है। इस लोन पर 14 फीसदी ब्याज देना होगा। अगर यह लोन 5 साल के लिए लिया जाए तो इस पर 2196.52 रुपये की किस्त आएगी।
दूसरी वैगर-आर कार
यह कार 1.80 लाख रुपये की है। त्रिशूर में मारुति ट्रू वैल्यू में उपलब्ध है। इस कार पर भी लोन की सुविधा उपलब्ध है। इस कार पर अधिकतम 144000 रुपये का लोन मिल सकता है। इस पर 14 फीसदी का ब्याज देना होगा। अगर यह लोन 5 साल के लिए लिया जाता है तो इस पर 3350.63 रुपये की किस्ता आएगी।
तीसरी वैगन-आर कार
यह वैगन-आर कार 1.85 लाख रुपये की है। यह गुजरात के राजकोट के मारुति ट्रू वैल्यू में उपलब्ध है। अगर कोई इस कार के लिए लोन लेना चाहे तो उसे 148000 रुपये का लोन मिल जाएगा। यह लोन 14 फीसदी ब्याज पर मिलेगा। ऐसे में अगर 5 साल के लिए लोन लिया जाए तो 3443.70 रुपये की किस्त आएगी।
चौथी वैगन-आर कार
यह कार 1.50 लाख रुपये की है। यह कार उत्तर प्रदेश के हरिद्वार स्थित मारुति ट्रू वैल्यू में उपलब्ध है। इस कार को लेने वाले चाहें तो 1.20 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है। इस पर 14 फीसदी का ब्याज लिया जा रहा है। अगर कोई यह लोन लेता है तो उसे 2792.19 रुपये की किस्ता आएगी।
पांचवीं वैगन-आर
यह कार 1.65 लाख रुपये की है। यह कार मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थिति मारुति ट्रू वैल्यू में उपलब्ध है। इस कार के लिए अधिकतम 1.32 लाख रुपये का लोन लिया जा सकता है। इस लोन पर 14 फीसदी का ब्याज लिया जाएगा। अगर कोई इस लोन को 5 साल के लिए लेता है तो उसे 3071.41 रुपये की किस्त देनी होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications