नई दिल्ली। आजकल हायर एजूकेशन काफी महंगी हो गई। इसी कारण लोगों को बच्चों की पढ़ाई के लिए महंगा लोन लेना पड़ता है। लेकिन यह लोन सभी को मिल भी नहीं पाता है। और जिनकाे मिलता भी है उनको इसका महंगा ब्याज देना पड़ता है। ऐसे में मूलधन और ब्याज मिलाकर भारी भरकम किस्त कई साल तक देनी पड़ती है। लेकिन अगर लोग अपने बेट-बेटी की पढ़ाई के लिए शुरू से ही प्लानिंग कर लें तो उनके पास 25 लाख रुपया आसानी से तैयार हो जाएगा। इस फंड को तैयार करने के लिए उन्हें हर माह केवल 2500 रुपये का ही निवेश करना होगा। वहीं अगर स्टेट बैंक (एसबीआई) की आज की ब्याज दर पर 25 लाख रुपये का एजूकेशन लोन 10 साल के लिए लिया जाए तो हर माह करीब 34,000 रुपये की किस्त देनी होगी। इतनी किस्त देना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है, ऐसे में समझदारी है कि अभी से बच्चों के नाम 2500 रुपये महीने का निवेश शुरू किया जाए। ऐसा करने से बच्चे की 18 साल की उम्र में आपके पास उनकी हायर एजूकेशन के खर्च के लिए 25 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। यहां पर एक बात और जानने की है कि निवेश योजना से फंड तैयार करने पर कुल खर्च करीब 5 लाख रुपये आएगा, वहीं शिक्षा लोन लेने के बाद पटाने पर कुल खर्च करीब 40 लाख रुपये आएगा। ऐसे में लोगों की करीब 35 लाख रुपये की बचत अगल से होगी। आइये अब समझते हैं कि यह निवेश की योजना क्या है।
सबसे पहले जानें कैसे बचेंगे 35 लाख रुपये
इस वक्त एसबीआई 7.5 लाख रुपये से ज्यादा के एजूकेशन लोन पर 10.65 फीसदी ब्याज ले रहा है। ऐसे में अगर 10 साल के लिए 25 लाख रुपये का एजूकेशन लिया जाएगा तो उसकी किस्त 33944 रुपये की आएगी। इस प्रकार एसबीआई से 25 लाख रुपये का रुपये का एजूकेशन लोन लेने वालों को इस पटाने में कुल मिलाकर 10 साल में करीब 40 लाख रुपये बैंक को देना होगा। यहां पर एक बात ध्यान में रखने की है कि बैंक आमतौर पर 7.5 लाख रुपये से ज्यादा का लोन देन पर कई तरह की शर्त लगाते हैं और कागजात के अलावा गारंटर भी मांगते हैं। इसके चलते अक्सर लोगों केा बड़ा एजूकेशन लोन नहीं मिल पाता है। अगर मिल भी जाता है तो 25 लाख रुपय के एजूकेशन लोन के लिए 40 लाख रुपये वापस करने पड़ते हैं। आइये अब जानते हैं कि कैसे हर माह 2500 रुपये के लिए और कुल 5.4 लाख रुपये से 25 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
ऐसे तैयार करें 25 लाख रुपये का फंड
बच्चे की एजूकेशन के लिए अगर आप 25 लाख रुपये का फंड तैयार करना चाहते हैं तो उसके जन्म लेते ही किसी अच्छे म्यूचुअल फंड में 2500 रुपये महीने का सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी सिप (एसआईपी) शुरू करें। यहां पर आराम से 15 फीसदी का रिटर्न पाया जा सकता है। इस खबर के अंत में टॉप म्युचुअल फंड की लिस्ट दी गई है, जिन्होंने लम्बे समय में इससे भी रिटर्न दिया है। बच्चे के 18 साल की उम्र में हायर एजूकेशन के पैसों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर उसके जन्म के समय से ही अच्छे म्यूचुअल फंड में 18 साल के लिए सिप माध्यम से निवेश शुरू किया जाए तो 18 में 25 लाख रुपये से ज्यादा का फंड तैयार हो जाएगा। वहीं इन 18 साल में रह माह 2500 रुपये के निवेश के रूप में कुल मिलाकर 5.4 लाख रुपये का ही निवेश होगा। इस प्रकार करीब 5 लाख रुपये के निवेश से 25 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा, वहीं 25 लाख रुपये का एजूकेशन लोन पटाने पर 40 लाख रुपये का खर्च आएगा। इस प्रकार निवेश की योजना पर काम करने से करीब 35 लाख रुपये की बचत होगी और बच्चे की पढ़ाई में पैसाें की दिक्कत भी नहीं होगी। वहीं अगर आप 25 लाख रुपये फंड बैंक या पोस्ट ऑफिस में निवेश करके तैयार करना चाहें ताे, आगे जानें उसके लिए कितने रुपये महीने का निवेश करना होगा।
निवेश योजना एक नजर में
-म्युचुअल फंड में शुरू करें सिप
-2500 रुपये महीने जमा करना शुरू करें
-इस निवेश को 18 साल तक चलाएं
-इस निवेश पर मिले 15 फीसदी का ब्याज
-तैयार हो जाएगा 27.26 लाख रुपये से ज्यादा का फंड
म्युचुअल फंड की सिप में टॉप रिटर्न देने वाली स्कीमें
-फ्रैंकलिन इंडिया प्राइमा फंड का 20 साल का एसआईपी रिटर्न 20.31 फीसदी रहा है।
-एचडीएफसी टॉप 100 फंड का 20 साल का एसआईपी रिटर्न 18.73 फीसदी रहा है।
-आदित्य बिड़ला सन लाइफ इक्विटी फंड का 20 साल का एसआईपी रिटर्न 17.77 फीसदी रहा है।
-टाटा इंडिया टैक्स सेविंग फंड का 20 साल का एसआईपी रिटर्न 16.52 फीसदी रहा है।
-आदित्य बिड़ला सन लाइफ टैक्स सेविंग फंड-96 का 20 साल का एसआईपी रिटर्न 15.94 फीसदी रहा है।
नोट : म्यूचुअल फंड की स्कीम का रिटर्न का डाटा 2 अगस्त 2019 का।
पोस्ट ऑफिस में कैसे तैयार होगा फंड
पोस्ट ऑफिस में इस वक्त सिप जैसे निवेश माध्यम यानी रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) में 7.3 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। अगर इस ब्याज दर पर 2500 रुपये का निवेश किया जाएगा तो यह 18 साल में करीब 11 लाख रुपये होगा। वहीं अगर 18 साल में 25 लाख रुपये का फंड तैयार करना हो तो हर माह 5700 रुपये महीने निवेश करना होगा।
बैंक में कैसे तैयार होगा फंड
बैंक में इस वक्त सिप जैसे निवेश माध्यम यानी रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) में 6.8 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। अगर इस ब्याज दर पर 2500 रुपये का निवेश किया जाएगा तो यह 18 साल में करीब 10.50 लाख रुपये होगा। वहीं अगर 18 साल में 25 लाख रुपये का फंड तैयार करना हो तो हर माह 6000 रुपये महीने निवेश करना होगा।
(नोट-निवेश सलाह ब्रोकरेज हाउस और मार्केट एक्सपर्ट्स की तरफ से दी गई हैं। लेकिन निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें। मार्केट में निवेश के अपने जोखिम हैं, इसलिए सतर्कता जरूरी है।)
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications