अगर आप भी अकसर रेलवे से सफर करते है तो आपके लिए अच्छी खबर है।
नई दिल्ली: अगर आप भी अकसर रेलवे से सफर करते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां आईआरसीटीसी आधार से टिकट बुक करने वाले यात्रियों के लिए ये विशेष सुविधा दे रही है। ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब यात्रियों के लिए आधार कार्ड के जरिए ट्रेन से यात्रा करना आसान हो जाएगा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन करने पर 12 टिकट बुक कराने सुविधा देती है। बता दें कि ट्रेन टिकट बुक कराने के लिए आधार अनिवार्य नहीं है। लेकिन बिना आधार कार्ड के आप महीने में सिर्फ 6 टिकट ही बुक कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर वालों को मोदी सरकार की विशेष सौगात, बिना आधार मिलेगी ये योजना ये भी पढ़ें
इस तरह करें आधार करें अपडेट
- आधार से अपना आधार नंबर लिकं करने के लिए यूजर को अपने आईआरसीटीसी अकाउंट में जाना होगा।
- इसके बाद माय प्रोफाइल में जाकर अपडेट आधार पर क्लिक करना होगा
- इसके बाद आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- इस ओटीपी को आईआरसीटीसी पर डालना है।
- इस तरह आपका आधार नंबर आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक हो जाएगा।
- इसके बाद आप एक महीने में 12 टिकट बुक कर पाएंगे।
तत्काल टिकट बुकिंग जानें ये भी
तत्काल टिकट यात्रा की तारीख से एक दिन पहले बुक की जा सकती है। वहीं एसी क्लास का तत्काल टिकट सुबह 10 बजे से बुक किया जा सकता है। जबकि नॉन एसी क्लास का तत्काल टिकट सुबह 11 बजे से बुक किया जा सकता है। आपके पास यदि तत्काल का कन्फर्म टिकट है तो कैंसिल करने पर कोई पैसा वापस नहीं मिलेगा। अगर आपके पास तत्काल का आरएसी या वेटिंग का टिकट है, तो ट्रेन के शेड्यूल्ड डिपार्चर टाइम से 30 मिनट पहले तक कैंसिल करने पर रिफंड मिलेगा।
एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा तत्काल टिकट में
रेलवे ने तत्काल टिकट के तहत स्लीपर क्लास के लिए ट्रेन टिकट बुक करने के लिए कम से कम 100 रुपये और अधिकतम 200 रुपये का शुल्क तय किया है। जबकि एसी चेयर कार टिकट के लिए, भारतीय रेलवे द्वारा लगाए गए शुल्क 125-225 रुपये हैं।आप तत्काल टिकट को आईआरसीटीसी की वेबसाइट https://www.irctc.co.in के अलावा रिजर्वेशन काउंटर से भी बुकिंग कर सकते हैं।
सफर करना जल्द ही महंगा हो सकता
दूसरी तरफ आपको ये भी बता दें कि अगर आप भी ई-रेल टिकट के जरिए यात्रा करते हैं तो आपका सफर जल्द ही महंगा हो सकता है। इसका कारण यह है कि रेलवे जल्द ही ई-टिकट पर लगने वाले सर्विस चार्ज को दोबारा से लागू कर सकता है। इस सर्विस चार्ज को डिजिटल ट्रांजेक्शन बढ़ाने के उद्देश्य से 2016 में खत्म कर दिया गया था। ई-टिकटों पर भारतीय रेलवे सर्विस चार्ज वसूलता था। यह स्लीपर क्लास के टिकट पर 20 रुपए और एसी बोगी के लिए 40 रुपए होता था।
सर्विस चार्ज न वसूलने के कारण आईआरसीटीसी की कमाई भी घट गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications