कार खरीदने का मन बना रहे है तो यह खबर जरूर पढ़ें। आपको कार खरीदने का मन भी है लेकिन पैसों की दिक्कतों के कारण नहीं खरीद पा रहे तो परेशान होने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है।
नई दिल्ली: कार खरीदने का मन बना रहे है तो यह खबर जरूर पढ़ें। आपको कार खरीदने का मन भी है लेकिन पैसों की दिक्कतों के कारण नहीं खरीद पा रहे तो परेशान होने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है। क्योंकि सही मायने में अब आपके कार खरीदने का सपना पूरा होने वाला है। जी हां अब कार खरीदने का अच्छा मौका है। हुंडई अपने पुरानी या सेकेंड हैंड कार के शोरूम से हुंडई i10 केवल 1 लाख एक हजार रुपये में दे रही है। हुंडई की कार लोगों के लिए पसंदीदा वाहन कंपनियों की लिस्ट में बनी हुई है। ऐसे में देश में लाखों लोग हुंडई कार खरीद रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी पुरानी कार बेच कर नई कार लेना चाहतें, लेकिन बाजार में अच्छा दाम नहीं मिलता है। ऐसे में हुंडई ने सेकेंड हैंड कारों की बिक्री और खरीद के लिए एचप्रोमिस हुंडई की स्थापना की है। यहां पर लोग अपनी पुरानी हुंडई की कार बेच सकते हैं। कंपनी इन कारों को दुरुस्त करती है। बता दें कि यह काम हुंडई के इंजीनियर करते हैं। इस तरह फिर कारें एकदम अच्छी हालात में ही बेची जाती हैं। 80 हजार रुपये सस्ती हुई टाटा की इलेक्ट्रिक कार टिगोर ये भी पढ़ें
पुरानी कारों पर वारंटी भी देती है कंपनियां
जैसा कि आप जानते हैं कि देश की ज्यादातर कार कंपनियां सेकेंड हैंड कार के बाजार में हैं। इतना ही नहीं ज्यादातर कंपनियां अपने सेकेंड हैंड कार के लिए शोरूम खोल रखे हैं। इनमें एचप्रोमिस हुंडई, महिंद्रा फर्स्ट चॉइस, मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू हुंडई समेत कई कंपनियां शामिल हैं। इस बात से भी आपको अवगत करा दें कि सेकेंड हैंड कार लेने पर वारंटी भी मिलती है। एचप्रोमिस हुंडई पर 1 साल की वारंटी और 2 फ्री सर्विस देती है। इसके साथ ही 1 साल की रोड साइड एसिस्टेंस भी देती है।
आइये अब जानते हैं कि 1 लाख एक हजार रुपये में कहां मिल रही है i10
-सबसे पहले hpromise.hyundai की वेबसाइट पर जाएं।
-यहां पर buy a car पर क्लिक कर Hatchback स्लेक्ट करें। यहां आप बाई ओर आप शहर, बजट, कैटगरी, मॉडल और कार के कलर का ऑप्शन देखेगें।
- इस तरह कार का मॉडल चुनने पर देश भर के शोरूम की जानकारी मिलेगी।
-आप अपनी पसंद की कार को यहां चुन सकते हैं
-1 लाख एक हजार की i10 कार की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
https://hpromise.hyundai.co.in/used-car/buy/14922/i10
कितना मिल सकता है इस कार को खरीदने पर लोन
जानकारी देना चाहेंगे कि पूरानी कारों पर 80 फीसदी तक लोन मिलता है। कार लोन की ब्याज दर लगभग 11 से 13 प्रतिशत के बीच मिलती है। बता दें कि जैसा कि उपर दिये i10 कार की बात करें तो इसकी कुल कीमत 1 लाख 1 हजार रुपये की है। तो इसमें डाउनपेमेंट आपको गाड़ी की कुल कीमत की 20 प्रतिशत देनी होगी जो कि लगभग 20 हजार होगी। वहीं अगर आप लोन 7 साल के लिए लेंगे और ब्याज दर अगर 13 प्रतिशत रही तो लगभग 1500 रु मासिक किस्त चुकानी होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications