पहली बार डाक विभाग सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बेहतरीन ऑफर लेकर आया है।
पहली बार डाक विभाग सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बेहतरीन ऑफर लेकर आया है। जिसके तहत कोई सरकारी कर्मचारी प्रमुख टूरिज्म प्लेस में जाकर डाक विभाग के हॉलीडे होम में रुक सकता है और उसके लिए उसे ज्यादा कीमत भी नहीं चुकानी पड़ेगी। आपको बता दें कि डाक विभाग ने देशभर में अपने हॉलिडे होम्स की लिस्ट जारी की है। ये हॉलिडे होम प्रमुख टूरिस्ट प्लेस में बने हुए हैं। यहां पर रुकने और भोजन करने दोनों के ही चार्ज किसी प्राइवेट होटल से काफी कम हैं। साथ ही आपको इसके लिए पहले से बुकिंग भी करनी पड़ेगी। तो आइए आपको इन हॉलिडे होम्स् के बारे में विस्तार से बताते हैं।
इन जगहों पर प्रदान किए जाएंगे हॉलिडे होम्स
आपको बता दें कि ये हॉलिडे होम देश के लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस जैसे कि तिरुमाला, काजीरंगा नेशनल पार्क, गुवाहाटी, राजगीर (नालंदा), सोमनाथ मंदिर, कुरुक्षेत्र, शिमला, डल्हौजी, जम्मू, उधमपुर, राजाजीनगर, गुरूवयूर, लोनावला, औरंगाबाद, महाबलेश्वर, ईटानगर, पुरी, चंडीगढ़, उदयपुर, अजमेर, कन्याकुमारी, पुडुचेरी, तामबरम और रामेश्वरम में बने हुए हैं।
इन लोगों को मिलेगा हॉलिडे होम्स का मजा
इन हॉलिडे होम्स की सुविधाएं सांसद, केंद्रीय कर्मचारी, राज्य कर्मचारी और केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारियों के रुकने के लिए हैं। साथ ही उनके साथ गेस्ट को भी वहां ठहरने को मिलेगा। इसके लिए Holidayhomes.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। रूम बुक कराने के लिए 30 से 60 दिन के अंदर अप्लाई करना होगा। इसके अलावा एक सरकारी कर्मचारी के नाम पर सिर्फ 1 कमरा बुक होगा।
हॉलिडे होम्स में मिलेंगी ये सुविधाएं
तो यदि आप भी इन होम्स में रुकने के लिए बुकिंग करवा रहे हैं तो आपको बता दें कि यहां पर जब कोई सरकारी कर्मचारी या वीआईपी रुकता है तो केयरटेकर स्टाफ उसे 1 टॉयलेट सोप, तौलिया, चादर, पिलो कवर और टॉयलेट पेपर रोल इस्तेमाल करने के लिए देते हैं जबकि कैटरिंग चार्ज अलग से लगता है।
हॉलिडे होम्स के लिए इतना देना पड़ेगा किराया
आपको बता दें कि हॉलिडे होम्स के लिए सांसदों को मात्र 150 रुपए चुकाने होंगे। जबकि केंद्रीय कर्मचारी के लिए 150 से 900 रुपए तक की राशि देनी होगी। तो वहीं केंद्रीय कर्मचरियों के लिए किराया 300 रुपए से लेकर 1800 रुपए तक है। तो वहीं सरकारी कर्मचारी के साथ आने वाले गेस्ट के लिए 300 रुपए से लेकर 2700 रुपए प्रति व्यक्ति पैसे देने होंगे।
इसके अलावा हॉलिडे होम्स में डॉरमेटरी, 4 बेड नॉन एसी रुम, 4 बेड एसी रुम, डबल बेड एसी रुम और वीआईपी रुम हैं। इन सबके चार्ज भी अलग-अलग हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications