किसानों के लिए अच्छी खबर है। जी हां एसबीआई ने किसानों के समस्या का समाधान निकाला है।
नई दिल्ली: किसानों के लिए अच्छी खबर है। जी हां एसबीआई ने किसानों के समस्या का समाधान निकाला है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 20 अगस्त को देशभर में लगभग 14,000 ग्रामीण और अर्ध-शहरी शाखाओं में एक "मेगा फार्मर्स मीट - किसान मिलन" समारोह का आयोजन करने जा रहा है। इस किसान मिलन समारोह में किसानों को उनके बकाए के एकमुश्त निपटान का मौका मिलेगा। इसके साथ ही पुराने लोन के लिए आसान शर्तों के तहत सुविधा प्रदान की जाएगी। एसबीआई ने कहा तुरंत अपडेट करें अपना पता, नहीं तो हो सकती है दिक्कत ये भी पढ़ें
करीब 10 लाख किसान ग्राहकों से सीधे जुड़ने का लक्ष्य
इस बात से भी अवगत करा दें कि बैंक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि किसान मिलन एसबीआई की एक अनूठी पहल है। इसके जरिए बैंक अपने किसान ग्राहकों से सीधा संपर्क करता है और उनकी समस्याओं का समाधान करने के साथ उन्हें उनके अधिकारों की जानकारी दी जाती है। बैंक का कहना है कि उसके पास करीब 1.40 करोड़ किसान ग्राहक हैं। इस किसान मिलन समारोह के जरिए बैंक की योजना करीब 10 लाख किसान ग्राहकों से सीधे जुड़ने की है।
किसान ग्राहकों को केसीसी और योनो के फायदों से रुबरु कराया जायेगा
इस समारोह में किसानों को बैंक की संबंधित जानकारी से अवगत कराने पर फोकस किया जायेगा। वहीं बैंक ने बताया कि किसान मिलन किसानों को केसीसी सेचुरेशन जागरूकता कार्यक्रम के तहत नए फसल ऋण लेने में मदद करेगा और केसीसी के तहत मौजूदा ऋणों के नवीकरण पर भी ध्यान केंद्रित करेगा। यह डिजिटल तरीकों के माध्यम से बैंकिंग लेनदेन के संचालन के लिए केसीसी रूपे कार्ड के उपयोग को भी बढ़ाएगा। ग्राहकों को कृषि ऋण और संबंधित उत्पादों और सेवाओं के बारे में शिक्षित किया जाएगा। मेगा इवेंट के दौरान किसान ग्राहकों को बैंकों के नवीनतम डिजिटल प्लेटफॉर्म योनो और कृषि क्षेत्र में इसके लाभों के बारे में बताया जाएगा।
एसबीआई ने ग्राहकों को बताया कैसे करें पैसों को सुरक्षित
वहीं दूसरी ओर ये भी बताना चाहेंगे कि हाल ही में एसबीआई अपने ग्राहकों को पैसों की सुरक्षा के लिए सलाह दी है। एसबीआई ने ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी किया था। जिसके तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि ग्राहकों को फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से बचकर रहना चाहिए। जी हां देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को सावधान करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर कुछ भी डालने से पहले आपको सावधान रहना होगा। बैंक ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया है कि फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से बचकर रहना चाहिए। अगर आपको अपना पैसा सेफ रखना है तो ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स को तुरंत अनफोलो कर दें, जिन्हें आपने सब्सक्राइब किया हुआ है। एसबीआई के 42 करोड़ ग्राहक हैं। देश के सबसे बड़े बैंक ने अपने ट्वीट में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए एसबीआई के वेरिफाइड और ऑफिशियल हैंडल के बारे में बताया।
एसबीआई के ये हैं वेरिफाइड अकाउंट्स
फेसबुक: @StateBankOfIndia
इंस्टाग्राम: @theofficialsbi
ट्विटर: @TheOfficialSBi
लिंक्डइन: State Bank of India (SBI)
गूगल+: State Bank of India
यूट्यूब: State Bank of India
क्वोरा: State Bank of India (SBI)
पिनट्रेस्ट: State Bank Of India
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications