नई दिल्ली। रिलायंस जियो गीगाफाइबर की लांचिंग 5 सितंबर 2019 को होने जा रही है। लेकिन इससे पहले ही बाजार में प्राइस वॉर शुरू हो गया है। एयरटेल ने भी इस मामले में कमर कस ली है। एयरटेल ने रिलायंस जियो गीगाफाइबर की लांचिंग से पहले ही दो नए उत्पाद जारी कर दिए हैं। इनमें से एक है एयरटेल एक्ट्रीम स्ट्रिक और दूसरा है एक्ट्रीम सेट टॉप बॉक्स। एयरटेल का एक्ट्रीम स्ट्रिक अमेजन फायर टीवी स्टिक जैसा ही उत्पाद है। वहीं नया सेट टॉप बाक्स इंटरनेट इनेबल्ड एक एंड्रॉयड को सपोर्ट करने वाला है। आइये इसके रेट और फायदे पर एक नजर डालें।

जानें इनमें क्या क्या मिलेगा
एयरटेल ने एक्ट्रीम स्टिक और एक्सट्रीम सेट टॉप बॉक्स में ओटीटी सर्विसेज, डिवाइस, लाइव टीवी के साथ साथ ऐप्स आदि भी कवर होंगे। इसके अलावा एयरटेल ने एक्ट्रीम ऐप भी लॉन्च किया है। एक्ट्रीम स्टिक अमेजॉन फायर टीवी स्टिक की तर्ज पर लांच किया गया है। इसके अलावा सेट टॉप बॉक्स इंटरनेट इनेबल्ड एंड्रॉयड है।
क्या है इन दोनों उत्पादों की कीमत
एयरटेल एक्ट्रीम स्टिक का रेट एयरटेल के पहले से ग्राहक और गैर एयरटेल ग्राहकों के लिए बराबर यानी 3,999 रुपये है। एयरटेल थैंक्स प्लैटिनम या गोल्ड कस्टमर होने पर लोग विंक म्यूजिक, जी5, इरोज नॉव, हंगामा प्ले,अल्ट्रा जैसे कंटेंट फ्री में देख सकेंगे। जो लोग अभी एयरटेल के ग्राहक नहीं हैं, उन्हें ये सेवाएं पहले 1 महीने फ्री मिलेंगी। बाद में ऐसे लोग 999 रुपये में यह सेवाएं 1 साल के लिए ले सकते हैं।
एयरटेल एक्ट्रीम की कीमत
एयरटेल एक्ट्रीम सेट टॉप बॉक्स की कीमत नए ग्राहकों के लिए 3999 रुपये रहेगी, लेकिन अगर कोई नया व्यक्ति इसे खरीदना चाहता है तो उसे 2249 रुपये देने होंगे। इसके साथ 1 साल के लिए एक्सट्रीम कंटेंट फ्री में मिलेगा।
यह भी पढ़ें : टाटा स्काई का नया धमाका : सबसे सस्ते में दिखाएगा 200 चैनल
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications