नई दिल्ली। अगर आपको शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश करने से डर लगता है तो पोस्ट ऑफिस में निवेश करके भी करोड़पति बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। देश में अकेला पोस्ट ऑफिस ही निवेश का स्थान है जहां पर जमा की गारंटी भारत सरकार लेती है। ऐसी गारंटी बैंक जमा पर भी नहीं मिलती है। देश के बैंकों में केवल 1 लाख रुपये तक ही जमा सुरक्षित होता है। ऐसे में देश में सबसे सुरक्षित स्थान पर निवेश करके कैसे करोड़पति बन सकते हैं। इसके अलावा पीपीएफ में जमा पैसे पर इनकम टैक्स की छूट भी ली जा सकती है। यह छूट रह साल 1.5 लाख रुपये तक की ली जा सकती है। पीपीएफ में पैसा जमा करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इस पैसे को कोर्ट भी जब्त नहीं कर सकती है।
ये है तरीका
पोस्ट ऑफिस में पीपीएफ के अलावा निवेश के कई और विकल्प भी हैं। इनमें से एक है टाइम डिपॉजिट। यह बैक एफडी की तरह का ही निवेश का तरीका है। अगर इस योजना के माध्यम से आप करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको केवल 15 साल निवेश करना होगा और फिर इसके अगले 10 साल तक इस निवेश को बनाए रखना होगा। इस प्रकार आप 25 साल में लगभग 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर लेंगे।
पीपीएफ से करें निवेश की शुरुआत
पीपीएफ खाता शुरुआत में 15 साल के लिए खुलता है। यह देश में पोस्ट आफिस और बैंकों में भी खोला जा सकता है। पीपीएफ अकाउंट में 1 साल में न्यूनतम 1 बार और अधिकतम 12 बार पैसे जमा किए जा सकते हैं। साल में 1 बार में न्यूनतम 500 रुपये और साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किया जा सकता है। पीपीएफ अकाउंट में ब्याज दर सरकार हर तीन महीने में तय करती है। फिलहाल इस समय पीपीएफ पर 7.9 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
इस योजना के साथ करें पीपीएफ में निवेश
पीपीएफ अकाउंट में हर साल 1.5 लाख रुपये का निवेश हो सकता है। यह पैसा एक बार में या हर माह जमा करें तो 12500 रुपये महीने के हिसाब से जमा किया जा सकता है। इस अकाउंट में अगर कोई प्रत्येक माह 12500 रुपये का निवेश 15 साल करेगा तो करीब 43 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
निवेश योजना एक नजर में
-प्रत्येक माह 12500 रुपये पीपीएफ में जमा करें
-15 साल तक पैसा इसी तरह जमा करते रहें
-इस वक्त मिल रहा है 7.9 फीसदी ब्याज
-15 साल में इस ब्याज दर से तैयार हो जाएगा 43 लाख रुपये का फंड
इस 43 लाख रुपये का जानें कैसे करना है निवेश
बैंक एफडी की तरह पोस्ट ऑफिस में भी एफडी होती है। इसे पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट कहते हैं। यह 1 साल से लेकर 5 साल तक की होती है। 5 साल की टाइम डिपॉजिट में इनकम टैक्स की छूट भी मिलती है और यहां पर अधिकतम निवेश की कोई सीमा भी नहीं है। लेकिन जमा चाहे जितना भी करें, लेकिन इनकम टैक्स की छूट केवल 1.5 लाख की ही मिलेगी। अब आप अपने 43 रुपये को पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट में 5 साल के लिए जमा कर दें। यहां पर अभी 7.7 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। इस ब्याज दर से 5 साल में आपका 43 लाख रुपये बढ़कर 62.59 लाख रुपये हो जाएगा। अब इस पैसे को एक बार और 5 साल के लिए टाइम डिपॉजिट में जमा कर दें। इस बार यह 91.13 लाख रुपये मिलेगा। इस प्रकार आपके पास 25 साल में करीब 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। अगर बीच में ब्याज दरें कुछ कम हों तो आप 91.13 लाख रुपये के फंड को चाहें तो 1 साल की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में जमा कर दें तो यह आराम से 1 करोड़ रुपये हो जाएगा।
इस निवेश योजना में न करें ये गलतियां
आमतौर पर लोग पीपीएफ में आयकर बचाने के लिए जितनी जरूरत होती है, उतना ही पैसा जमा करते हैं। लेकिन जानकारों का कहना है कि यह तरीका सही नहीं है। पीपीएफ में कंपाउंडिड रिटर्न मिलता है। ऐसे में यहां पर प्रभावी ब्याज दर थोड़ा ज्यादा होती है। इसीलिए लोगों को हर साल इसमें अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा करके पूरा फायदा फायदा उठाना चाहिए। जानकारों के अनुसार लोग एक और चूक करते हैं। वह चूक कि पीपीएफ से बीच में पैसा निकालने की। जानकारों का मानना है कि पीपीएफ से बीच में पैसे निकालने पर काफी नुकसान होता है।
पीपीएफ चलाने के नियम
पीपीएफ 100 रुपये के न्यूनतम निवेश से खोला जा सकता है। बाद में पीपीएफ में हर साल न्यूनतम 500 रुपये जमा करने का नियम है। पीपीएफ अकाउंट सिंगल नाम से खोला जा सकता है। अगर चाहें तो किसी को इसमें नॉमिनी भी बना सकते हैं। पीपीएफ अकाउंट पोस्ट ऑफिस से बैंक में और बैंक से पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर हो सकता है। पीपीएफ में जमा पैसे पर इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत छूट मिलती है। यह अकाउंट 15 साल के पहले बंद नहीं किया जा सकता है। अगर पैसों की जरूरत पड़े तो 7वें साल के बाद से पैसा निकाला जा सकता है। पीपीएफ में जमा पैसे पर लोन भी लिया जा सकता है। लेकिन यह सुविधा पीपीएफ शुरू होने के तीसरे साल से ही मिलती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications