नई दिल्ली। मोदी सरकार को सबको पक्का घर देने की योजना प्रधानमंत्री आवास योजना जोरशोर से चला रही है। इस योजना के तहत पहली बाद घर खरीदने वालों को होम लोन पर ब्याज में सब्सिडी दी जा रही है। अगर होम लोन लेने वाला कमजोर आय वर्ग का है तो उसे 2.60 लाख रुपये की ब्याज सब्सिडी दी जाती है। इस योजना के तहत आवदेन करने वालों को एक रजिस्ट्रेशन आईडी जारी की जाती है। इस आईडी से आप अपने होम लोन में सब्सिडी के स्टेटस का पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी सरकारी दफ्तर में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। यहां पर हम आपको वे 4 तरीके बता रहे हैं, जिससे आप ऑनलाइन ही प्रधानमंत्री आवास योजना में अपने स्टेटस को पता लगा सकते हैं। अगर आप अपना स्टेटस पता लगाना चाहते हैं तो आधार नंबर, मोबाइल नंबर, रजिस्ट्रेशन आईडी या एसेसमेंट आईडी को निकाल लें। इसकी जरूरत ऑनलाइन स्टेटस चेक करने में आपको पड़ेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के हिसाब से दो लिस्ट तैयार की जाती हैं। इसलिए आप अपने आवेदन के हिसाब से अपना नाम चेक करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना की शहरी लिस्ट में ऐसे देखें नाम
इसके लिए पहले आप https://pmaymis.gov.in जाएं। अगर यह न खुले तो इस लिंक पर भी क्लिक करें करके नाम पता लगा सकते हैं। https://pmaymis.gov.in/Open/Find_Beneficiary_Details.aspx
यहां पर आपको सर्च बेनेफीसरी का विकल्प मिलेगा। इसे आप क्लिक करें तो अगला पेज खुलेगा। इसमें सर्च बाई नेम पर जाकर क्लिक करें। इसके आद फिर अगला पेज खुलेगा। अब यहां पर आप अपन आधार नंबर डालें और एंटर करें। इसके बाद जरूरी जानकारी देकर क्लिक करेंगे तो स्टेटस दिख जाएगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना की शहरी लिस्ट में बिना आधार के कैसे खोजे नाम
प्रधानमंत्री आवास योजना की शहरी लिस्ट में अगर नाम बिना आधार के खोजना है तो यह भी संभव है। इसके लिए आप प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में पर्सनल डिटेल जैसे मोबाइल नंबर या अपनी एसेसमेंट आईडी के सहारे भी खोज सकते हैं। इसके लिए आप
https://pmaymis.gov.in/Track_Application_Status.aspx
इस लिंक को क्लिक करें। इसके बाद मांगी जा ही जानकारी यहां दे। जैसे ही आप यह जानकारी देकर क्लिक करेंगे आप का स्टेटस सामने होगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में रजिस्ट्रेशन आईडी से कैसे करें नाम चेक
प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्रमीण लिस्ट में अपना नाम खोजने के लिए सर्च करने के लिए
https://rhreporting.nic.in/netiay/Benificiary.aspx
इस लिंक को क्लिक करें। जैसे ही इसे क्लिक करेंगे आपसे रजिस्ट्रेशन आईडी मांगी जाएगी। अब इसे डाल दें। जैसे ही आप रजिस्ट्रेशन आईडी डालेंगे आपका नाम सामने दिखाई देने लगेगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में बिना आईडी के ऐसे खोजें नाम
आपके पास अगर रजिस्ट्रेशन आईडी नहीं है तो भी आप अपना नाम खोज सकते हैं। इसके लिए पीएमएवाई ग्रामीण की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।
इसके लिए आपको
https://rhreporting.nic.in/netiay/Benificiary.aspx
पर क्लिक करना होगा। जैसे ही यह बेवसाइट खुलेगी आपको राज्य, जिला, ब्लॉक (विकासखंड), पंचायत, योजना का नाम और अन्य विवरण का चयन करना होगा। इसके बाद आप को एंटर को बटन दबाना होगा। यहां पर आपको अपनी पर्सनल डिटेल, बैंक डिटेल्स, घर के साइट की डिटेल, मंजूरी और अन्य कई जानकारियां मिल जाएंगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications