नई दिल्ली। अगर आपके पास जीवन बीमा पॉलिसी है, तो लोन के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। वैसे भी बीमा पॉलिसी के अगेंस्ट लोन लेने के दो बड़े फायदे हैं। एक तो आपको ब्याज कम चुकाना पड़ता है। इसके अलावा आप चाहें तो किस्त का झंझट भी नहीं रहता है। बीमा पॉलिसी के बदले लिया गया लोन पर्सनल लोन की तुलना में सस्ता पड़ता है। वहीं बीमा पॉलिसी के बदले लोन काफी आसानी से मिल जाता है। यह लोन देने के लिए बैंक या एनबीएफसी कंपनियां लोन देने के लिए एक प्रोसेसिंग फीस जरूर लेती हैं, जो काफी कम होती है।

क्या है लोन लेने का तरीका
बीमा के अगेंस्ट लोन कितना मिलेगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी बीमा पॉलिसी किस तरह की है। इसमें सबसे पहले देखा जाता है कि उसकी सरेंडर वैल्यू कितनी है। लोन की राशि आमतौर पर पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू का 80 फीसदी से लेकर 90 फीसदी तक रहती है। हालांकि सभी बीमा पॉलिसियों के बदले लोन नहीं मिलता है। अगर अपकी बीमा पॉलिसी मनी बैक या एंडॉमेंट पॉलिसी है, तो आप इसके बदले में लोन ले सकते हैं। लेकिन ज्यादातर लोन देने वाले बैंक या एनबीएफसी यह भी देखती हैं कि आप लगातार अपने बीमे की किस्त जमा कर रहे हैं या नहीं।
जानिए कौन से दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
बीमा पॉलिसी के बदले लोन लेने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेज होने चाहिए। आपको अपने लोन आवेदन का फार्म भरना होगा और इसमें मांगे गए सभी दस्तावेज जमा कराने होंगे। आपको ऐसा लोन लेने के लिए अपनी जीवन बीमा पॉलिसी का ओरिजनल डॉक्युमेंट्स जमा करना होगा। इसके अलावा लोन के लिए एक कैंसिल चेक आवेदन फार्म के साथ देना होगा। बीमा पॉलिसी के बदले लोन लेने पर अनुबंध पत्र पर आपको सिग्नेचर करने होंगे। बाद में जब लोन खत्म हो जाएगा, तो आपको बीमा पॉलिसी वापस कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें : ऐसे मिलती है अमूल की फ्रेंचाइजी, होती है लाखों की कमाई
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !



Click it and Unblock the Notifications