नई दिल्ली। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने गुजरात के अच्छे स्थानों को घूमने के लिए 6 रात और 7 दिन का खास टूर पैकेज जारी किया है। गुजरात की संस्कृति और ऐतिहासिक समृद्धि पर्यटकों को काफी आकर्षित करती रही है। यहां गिर के शेर, थार के मरुस्थल, कच्छ के रण, कान्हा की द्वारका के साथ सोमनाथ का मंदिर सहित कई स्थान देखने और घूमने लायक हैं। यह पैकेज के तहत 10 नवंबर 2019 से दिल्ली से यात्रा शुरू होगी। इस टूर के बारे में अगर ज्यादा जानकारी करनी हो तो आईआरसीटीसी की वेबसाइट
www.irctctourism.com
पर जाकर की जा सकती है।
थर्ड एसी में कराई जाएगी यात्रा
इस पैकेज के तहत पर्यटकों को रेवले में थर्ड एसी से यात्रा कराई जाएगी। इसके अलावा अच्छे होटलों में रुकना और ब्रेकफास्ट के साथ डिनर भी पैकेज में शामिल है। इस पैकेज को लेने के लिए लोगों को 25,820 रुपये चुकाने होंगे। अगर 2 लोग यात्रा पर जाना चाहें तो 20,260 रुपये प्रति व्यक्ति किराया चुकाना होगा। वहीं 3 लोग एक साथ घूमना चाहें तो किराया और कम हो जाएगा।

दिल्ली से शुरू होगी यात्रा
आईआरसीटीसी की इस पर्यटक यात्रा की शुरुआत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से होगी। पर्यटकों को उत्तरांचल एक्सप्रेस (19566) से ले जाया जाएगा। रात के सफर के बाद यात्री राजकोट पहुंचेंगे। यहां से बस के द्वारा सोमनाथ जाएंगे। इस टूर के दौरान पर्यटकों को डिनर और ब्रेकफास्ट कराया जाएगा। सोमनाथ यात्रा के दौरान लंच करने के लिए समय दिया जाएगा। यात्रा के तीसरे दिन से सोमनाथ, दीव, पोरबंदर और द्वारका की यात्रा कराई जाएगी।
ऑनलाइन बुक हो सकते हैं टिकट
आईआरसीटीसी के गुजरात पैकेज का अगर हिस्सा बनना चाहते हैं, इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर इस टूर पैकेज का पूरा विवरण भी दिया हुआ है।
यह भी पढ़ें : ऐसे मिलती है अमूल की फ्रेंचाइजी, होती है लाखों की कमाई
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications