नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अपने ग्राहकों को एक फायदे का ऑफर दिया है। इसके तहत एलआईसी अगर किसी की पॉलिसी बंद हो चुकी है, तो उसे दोबारा चलाने का मौका दे रही है। कई बार किसी कारणवश लोग अपनी पॉलिसी की प्रीमियम नहीं भर पाते हैं, जिस कारण उनकी पॉलिसी बंद हो जाती है। ऐसे लोग अपनी बंद हो चुकी बीमा पॉलिसी को दोबारा शुरू कर सकते हैं। एलआईसी ने इसके लिए स्पेशल रिवाइवल कैंपेन शुरू किया है। इस स्पेशल रिवाइवल कैंप में किसी भी पॉलिसी को सिर्फ एक बार ही दोबारा शुरू किया जा सकता है। लेकिन शर्त यह है कि वह पॉलिसी को लैप्स हुए 3 साल से ज्यादा का समय न हुआ हो।

ट्वीट कर एलआईसी ने दी जानकारी
एलआईसी ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि स्पेशल रिवाइवल कैंपेन शुरू हो चुका है, जो 15 नवंबर 2019 तक चलेगा। इस दौरान एलआईसी के बीमाधारक अपनी बंद हो चुकी बीमा पॉलिसी को फिर से शुरू कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए बीमाधारक को मामूली सी रकम चुकानी होगी। इस स्कीम का फायदा देश के किसी भी एलआईसी के कार्यालय में उठाया जा सकता है।
विलम्ब शुल्क में मिलेगी छूट
एलआईसी की बंद हो चुकी बीमा पॉलिसी को शुरू करने के लिए शुरू हुए इस कैंप में आने वालों को विलम्ब शुल्क पर कुछ छूट भी दी जाएगी। वहीं इस कैंप में आने वाले लोग चाहें तो अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, निफ्ट डिटेल के अलावा ई-मेल को भी रजिस्टर करा सकते हैं। इस कैंप में इस तरह की भी सुविधा मिलेगी।
बंद पॉलिसी को चलाने पर मिलेगा पूरा बीमा लाभ
एलआईसी ने यह भी जानकारी दी है कि पॉलिसी को दोबार चलाने चालों को बीमा का पूरा लाभ दिया जाएगा। इसमें डेथ बेनिफिट्स भी शामिल हैं। ऐसे में अगर पॉलिसी शुरू होने के बाद पॉलिसी धारक की मौत होती है तो उसके नॉमिनी को पूरा बीमा क्लेम दिया जाएगा।
यह भी पढ़े : एलआईसी : ऐसे जोड़ें पॉलिसी में खुद मोबाइल नबंर, बच जाएगा नुकसान
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications