खुशखबरी सरकार आपके लिए सस्ता सोना खरीदने का मौका लेकर आई है। आरबीआई सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2019-20 की चौथी सीरिज के तहत 9 सितंबर सोमवार से फिर बिक्री शुरू करने जा रहा है।
नई दिल्ली: खुशखबरी सरकार आपके लिए सस्ता सोना खरीदने का मौका लेकर आई है। आरबीआई सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2019-20 की चौथी सीरिज के तहत 9 सितंबर सोमवार से फिर बिक्री शुरू करने जा रहा है। यह बिक्री 13 सितंबर तक चलेगी। इसके लिए आरबीआई ने 3890 रुपए प्रति ग्राम की कीमत तय की है। यानी आप 38900 रुपए में 10 ग्राम सोना खरीद सकते हैं, जोकि बाजार दर काफी सस्ता है। जानकारी दें कि आरबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जो लोग ऑनलाइन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की खरीदारी और डिजिटल तरीके से भुगतान करेंगें, उनको 50 रुपए प्रति ग्राम की छूट दी जाएगी। ऐसे ग्राहकों के लिए प्रति ग्राम सोने की कीमत 3840 रुपए होगी। आपको बता दें कि फिजिकल मांग को घटाने के उद्देश्य से सरकार ने नवंबर 2015 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम लॉन्च की थी।
एक व्यक्ति खरीद सकता है 500 ग्राम सोना
वहीं इस स्कीम के तहत बॉन्ड की बिक्री एक ग्राम या इसके गुणकों में की जाती है। यानी इस स्कीम में एक व्यक्ति एक वित्त वर्ष में कम से कम 1 ग्राम और अधिकतम 500 ग्राम के गोल्ड बॉन्ड खरीद सकता है। इस स्कीम में एक व्यक्ति या अविभाजित हिन्दू परिवार अधिकतम 4 किलो और ट्रस्ट या अन्य एंटिटी 20 किलो की मात्रा में गोल्ड बॉन्ड खरीद सकता है।
जानें क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम
आप इस स्कीम के तहत आरबीआई गोल्ड बॉन्ड जारी करता है। यह बॉन्ड्स बैंकों और पोस्ट ऑफिस में सोने के एक ग्राम के मूल्य में बेचे जाते हैं। इसके बाद ये बॉन्ड्स सोने के दाम से लिंक किए जाते हैं और निवेशक बॉन्ड के मूल्य को कैश में पे करते हैं। इस स्कीम में आप भौतिक रूप से सोना नहीं खरीदते हैं लेकिन आपके पैसों से आरबीआई सोने के मूल्य के बराबर बांड का सर्टिफिकेट दे देता है। इसमें फायदा यह होता है कि सोने की बढ़ती कीमत के लाभ के साथ आरबीआई आपको ब्याज भी देता है।
गोल्ड बॉन्ड के 5 फायदे
- गोल्ड बॉन्ड पर सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
- निवेशकों को कम से कम 1 ग्राम का बॉन्ड खरीदने की भी सुविधा मिलती है।
- निवेशकों को गोल्ड बॉन्ड के बदले लोन लेने की भी सुविधा है।
- पूंजी और ब्याज दोनों की सरकारी (सॉवरेन) गारंटी मिलती है।
- इंडिविजुअल को लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स नहीं देना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications