अगर आपका भी खाता एसबीआई में है तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां एसबीआई ने ग्राहकों की सुविधा का ख्याल करते हुए नई सर्विस की शुरूआत की है।
नई दिल्ली: अगर आपका भी खाता एसबीआई में है तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां एसबीआई ने ग्राहकों की सुविधा का ख्याल करते हुए नई सर्विस की शुरूआत की है। अब तक आपको बैंक अकाउंट को एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में बदलने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों को सभी सुविधा ऑनलाइन मुहैया कराने का हर संभव प्रयास कर रहा है। एसबीआई की कोशिश है कि वह अपने ग्राहकों को सभी सुविधा घर बैठे दे सके। इस बैंक के ग्राहक निकाल सकते हैं जमा से ज्यादा पैसा, ये है तरीका ये भी पढ़ें
चंद मिनटों में बैंक अकाउंट बदलना हुआ मुमकिन
इसी कड़ी में एसबीआई ने सेविंग्स अकाउंट को ऑनलाइन ट्रांसफर करने की सर्विस देनी शुरू की है। जिसके लिए पहले लोगों को बैंक के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन अब आप इससे चंद मिनटों में ग्राहक ऑनलाइन बदल सकेंगे। एसबीआई अकाउंट को एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में ट्रांसफर करने का एसबीआई ने नेट बैंकिंग में ऑप्शन दिया है। इस तरह अगर आप भी बदलना चाहते हैं अपनी ब्रांच, तो हम आपको बताएंगे कैसे ये मुमकिन है प्रोसेस। सावधान: एसबीआई ने रेपो रेट आधारित होम लोन स्कीम लिया वापस ये भी पढ़ें
जानें क्या है ऑनलाइन प्रक्रिया
बैंक शाखा बदलने के लिए सबसे पहले आपको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.onlinesbi.com पर जाना होगा। इसके बाद पर्सनल बैंकिंग के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जहां आपसे यूजर नेम और पासवर्ड मांगा जाएगा। इसके बाद वेबसाइट का होमपेज खुलेगा, जहां e-service के लिंक पर क्लिक करना पड़ेगा।
इन स्टेप्स को करें फोलो
- ई-सर्विसेज़ पर क्लिक करने के बाद आपको 'Transfer of Savings Account' का विकल्प चुनना होगा। जानकारी दें कि यह ऑप्शन आपको बाईं तरफ मिलेगा।
- जब आप इस पर क्लिक करेंगे। तो आपके सामने नया विंडो खुलेगा। इस विंडो पर आपको आपके मौजूदा एसबीआई अकाउंट्स की डिटेल दिखेंगी। उस अकाउंट को चुनें, जिसे आप ट्रांसफर करना चाहते हैं।
- अब आप जिस शाखा में अपना खाता ट्रांसफर करना चाहते हैं, उस ब्रांच का कोड आपको एंटर करना होगा।
- इसके बाद 'Get Branch name' पर क्लिक करें। यहां क्लिक करने के बाद ब्रांच डिटेल आपके सामने आ जाएंगी।
- इस तरह अब आपको टर्म्स एंड कंडीशंस को एक्सेप्ट करना है। उसके बाद आपको 'सब्मिट' बटन दबाना है।
- ध्यान रहें सभी डिटेल कंन्फर्म करने के बाद आपको 'Confirm' करना है।
- जैसे ही आप कन्फर्म करेंगे, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक हाई सिक्योरिटी कोड आएगा।
- इस कोड को एंटर करने के बाद एक बार फिर आपको कन्फर्म करना है।
- जैसे ही आप यह काम कर देंगे, तो नया विंडो खुलेगा।
- जहां ब्रांच ट्रांसफर कन्फर्म होने का मैसेज आप तक पहुंच जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications