नई दिल्ली। आधार एक बार बन जाता है, लेकिन लोगों के डिटेल बाद में बदल जाते हैं। इसीलिए आधार में अपने डिटेल अपडेट कराने की सुविधा दी गई है। इनमें से 5 डिटेल ऐसे हैं जिनको अपडेट कराने के लिए किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ती है। इस बात की जानकारी आधार को संचालित करने वाली अथॉरिटी यूआईडीएआई ने खुद दी है। ये 5 डिटेल हैं फोटो, बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट व आंख की पुतली का स्कैन), लिंग, मोबाइल नंबर के अलावा ईमेल आईडी। अगर आप इन विवरण को अपडेट कराना चाहते हैं तो आधार कार्ड लेकर आधार केन्द्र तक जाना होगा। वहां पर बिना दस्तावेज मांगे यह विवरण अपडेट करा दिया जाएगा।
इन 3 डिटेल को अपडेट कराने के लिए देने होंगे दस्तावेज
हालांकि यूआईडीएआई ने स्पष्ट किया है कि 3 डिटेल को अपडेट कराने के लिए दस्तावेज की जरूरत होगी। बिना दस्तावेज के इन डिटेल को अपडेट नहीं किया जाएगा। यह 3 डिटेल हैं नाम, पता और जन्मतिथि। हालांकि आधार अथॉरिटी ने इन 3 डिटेल को अपडेट कराने में लगने वाले दस्तावेज की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के अनुसार अब इन 3 अपडेशन में 103 तरह के दस्तावेज मान्य होंगे। इन दस्तावेजों के नाम की लिस्ट यूआईडीएआई ने अपनी वेबसाइट पर डाल दी है।
जानिए लिस्ट का विवरण
दस्तावेजों की इस लिस्ट के अनुसार, आधार अथॉरिटी पहचान के प्रमाण के तौर पर 31 तरह के दस्तावेजों को स्वीकार करेगी। इसके अलावा (पता के प्रूफ के तौर पर 44 दस्तावेजों को मान्य किया गया है। वहीं रिलेशनशिप प्रूफ के तौर पर 14 दस्तावेज अब मान्य होंगे। जहां तक जन्मतिथि की बात है तो 14 दस्तावेजों का मान्यता दी गई है।
मूल प्रतिलिपि के बिना नहीं होगा कुछ भी अपडेट
आधार अथॉरिटी ने इस लिस्ट को जारी करने के साथ ही स्पष्ट किया है कि अपडेशन के वक्त इन दस्तावेजों की मूल प्रतिलिपि साथ लाना जरूरी है। कंडीडेट को इन दस्तावेजों की फोटोकॉपी लाने की जरूरत नहीं है। कयों कि इन दस्तावेजों की मूल प्रति को स्कैन किया जाएगा और बाद में उसे वापस कर दिया जाएगा।
सिर्फ पता ही ऑनलाइन होता है अपडेट
आधार अथॉरिटी ने साथ ही यह भी याद दिलाया है कि केवल पता ही ऑनलाइन अपडेट कराया जा सकता है। इसके बिना जो भी अपडेशन होना हैं, वह सेंटर पर ही जाकर कराए जा सकते हैं।
दस्तावेजों की लिस्ट ऐसे जानें
यूआईडीएआई ने दस्तावेजों की जो लिस्ट जारी की है वह उसकी साइट पर मौजूद है। इस लिस्ट को जानने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक किया जा सकता है। यह लिंक है ...
https://uidai.gov.in/images/commdoc/valid_documents_list.pdf
ऑनलाइन पता अपडेट कराने का तरीका
-सबसे पहले आधार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
-इसके बाद होमपेज पर एड्रेस अपडेट रिक्वेस्ट (ऑनलाइन) पर क्लिक करें
-नई विंडो में अपडेट एड्रेस पर क्लिक करें
-यहां पर आधार नंबर डालकर लॉगइन करें
-इसके बाद आपके मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड आएगा
-इस ओटीपी को डॉलकर आधार पोर्टल पर जाएं
आधार पोर्टल पर डेटा अपडेट रिक्वेस्ट चुनें
-पोर्टल पर लॉगइन होने के बाद पते में अपडेट का विकल्प चुनें
-इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आधार अपडेट फॉर्म खुलेगा
-इस फार्म में जरूरत के हिसाब से जानकारी भरें
-मांगी जानकारी देने के बाद सबमिट अपडेट रिक्वेस्ट विकल्प पर क्लिक करें
पता में बदलाव के लिए चाहिए ये दस्तावेज
आधार में पता अपडेट कराने के लिए आपको दस्तावेज देने की जरूरत पड़ती है। इन दस्तावेजों में पासपोर्ट, बैंक शाखा की तरफ से प्रमाणित स्टेटमेंट, बैंक पासबुक, पोस्ट ऑफिस अकाउंट पासबुक, राशन कार्ड के अलावा वोटर कार्ड जैसे दस्तावेजों में आपको किसी एक को देना होगा। इस दस्तावेज की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी भी आपको अपलोड करनी होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications