भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने देश के 7 शहरों में आधार सेवा केंद्र की शुरुआत कर दी है।
आधार अपडेशन को लेकर सरकार ने एक और नई सुविधा प्रदान कर दी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने देश के 7 शहरों में आधार सेवा केंद्र की शुरुआत कर दी है। ये सेवा केंद्र पासपोर्ट सेवा केंद्र की ही तरह से काम करेंगे। जहां एक आवेदक विभिन्न सेवाओं के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकता है। ये आधार सेवा केंद्र (एएसके) दिल्ली, चेन्नई, भोपाल, आगरा, हिसार, विजयवाड़ा और चंडीगढ़ में चालू हो गए हैं।

साप्ताहिक आधार सेवा केंद्र
इस बारे में यूआईडीएआई का कहना है कि पटना और गुवाहाटी में यह साप्ताहिक आधार सेवा केंद्र होगा। यूआईडीएआई का लक्ष्य आने वाले महीनों में देश में ऐसे कुल 114 सेवा केंद्र शुरू करने का है। इसमें देशभर के 53 शहरों में यह सेवा शुरू की जाएगी जिस पर 300 से 400 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। आधार सेवा केंद्र को पासपोर्ट सेवा केंद्र की तर्ज पर ही खोला जाएगा। ये एक विशेष किस्म का केंद्र होगा, जहां हर दिन लगभग 1000 लोगों की सेवा संबंधी अनुरोध को पूरा किया जा सकेगा।
ये चीजें हो सकती हैं अपडेट
इन आधार सेंटरों में अपना नया आधार बनाने के अलावा अपना नाम अपडेट, एड्रेस अपडेट, मोबाइल नंबर अपडेट, ई-मेल आईडी अपडेट, जन्मतिथि अपडेट, जेंडर अपडेट और बायोमीट्रिक अपडेट (फोटो, ईमेल, आइरिस) कर सकते हैं।
आधार सेंटर खुलने का समय
यूआईडीएआई के अनुसार ये विशेष आधार सेवा केंद्र का समय सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। ये केंद्र मंगलवार को बंद रहेगा। आधार बनने के लिए एनरॉलमेंट फ्री है जबकि आधार अपडेट के लिए 50 रुपये चार्ज देना होगा।
ऑनलाइन अप्वॉइंमेंट लेने का तरीका
इस सेवा के तहत आधार सेवा केंद्र पर अपनी बारी का ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेने के लिए सबसे पहले आप यूआईडीएआई की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर विजिट करें।
यहां होम पेज खुलेगा, इसमें पहला सेक्शन है माई आधार पर कर्सर रखें और नीचे दूसरे नंबर पर बुक अपॉइंटमेंट ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
अब बुकिंग का पेज ओपन होगा। यहां अपना शहर या लोकेशन चुनें। अब नए पेज में अपनी जरूरत के अनुसार सेवा का चुनाव करें।
यहां अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा भरना होता है। इसके बाद ओटीपी जेनरेट होगा और फिर आगे आपको ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट डिटेल मिल जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications