आधार कार्ड आजकल हमारी जरूरत बन गयी है। हर सरकारी गैर सरकारी काम के लिए हमें इसकी जरूरत पड़ रही है। इतना ही नहीं किसी भी सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए यह जरूरी है।
नई दिल्ली: आधार कार्ड आजकल हमारी जरूरत बन गयी है। हर सरकारी गैर सरकारी काम के लिए हमें इसकी जरूरत पड़ रही है। इतना ही नहीं किसी भी सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए यह जरूरी है। ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड नकली हुआ तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। जी हां अक्सर ऐसा होता है कि हमारा आधार कार्ड खो जाता है और हम नया आधार जल्द से जल्द से बनवाने के लिए अनधिकृत ऑपरेटर्स के पास जाते हैं। मार्केट में कई ऑपरेटर्स ऐसे हैं जो निजी परिसर में बैठकर अनधिकृत तरीकों से लोगों को नकली कार्ड जारी कर रहे हैं। ये किसी भी शख्स के आधार को कम्प्यूटर में एडिट करते हैं साथ में उस पर फोटो भी बदल देते हैं। इसके बाद उसे आधार कार्ड जारी कर देते हैं। यानि कि ये ऑपरेटर्स कुछ पैसों के लिए किसी को भी फर्जी आधार कार्ड पकड़ा देते हैं।
सरकार की तय की गई गाइडलाइन के खिलाफ
वहीं दूसरी ओर देशभर से ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां पर प्लास्टिक पेपर पर आधार कार्ड को प्रिंट किया जा रहा है जो कि सरकार की आधार के लिए तय की गई गाइडलाइन के खिलाफ है। लेकिन क्या आपको पता है कि प्रिंटेड आधार कार्ड (चाहे वह सादे पेपर पर ही क्यों न हो) ऑरिजनल आधार कार्ड की तरह ही वैध माना गया है। लेकिन कुछ ऑपरेटर्स लोगों की अज्ञानता का फायदा उठाकर प्लास्टिक कार्ड बनवा रहे हैं और मोटा पैसा वसूल रहे हैं। हालांकि सरकार ने आधार कार्ड के प्लास्टिक प्रिंट को अवैध करार दिया है लेकिन फिर भी प्लास्टिक आधार कार्ड को लेकर फर्जीवाड़े सामने आते रहते हैं।
ऐसे चेक करें आधार कार्ड असली है या नकली
- आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इस यूआरएल पर क्लिक करें https://resident.uidai.gov.in/aadhaarverification
- इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज ओपन होगा।
- एक बार जब आप आधार वेरिफिकेशन पेज ओपेन होगा तो आपको एक टैक्स्ट बॉक्स दिखाई देगा जहां आपको अपना आधार नंबर एंटर करना होगा।
- अपना 12 डिजिट का आधार नंबर एंटर करें।
- डिस्प्ले में दिखाई दे रहे कैप्चा (सिक्योरिटी कोड) को इंटर करें।
- इसके बाद वैरिफाई बटन पर क्लिक कर दें।
- अगर आपका आधार नंबर सही है तो एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको एक मैसेज मिलेगा कि आपका आधार नंबर यह है, जैसे कि 9908XXXXXXXX है। इसके साथ ही इसके नीचे आपकी उम्र, आपका जेंडर और राज्य का नाम भी दिख जाएगा।
- इस तरह के आप पता कर सकते हैं कि आपका आधार कार्ड असली है या नकली।
इन बातों का रखें ध्यान
- आपको बता दें कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड के लिए कुछ गाइडलाइन तय की हुई है। इन्हें फॉलो करने पर कोई भी नागरिक आधार कार्ड पर हो रहे फर्जीवाड़े से बच सकते हैं।
1. यूआईडीएआई के मुताबिक आधार कार्ड लैमिनेटेड हो यह अनिवार्य नहीं।
2. प्रिंटेड आधार कार्ड (चाहे वह सादे पेपर पर ही क्यों न हो) ऑरिजनल आधार कार्ड की तरह ही वैध है।
3. नागरिकों को अनधिकृत एजेंसियों से प्लास्टिक आधार कार्ड बनवाने से बचना चाहिए।
4. अगर आपका आाधार कार्ड खो गया है तो इसे यूआईडीएआई आधाकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें।
5. अनधिकृत एजेंसियों से कार्ड बनवाने से बचें।
6. आप यूआईडीएआई के पोर्टल https://uidai.gov.in/ पर जाकर आधार वैरिफाई कर सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं।
आधार कार्ड कब और कहां इस्तेमाल किया गया है, जानें यहां
1. आधार प्रमाणीकरण हिस्ट्री पेज पर जाइए:
https://resident.uidai.gov.in/notification-aadhaar
2. अपना आधार नंबर डालिए और उसके नीचे डिब्बे में दिया सुरक्षा कोड भी डालकर खुद को प्रमाणित करें।
3. 'जेनरेट ओटीपी' पर क्लिक करें।
4. इसके बाद आपके पास मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि आपने अपने आधार के साथ उसी नंबर का पंजीकरण करवाया हो, जो आप इस्तेमाल करते हैं।
5. इसके बाद अपना ओटीपी भरें और 'सबमिट' पर क्लिक करें। इसके साथ ही आपको जानकारी की अवधि और ट्रांजेक्शन की संख्या भी भरनी होगी।
6. इसे बाद आप चुनी हुई तारीख, समय और आधार के सभी प्रमाणीकरण की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। हालांकि, आप यह नहीं जान सकते कि किसने आपकी जानकारी की मांग की है।
यदि आपको आधार से जुड़ी कोई भी जानकारी का संदेह हो, तो आप अपनी आधार कार्ड की जानकारी को ऑनलाइन ही ब्लॉक कर सकते हैं और इसे इस्तेमाल करने के लिए फिर से अनब्लॉक भी किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications