नई दिल्ली। घटती बिक्री से परेशान मारुति अपनी कारों के कई मॉडलों पर भारी भरकम छूट का ऑफर दे रही है। यह ऑफर मारुति के एरेना और नेक्सस शोरूप से बिकने वाली कारों के लिए दिया जा रहा है। इन शोरूम से बिकने वाली ऑल्टो, विटारा ब्रेजा, स्विफ्ट, सेलेरियो, डिजायर, बलेनो, एस-क्रास जैसी कारें शामिल हैं। मारुति अपनी इन कारों पर 1 लाख से ज्यादा तक की छूट दे रही है। हालांकि इस छूट फायदा उठाने के लिए लोगों को यह कारें 31 अक्टूबर 2019 तक ही खरीदनी होंगी। इसके बाद इस ऑफर का फायदा नहीं मिलेगा।
मारुति की इन कारों पर मिल रही भारी छूट
मारुति अपनी ऑल्टो, ऑल्टो के10, स्विफ्ट (पेट्रोल), स्विफ्ट (डीजल), विटारा ब्रेजा, डिजायर (पेट्रोल), डिजायर (डीजल), ईको, एस-क्रास, बलेनो हैचबैक (पेट्रोल वेरियंट), बलेनो हैचबैक (डीजल वेरियंट), सियाज पेट्रोल, सियाज डीजल पर भारी डिस्काउंट दे रही है। आइये जानते हैं किस कार पर कितनी छूट मिल रही है।
जानिए स्विफ्ट पर कितनी मिल रही छूट
मारुति स्विफ्ट (पेट्रोल) वर्जन पर करीब 55,000 रुपये की छूट का ऑफर लेकर आई है। इसके अलावा स्विफ्ट (डीजल) वर्जन पर 77,600 रुपये के डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा इस कार के साथ 5 साल की वॉरंटी भी ऑफर हो रही है। स्विफ्ट (पेट्रोल) पर 25 हजार कैश छूट, 20,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 5 हजार का कॉरपोरेट डिस्काउंट का ऑफर है।
जानिए सेलेरियो पर क्या है ऑफर
मारुति अपनी सेलेरियो कार पर 60,000 रुपये की छूट का ऑफर दे रही है। इसके अलावा, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा पर 96,100 रुपये की छूट का ऑफर भी लेकर आई है। पेट्रोल डिजायर पर 55,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं डिजायर (डीजल) पर 83,900 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा 7 सीटर ईको पर 50,000 रुपये की छूट का ऑफर है। वहीं, ईको के 5 सीटर वर्जन पर 40,000 रुपये की छूट का ऑफर चल रहा है।
ऑल्टो पर मिल रही भारी छूट
मारुति अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ऑल्टो पर करीब 60,000 रुपये तक की छूट का ऑफर दे रही है। इस ऑफर में 40 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस व 5,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा मारुति ऑल्टो के10 पर 55,000 रुपये की छूट दे रही है। ऑल्टो के10 पर 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट के अलावा, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
एस-क्रास पर सबसे ज्यादा छूट
मारुति अपने नेक्सा शोरूम से बेची जाने वाली कारों पर भी छूट का ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत बलेनो हैचबैक के पेट्रोल मॉडल पर 35,000 रुपये का कैस डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा इस कार के डीजल वेरियंट पर 62,400 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं इग्निस पर 52,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर हो रहा है। मारुति ने एस-क्रॉस पर सबसे ज्यादा 1.12 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया है। कंपनी इसके अलावा सियाज के पेट्रोल मॉडल पर 65,000 रुपये की छूट और इसके डीजल मॉडल पर 87,700 रुपये की छट भी दे रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications