भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधाओं के लिए नए-नए कदम उठा रहा हैं। पहले रेलवे की तरफ से देश के स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा शुरू की गई थी।
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधाओं के लिए नए-नए कदम उठा रहा हैं। पहले रेलवे की तरफ से देश के स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा शुरू की गई थी। जिसके बाद आपको जल्द ही ट्रेनों के अंदर भी वाई-फाई की सुविधा मिलनी शुरू होगी। जी हां रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ऐलान किया है कि जल्द ही ट्रेनों में भी वाई-फाई सुविधा की शुरुआत होने जा रही है। महज चार से पांच साल के अंदर रेल यात्रियों को ट्रेन में सफर के दौरान भी मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिल सकती है। बता दें कि रेलवे ने इस परियोजना पर काम शुरू कर दिया है।
5150 रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध मफ्त वाई-फाई सुविधा
रेल मंत्री ने बताया कि मौजूदा वक्त में वाई-फाई की सुविधा भारत के 5150 रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध है और अगले साल के अंत तक सरकार 6500 स्टेशनों पर वाईफाई सेवा उपलब्ध कराने की कोशिश में है। वहीं उन्होंने कहा कि जहां तक दौड़ती ट्रेनों के भीतर वाईफाई सेवा उपलब्ध कराने की बात है तो यह एक जटिल तकनीकी मसला है। इसके लिए निवेश की आवश्यकता होगी और ज्यादा टावर लगाने होंगे। यही नहीं ट्रेनों में भी उपकरण लगाने होंगे। इस काम के लिए विदेशी तकनीक और निवेश दोनों की आवश्यकता होगी।
हर डिब्बों में लगा होगा सीसीटीवी कैमरा
इस बात की भी जानकारी दी गई कि यह तकनीक सुरक्षा के लिहाज से बेहद मददगार साबित होगी क्योंकि इससे हम हर डिब्बों में सीसीटीवी कैमरा लगा सकते हैं। इन कैमरों की लाइव फीडिंग सीधे पुलिस थानों में होगी जिससे ट्रेन के भीतर की जानकारी पुलिस को होगी। अगले चार से साढ़े चार साल के भीतर ट्रेनों में वाईफाई सुविधा के लिए सिग्नल सिस्टम तेज होंगे। गोयल ने बताया कि सरकार निवेशकों के साथ रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने की योजना पर काम कर रही है। एनबीसीसी 12 से 13 स्टेशनों को आधुनिक बनाने पर काम कर रही है।
रेलवे को 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक करने कि कोशिश: पीयूष गोयल
बता दें कि इस दौरान रेल मंत्री ने बताया कि इन इस्टेशनों पर हाउसिंग के लिए कॉम्प्लेक्स, कमर्शियल गतिविधयां, शॉपिंग मॉल्स का भी निर्माण कराया जा रहा है। इनका निर्माण क्रॉस सब्सिडी मॉडल के आधार पर किया जा रहा है। इस मॉडल की सफलता के बाद इसको पूरे देश में लागू किया जाएगा। रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे अगले चार से पांच साल के भीतर 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक हो जाएगी। रेलवे की जमीनों पर इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने की योजना पर भी काम हो रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications