बैंक में पैसा जमा करने से पहले यह जरूर जान लें कि कितना तक जमा पैसा होता है सुरक्षित।
नई दिल्ली। देश में सरकारी, निजी और विदेशी सहित को-आपरेटिव बैंक काम कर रहे हैं। लोग इन बैंकों में आंख बंद करके पैसा जमा करते हैं। लेकिन रिजर्व बैंक का नियम कुछ और कहता है। इसके अनुसार चाहे आपका 10 लाख रुपये या 10 करोड़ रुपये, कितना भी बैंक में जमा हो, लेकिन गारंटी केवल 1 लाख रुपये की ही है। यानी अगर बैंक डूब जाएगा या दिवालिया हो जाएगा, तो आपको केवल 1 लाख रुपये की वापस मिलेगा। इसी बात को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2017 में एक सर्कुलर बैंकों को जारी किया था, लेकिन देश के बैंकों की लापरवाही का यह नमूना है कि उन्होंने अभी तक इस पर अमल करना शुरू नहीं किया है। यही कारण है कि बैंक के खाताधारको इस बात की पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है। लेकिन पीएनबी और उसके बाद पीएमसी में हुए घोटाले के बाद अब कुछ बैंकों ने इस पर अमल करना शुरू किया है। लेकिन यह सूचना बैंक के आम खाताधारकों के लिए सुखद नहीं है।
क्या था आरबीआई का सर्कुलर
आरबीआई ने 22 जुलाई 2017 को एक सर्कुलर जारी किया था। इस सर्कुलर में उसने बैंकों से कहा था कि वह अपने ग्राहकों को लिखित में बताएं कि उनका बैंक में जमा केवल 1 रुपये की ही सुरक्षा की गारंटी मिलती है। बैंक में जमा 1 लाख रुपये तक की गारंटी सिक्यॉरिटी डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी काॅर्पोरेशन (डीआईसीजीसी) देता है। यह आरबीआई के तहत काम करता है। लेकिन बैंकों ने ऐसा करना शुरू नहीं किया। लेकिन अचानक दो बैंक घोटाले सामने आने के बाद अब आरबीआई फिर से सक्रिय हुआ है। इसे बाद कुछ बैंकों ने ऐसी जानकारी अपने ग्राहकों को देना शुरू किया है।
एचडीएफसी बैंक ने जानकारी देना शुरू किया
निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने हाल ही में ऐसी जानकारी अपने ग्राहकों को देना शुरू किया है। इसके तहत वह अपने ग्राहकों को बता रहा है कि बैंक में जमा 1 लाख रुपये तक की गारंटी है। एचडीएफसी बैंक ने एक मुहर तैयार की है। इसमें लिखा गया है कि बैंक में जमा राशि डीआईसीजीसी से बीमित है और अगर बैंक दिवालिया होता है तो फिर डीआईसीजीसी प्रत्येक जमाकर्ता को पैसा देने के लिए दिवालिया शोधक के जरिए बाध्यकारी है। ऐसे में ग्राहकों को केवल एक लाख रुपये दो महीने के अंदर में मिलेगा, जिस तारीख को उस ग्राहक ने क्लेम फाइल किया हो।
एचडीएफसी बैंक ने इसका कारण बताया
एचडीएफसी बैंक ने इस बारे में ग्राहकों की तरफ से चिंता जताने के बाद कहा है कि वह केवल जमा पर बीमा कवर के बारे में जानकारी दे रहा है। आरबीआई ने अपने सर्कुलर में कहा है कि सभी कमर्शियल बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक और पेमेट बैंक को यह जानकारी ग्राहकों की पासबुक के पहले पन्ने पर देनी होगी। यही कारण है कि एचडीएफसी बैंक आरबीआई के सर्कुलर के तहत यह जानकारी दे रहा है।
क्या है बैंक में जमा पैसों की सुरक्षा के आरबीआई के नियम
आरबीआई ने बैंक में जमा पैसों की सुरक्षा के लिए कुछ नियम बनाएं हैं। इसके तहत आरबीआई जमाकर्ताओं को जमा धन पर बीमा कवर देता है। यह बीमा कवर डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (डीआईसीजीसी) के तहत दिया जाता है। इसके तहत बैंकों में जमा की गई रकम में से केवल एक लाख रुपये की सुरक्षा की गारंटी देता है। यह बीमा कवर सभी तरह के बैंक खातों पर लागू होता है। इसमें बचत खाता, एफडी और अन्य जमा शामिल हैं।
यह है जमा पैसों की सुरक्षा का नियम
अगर किसी का बैंक में खाता है और उसमें मूलधन व ब्याज मिलाकर के 10 लाख रुपये है। अगर किसी वजह से यह बैंक दिवालिया हो जाता है, और लोगों का पैसा वापस करने की स्थिति में नहीं रहता है। ऐसे में उस बैंक को कम से कम 1 लाख रुपये आपको देने होंगे। ऐसे में आपकी 10 लाख रुपये की जमा में से केवल 1 लाख रुपये ही मिलेगा। इस प्रकार 9 लाख रुपये का नुकसान होगा। आरबीआई का यह नियम देश के सभी बैंकों पर लागू होता है। इनमें विदेशी बैंक भी शामिल हैं, जिनको आरबीआई ने लाइसेंस दिया है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?



Click it and Unblock the Notifications