भारतीय रेलवे ने त्योहारों के चलते यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए देश भर में क्रिसमस तक एक्स्ट्रा ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने त्योहारों के चलते यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए देश भर में क्रिसमस तक एक्स्ट्रा ट्रेन चलाने का फैसला किया है। जी हां इस फेस्टिव सीजन यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे 2500 से अधिक फेरे या अतिरिक्त सेवाएं चला रही है। त्यौहारों के मौसम में रेल यात्रियों की सुविधा और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे इस साल दुर्गा पूजा से क्रिसकम तक 200 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चला रही है, जिसके जरिए सपेशल सर्विसेज यात्रियों को मिल रही है। इतना ही नहीं रेलवे ने बयान में कहा कि इसके अलावा, नियमित रेलगाड़ियों में डिब्बों की संख्या बढ़ाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सीट मिल सके।
स्पेशल ट्रेनें होंगी इन रूट्स पर
रेलवे ने दिल्ली-पटना, दिल्ली-कोलकाता, दिल्ली-मुंबई, मुंबई-लखनऊ, चंडीगढ़-गोरखपुर, दिल्ली-छपरा, हावड़ा-कटिहार, हरिद्वार-जबलपुर आदि क्षेत्रों पर विशेष रेलगाड़ी चलाने की योजना बनाई है। वहीं अनारक्षित डिब्बों में यात्रियों के क्रमबद्ध प्रवेश के लिए टर्मिनस स्टेशनों पर आरपीएफ कर्मचारियों द्वारा निगरानी की जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ के अतिरिक्त जवानों को तैयात किया गया है।
यात्रियों की सुरक्षा पर भी नजर
दूसरी ओर रेलवे के बयान में कहा गया है कि व्यस्त रेलवे क्षेत्रों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ ही इंजीनियरिंग, सिग्नल और टेलिकम्युनिकेशन विभाग के अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया गया है। वहीं बयान के मुताबिक, स्टेशनों और प्रमुख क्रॉसिंग फाटकों पर रोशनी के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। रेलगाड़ियों की सुचारु आवाजाही के लिए अधिकारियों को आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात किया गया है।
स्टेशनों पर बनाई जाएगी 'सहायता केंद्रों'
इस बात से भी अवगत करा दें कि इसमें कहा गया है कि स्टेशनों पर रेलगाड़ियों के आगमन और प्रस्थान की सूचना देने के लिए अतिरिक्त उपाए भी किए गए हैं। रेलवे स्टेशनों को निर्देश दिया गया है कि महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ‘सहायता केंद्रों' की स्थापना की जाए। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों पर चिकित्सकों के दल और एम्बुलेंस भी उपलब्ध हैं। आप इस बात से बखूबी अवगत होंगे कि हर साल त्योहारों पर घर जाने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ होती है, जिससे रिजर्व टिकट पाना मुश्किल हो जाता है।
लोकल में सफर करने वाले यात्रियों को होगी सहूलियत
दूसरी ओर रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए एक खास सुविधा दिया है। अगर आप मुंबई लोकल ट्रेन में सफर करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। मुंबई लोकल के लिए यात्री अब नए ऑटोमेटिक मशीन की मदद से बहुत आराम से और बहुत जल्द टिकट खरीद सकते हैं। यह सुविधा कल से ही शुरू हो गई है। इसके पहले मंगलवार को सेंट्रल रेलवे ने कहा था कि उसने 42 स्टेशनों में ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें इंस्टॉल कर चुका है। इससे सबअर्बन क्षेत्र के लाखों यात्रियों के लिए लोकल ट्रेनों की टिकट खरीदने में आसानी होगी। रेलवे ने कुल 92 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं। इसकी खासियत यह कि यात्री मात्र 2 स्टेप्स में ही आसानी से अपना टिकट निकाल सकते हैं वहीं पहले 6 स्टेप्स में टिकट निकालना होता था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications