नई दिल्ली, जनवरी 19। क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग में अविश्वसनीय वृद्धि हुई है। इसीलिए पहले से कहीं अधिक लोग अब ढंग से निवेश करने के लिए बेस्ट क्रिप्टो एक्सचेंज की तलाश कर रहे हैं। यहां हम आपके साथ एक लिस्ट शेयर करेंगे, जिसमें ट्रेड के लिए बेस्ट क्रिप्टो एक्सचेंज की जानकारी है। यदि आप सोच रहे हैं कि 2022 में बिटकॉइन या कोई और क्रिप्टो कैसे खरीदा जाए, तो इस लिस्ट से आपको काफी मदद मिलेगी। यहां बताए जाने वाले क्रिप्टो एक्सचेंज की ट्रेडिंग फीस भी बहुत कम है।
ईटोरो
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जब क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों की बात आती है तो ईटोरो सबसे बेहतर है। कई टॉप गवर्निंग बॉडीज के विनियमन के साथ ईटोरो क्रिप्टो स्पेस में सबसे सम्मानित ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में से एक है। 2.3 करोड़ से अधिक लोग ईटोरो के साथ ट्रेड करते हैं और उपयोगकर्ता इस पर 40 से अधिक विभिन्न क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म की ट्रेडिंग फीस बहुत कम है। शुरुआत करने वालों के लिए ये बेस्ट है। ईटोरो क्रेडिट/डेबिट कार्ड, बैंक ट्रांसफर और ई-वॉलेट के माध्यम से डिपॉजिट स्वीकार करता है, जिसमें पेपल के लिए भी फुल सपोर्ट है
बायनेंस
क्रिप्टो में ट्रेड करने के लिए बायनेंस भी सबसे अच्छे बिटकॉइन एक्सचेंजों में से एक है। ये दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज है, जिसकी ट्रेडिंग वॉल्यूम पिछले 24 घंटों में 19.7 अरब डॉलर से अधिक है। यह एक्सचेंज 500 से अधिक क्रिप्टो में निवेश करने की पेशकश करता है, जिसमें ऑल्टकॉइंस और ईआरसी-20 टोकन शामिल हैं। इन सभी क्रिप्टो में कम चार्ज के साथ ट्रेड किया जा सकता है। बायनेंस ट्रेड ओपन और क्लोज करते समय केवल 0.1% शुल्क लेता है। यदि आप बीएनबी, बायनेंस की मूल क्रिप्टोकरेंसी होल्ड करते हैं, तो शुल्क में 25 फीसदी की और कमी की जा सकती है।
कॉइनबेस
जब ट्रेडिंग वॉल्यूम की बात आती है तो कॉइनबेस दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक है। ये बायनेंस के ठीक पीछे है। इस एक्सचेंज में कई अलग-अलग तरह के ट्रेडर्स को आकर्षित करने का लचीलापन है। इसका शुल्क भी बहुत कम है। यूजर्स 130 से अधिक विभिन्न क्रिप्टो एसेट्स में निवेश कर सकते हैं। कॉइनबेस का फ्री सेल्फ-कस्टडी क्रिप्टो वॉलेट ऐप, जो 4000 से अधिक एसेट्स (एनएफटी सहित) को सपोर्ट करता है।
वीबुल
यदि आप एक कैजुअल निवेशक हैं, तो वीबुल शायद सबसे कम शुल्क वाला क्रिप्टो एक्सचेंज है, जो आपको पसंद आएगा। इसे 2017 में लॉन्च किया गया था। इसके 70 लाख से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं। इसने तेजी से ग्रोथ हासिल की है। मंच को अमेरिका में एसईसी और एफआईएनआरए द्वारा विनियमित किया जाता है। इतना ही नहीं इसे एसआईपीसी योजना के तहत कवर भी किया जाता है, जो निवेशकों को कुल 500,000 डॉलर तक का बीमा करता है। ये एक फीसदी चार्ज लेता है।
क्रेकन
क्रेकन 1.5 फीसदी चार्ज लेता है। इसे यूएस में फिनसन, कनाडा में फिनट्रैक और यूके में एफसीए द्वारा रेगुलेट किया जाता है। ये इस बात का संकेत है कि ये प्लेटफॉर्म कितना सुरक्षित और विश्वसनीय है। यूजर 'इंस्टेंट बाय' फीचर या क्रैकन प्रो का उपयोग करके क्रिप्टो खरीद सकते हैं। एसेट्स के मामले में, क्रेकन के पास ट्रेड करने के लिए 80 से अधिक क्रिप्टोकरेंसी हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications