इलेक्ट्रिक व्हीक्ल की डिमांड भी मार्केट में तेजी से बढ़ रही है। अगर आप इलेक्ट्रिक टू स्कूटर लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काफी अच्छी खबर है।
नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक व्हीक्ल की डिमांड भी मार्केट में तेजी से बढ़ रही है। अगर आप इलेक्ट्रिक टू स्कूटर लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काफी अच्छी खबर है। मौजूदा समय में देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। वहीं पर्यावरण को देखते हुए सरकार भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा दे रही है। टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारें : जानें रेट और फीचर ये भी पढ़ें

ऐसे में इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। हां ये बात बिलकुल सच है कि इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) भारतीय ग्राहकों के लिए भले ही एक नया कॉन्सेप्ट हो, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली बड़ी कंपनियां ईवी को पॉपुलर बनाने की कोशिश कर रही हैं। लोगों के में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति रुचि भी देखी जा रही है। तो चलिए आज हम आपको इलेक्ट्रिक वाहन के पांच बेहतरीन ऑप्शन के बारे में बताते हैं। जो कि काफी अच्छी भी है और कीमत भी बिलकुल आपकी बजट में ही आएगी।
हीरो फ्लैश E2
हीरो फ्लैश E2 एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है। इसमें 250W ब्रशलेस डीसी (बीएलडीसी) इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 48V लिथियम-ऑयन बैटरी लगी है। दावा है फुल चार्ज करने पर ये स्कूटर 65 किलोमीटर चलता है। इसकी टॉप स्पीड 25KMPH है। इसकी बैटरी चार से पांच घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। ये स्कूटर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल से लैस है, जिसके जरिए स्पीड, रेंज, बैटरी चार्ज स्टेटस का पता चलता है। जानकारी दें कि हीरो के इस स्कूटर की कीमत करीब 53,000 रुपये है।
एम्पीयर रियो
देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार और वाहन निर्माता कंपनियां कोशिश में लगी है। हीरो के अलावा एम्पीयर रियो भी आपकी पसंद बन सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250W BLDC मोटर के साथ 48V लिथियम-ऑयन बैटरी दी गई है। ये स्कूटर फुल चार्ज करने पर 60 किलोमीटर तक चलता है। बता दें कि इसकी टॉप स्पीड 25 Kmph है। इस स्कूटर की बैटरी छह घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। जानकारी दें कि एम्पीयर रियो के दाम 53,799 रुपये है।
ओकिनावा R30
ओकिनावा इलेक्ट्रिक स्कूटर युवाओं और महिलाओं के लिए परफेक्ट है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 250W BLDC मोटर के साथ 48V डिटैचेबल लिथियम-ऑयन बैटरी के साथ आता है। फुल चार्ज पर यह स्कूटर 60 किलोमीटर तक चलता है। मालूम हो कि इसकी टॉप स्पीड 25 Kmph है। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जो कि स्पीड, रेंज, बैटरी चार्ज स्टेटस के बारे में बताता है। ये रीजेनरेटिव एनर्जी के साथ इलेक्ट्रॉनिक-असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है। इसकी कीमत 59,000 रुपये तय की गई है।
हीरो ऑप्टिमा E2
इन सबके अलावा आप हीरो ऑप्टिमा E2 को भी घर ला सकते हैं। इस स्कूटर में 48V लिथियम-ऑयन बैटरी दी गई है। इस स्कूटर में 250 W BLDC इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। स्कूटर की टॉप स्पीड 25 Kmph है। बता दें कि कंपनी ने दावा किया है कि फुल चार्ज करने के बाद यह स्कूटर 65 किलोमीटर की रेंज देता है। इसको फुल चार्ज करने में चार घंटे का समय लगता है। हीरो ऑप्टिमा E2 की कीमत 62,000 रुपये तक है।
ओकिनावा लाइट
इलेक्ट्रिक स्कूटर की इस सूची में ओकिनावा का एक और स्कूटर शामिल है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25 Kmph है। इसकी बैटरी पांच घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। इसमें एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए गए हैं। ये स्कूटर ऑटो-कट फंक्शन के साथ माइक्रो चार्जर, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स से लैस है। आप को ये इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्स-शोरूम में 64,000 रुपये में मिल जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications