Aadhar card Update How Many Times: आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है. इसके बिना कोई भी बैंक का या कोई सरकारी काम करना असंभव है. आज किसी भी काम को करने के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी है. ये हमारी पहचान से जुड़ा हुआ है. आज हम बताएंगे की आप आधार कार्ड में कितनी बार क्या-क्या अपडेट कर सकते हैं.

अगर आप भी आधार कार्ड में कोई चीज अपेडट करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपका ये जानना जरूरी है कि आप आधार कार्ड में कितनी बार अपडेट कर सकते हैं. आधार कार्ड में नाम से लेकर पता तक बदलाव करने की एक लिमिट रखी गई है. आप उतनी बार ही आधार कार्ड में अपनी निजी जानकारी बदल सकते हैं.
यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) के अनुसार आधार कार्ड में मौजूद सभी निजी जानकारी को बदलने की एक लिमिट है. इस लिमिट के तहत ही निजी जानकारियों को बदला जा सकता है.
नाम (Name Change In Adhaar Card)
आधार कार्ड या किसी भी सरकारी दस्तावेज में हमें नाम बदलने की आवश्यकता ज्यादातर एक बार ही होती है. ये बदलाव की आवश्यकता ज्यादातर महिलाओं को होती है. शादी के बाद महिलाओं का सरनेम बदल जाता है. ऐसे में वे सरनेम का बदलाव हर सरकारी दस्तावेज में करती है.
इसके साथ ही कभी-कभी नाम में गलती होने के कारण भी हम इसमें बदलाव करना चाहते हैं. यूआईडीएआई के तहत आप आधार कार्ड में दो बार ही नाम में बदलाव कर सकते हैं.
लिंग (Gender change in Adhaar card)
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आप आधार कार्ड में अपना लिंग कभी भी बदल नहीं सकते हैं. जो भी लिंग आपका आधार कार्ड बनाते हुए दर्ज होगा, वहीं लिंग आपका हमेशा रहने नाला है.
पता (Address changes in Adhaar Card)
यूआईडीएआई के मुताबिक नाम और लिंग की तरह पता बदलने में कोई भी लिमिट नहीं रखी गई है. आप आधार कार्ड पता कितनी भी बार बदल सकते हैं. वहीं अगर आप आधार कार्ड में पता बदलना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन कुछ डॉक्यूमेंट जमा कर इसमें बदलाव कर सकते हैं.
Aadhaar Updates: 31 दिसंबर 2024 तक फ्री करा सकते हैं बदलाव
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आप आधार कार्ड में अभी कोई भी बदलाव ऑनलाइन फ्री में करा सकते हैं. सरकार ने अभी कार्ड होल्डर्स को बदलाव करने के लिए छूट दी है. लेकिन ये छूट हमेशा के लिए नहीं है. यह पता चला है कि आप 31 दिसंबर 2024 से पहले आधार कार्ड में कितना भी बदलाव कर सकते हैं.
लेकिन 31 दिसंबर के बाद अगर आप आधार कार्ड में कोई भी बदलाव करते हैं, तो आपको 50 रुपये चार्ज देना होगा.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications