कोरोना वायरस ने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है। कई कंपनियां सैलरी देने में नाकाम हो रही हैं। ऐसे में हो सकता है आपको भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़े।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है। कई कंपनियां सैलरी देने में नाकाम हो रही हैं। ऐसे में हो सकता है आपको भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़े। इसी को ध्यान में रखते हुए आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस ने लोगों को राहत दी है। ताकि जरूरतमंदों को पैसे की दिक्कत न हो। आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड की जीवन बीमा सहायक कंपनी आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस ने अपने नए प्लान एबीएसएलआई एश्योर्ड फ्लेक्सी सेविंग्स प्लान को लॉन्च किया है। इसके तहत पॉलिसीधारकों को पूरी तरह से गारंटीड बेनेफिट्स दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें अपनी पॉलिसी से अनलिमिटेड विड्रॉअल की सुविधा भी दी जा रही है। मात्र 2 मिनट में ऑनलाइन खरीदे कार/ बाइक इंश्योरेंस, यहां मिलेगी सुविधा ये भी पढ़ें
इसमें पॉलिसीधारकों को मिलती है सालाना इनकम
आदित्य बिड़ला सन लाइफ का कहना है कि इससे पहले किसी भी इंश्योरेंस कंपनी ने अपने ग्राहकों को इस तरह की सुविधा नहीं दी है, जिससे उनका यह प्लान औरों से अलग है। कंपनी ने कहा कि एबीएसएलआई एश्योर्ड फ्लेक्सी सेविंग्स प्लान पूरी तरह से गारंटीड, नॉन-लिंक्ड नॉन-पार्टिसिपेटिंग लाइफ इंश्योरेंस प्लान है। यह प्लान पॉलिसीधारकों को सालाना इनकम देता है जो पॉलिसी टर्म खत्म होने से पहले 10 साल या 12 साल तक के लिए जमा होती है। इसमें सेविंग्स को बढ़ाने के लिए एनुअल इनकम बूस्टर 5% की दर से हर साल बढ़ता है। लेकिन इसमें शर्त यह है कि इस रकम को विद्ड्रॉ नहीं किया जा सकता है।
विद्ड्रॉल पर कोई प्रतिबंध या शुल्क नहीं
इसके अलावा इस प्लान की खासियत यह है कि जरूरत पड़ने पर जमा रकम को वापस लेने की पॉलिसीधारक को कपली छूट है और इस पॉलिसी में विड्रॉअल पर कोई प्रतिबंध या शुल्क भी नहीं लगता है। आदित्य बिड़ला सन लाइफ ने अपने बयान में कहा कि लाइफ कवर के अलावा इस प्लान का मकसद ग्राहकों को लिक्विडिटी देते हुए उन्हें और मजबूत बनाना है, ताकि वे छोटी अवधि के अपने लक्ष्यों के पैसे की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें।
जान लें क्या हैं फायदे
- इस प्लान में पॉलिसी मेच्योरिटी के दौरान पॉलिसीधारक को कुल प्रीमियम का 110 फीसदी भुगतान वापस कर दिया जाता है।
- इसके साथ ही इस पॉलिसी के तहत इकट्ठा की गई पूरी रकम पर एकमुश्त लॉयल्टी एडिशन भी दिया जाता है।
- इस प्लान को मिनिमम 4 साल और मैक्सिमम 60 साल का व्यक्ति खरीद सकता है। इस प्लान में मेच्योरिटी की उम्र 86 साल है।
- प्लान के तहत न्यूनतम प्रीमियम सालाना 50 हजार रुपये है। वहीं, प्रीमियम की अधिकतम कोई सीमा नहीं है।
- इस प्लान के फायदे यह हैं कि इसमें सालाना प्रीमियम का 105% हर साल जोड़ा जाता है।
- इसके साथ ही सालाना 5 फीसदी इनकम बूस्टर पहले से इकट्ठा की गई राशि को और बढ़ाता है।
- इस प्लान में 25 फीसदी कुल जमा राशि पर लॉयल्टी जोड़कर पॉलिसी अवधि के आखिर में पॉलिसी में जोड़ा जाता है और चुकाए गए कुल प्रीमियम का 110% मैच्योरिटी बेनिफिट के रूप में भुगतान किया जाता है।
- यह रकम पॉलिसी के तहत इकट्ठा की गई राशि के अतिरिक्त होती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications