नई दिल्ली। एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स को एक झटके में बहुत महंगा कर दिया है। स्थिति यह है कि चाहे एक महीने का प्लान लेना हो या 1 साल का, सबके लिए अब आपको भारी पैसा चुकाना होगा। हालांकि मोबाइल कंपनियों ने पहले कहा था कि वह 40 फीसदी तक अपने रेट बढ़ाएंगी, लेकिन कुछ प्लान तो 50 फीसदी तक महंगे हो गए हैं। वहीं किसी तरह एक महीने तक अपने फोन की इनकमिंग चालू रखना भी कंपनियों ने महंगा कर दिया है। एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने अपना एक-एक प्लान तो करीब 700 रुपये तक महंगा कर दिया है। यानी अब आप जब अगली बार अपना फोन रिचार्ज कराएंगे, तो यही महंगे रिचार्ज आपको कराने होंगे।
अभी चलते रहेंगे पुराने प्लान
अगर आप एयरटेल या वोडाफोन-आइडिया के ग्राहक हैं, तो आपके फोन पर जो भी रिचार्ज प्लान चल रहा है, वह उसी तरह चलता रहेगा। यह प्लान चाहे 1 दिन के लिए बचा हो या 1 महीने के लिए। लेकिन जैसे ही आपका पुराना रिचार्ज प्लान खत्म होगा, आपको यह महंगे रिचार्ज प्लान खरीदने होंगे।
एयरटेल के 1 साल के रिचार्ज जानिए कितने महंगे हुए
-एयरटेल ने 998 रुपये वाला प्लान बंद कर दिया है, और इसकी जगह पर 1,498 रुपये का नया प्लान लांच किया है। इसमें 365 दिनों के लिए कुल मिलाकर 24 जीबी डेटा, असीमित कॉलिंग और 3600 एसएमएस दिए जाएंगे। इसमें एयरटेल थैंक्स बेनेफिट शामिल हैं।
-वहीं 365 दिन का 1699 रुपये प्लान अब महंगा करके 2398 रुपये का कर दिया गया है। इसमें रोज 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
एयरटेल का 1 महीने फोन चलाना भी हुआ महंगा
-1 महीने फोन चलाने के लिए देने होंगे 49 रुपये, जबकि पहले यह रिचार्ज 35 रुपये में मिल रहा था।
65 रुपये वाले रिचार्ज अब मिलेगा 79 रुपये में। महंगा होने के साथ ही इसमें कुछ घाटा भी होगा। पहले के 130 रुपये के टॉकटाइम के मुकाबले अब इसमें केवल 63.95 रुपये का ही टॉकटाइम मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की और 200 एमबी डेटा ही मिलता रहेगा।
-एयरटेल एक्सट्रीम और विंक म्यूजिक के साथ अनलिमिटेड वाला प्लान अब कम से कम 148 रुपये देने पर मिलेगा। पहले इसकी शुरुआत 129 रुपये से हो रही थी। इस नए प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी और कुल मिलाकर 2 जीबी डेटा व 300 एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा एयरटेल एक्सट्रीम, विंक म्यूजिक और हेलो ट्यूंस का एक्सेस मिलेगा।
-169 रुपये और 199 रुपये वाले प्लान को अब खत्म कर दिया गया है, और 248 रुपये का नया प्रीपैड प्लान लांच किया गया है। इसमें रोज 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसकी वैलिडिटी भी 28 दिनों की है।
-एयरटेल ने 249 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की रेट बढ़ाकर 298 रुपये कर दिया है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के अलावा एयरटेल थैंक्स बेनेफिट, अनिलिमिटेड कॉलिंग के अलावा रोज 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलेंगे।
-84 और 365 दिन वाले प्लान भी एयरटेल ने महंगे कर दिए हैं। अब 448 रुपये वाला प्लान 598 रुपये में मिलेगा। इसमें 82 दिन की जगह 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा अनलिमिटिड कॉलिंग, रोज 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस का लाभ मिलेंगा।
-499 रुपये रिचार्ज प्लान अब 698 रुपये का कर दिया गया है। इसमें 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 एसएमएस और 2 जीबी डेटा मिलेगा।
वोडाफोन-आइडिया के 1 साल के रिचार्ज जानिए कितने महंगे हुए
-365 दिन वाले प्लान का रेट 999 रुपये से बढ़ाकर 1499 रुपये कर दिया गया है। इस प्लान में अब दूसरे नेटवर्कों के लिए 12000 मिनट, कुल 24 जीबी डेटा और 3600 एसएमएस मिलेंगे।
-इसके अलावा 1699 रुपये वाला 365 दिनों प्लान अब 2399 रुपये में मिलेगा। इसमें नेटवर्क के लिए 12000 मिनट, रोज 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस रोज मिलेंगे।
वोडाफोन-आइडिया के अन्य जानिए कितने महंगे हुए
-वोडाफोनका सबसे सस्ता प्लान 49 रुपये का हो गया है। इसमें 38 रुपये का टॉकटाइम और 100 एमबी डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है।
-वोडाफोन का 199 वाला प्लान अब 249 रुपये में और में मिलेगा। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। अन्य नेटवर्कों के लिए 1000 मिनट मिलेंगे। इसके बाद 6 पैसे प्रति मिनट का शुल्क लगेगा। -
-28 दिन वैलिडिटी वाले 299 रुपये के प्लान में रोज 2 जीबी डाटा और 399 रुपये के प्लान में 3 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। दूसरे नेटवर्क के लिए 1000 मिनट ही मुफ्त मिलेगे। पहले 399 रुपये वाले प्लान की वैधता 84 दिनों की थी।
-वोडाफोन ने 458 रुपये वाला प्लान अब 599 रुपये का कर दिया है। इसमें 3000 मिनट अन्य नेटवर्कों के लिए मिलेंगे। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस और 1.5 जीबी डाटा मिलेगा।
-वहीं अब 699 रुपये में मिलेगा 511 रुपये वाला प्लान। इसमें अन्य नेटवर्कों के लिए मुफ्त अससीमित कॉल के बजाय सिर्फ 3000 मिनट मिलेंगे। 84 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में रोज 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications