नई दिल्ली। भारती एयरटेल ने तय किया वह ज्यादा पैसे खर्च करने वाले ग्राहकों को ज्यादा महत्व देगी और कम पैसे देने वाले ग्राहकों को कम महत्व देगी। कंपनी ने घोषणा की है कि वह ज्यादा पैसे खर्च करने वाले ग्राहकों को वरीयता देगी और उनको तेज इंटरनेट और अच्छी कॉल सुविधा उपलब्ध कराएगी। एयरटेल ने यह घोषणा सोमवार को ही की है। आइये जानते हैं कि क्या है यह घोषणा है और इसका मतलब। इसके अलावा यह सामान्य ग्राहकों पर कैसे असर डालेगी।
499 रुपये महीने से ज्यादा खर्च करने वाले होंगे प्लेटिनम ग्राहक
एयरटेल की सोमवार को हुई घोषणा में कहा गया है कि वह अपने उन पोस्ट पेड ग्राहकों को प्लेटिनम ग्राहक का दर्जा देगी जो महीने में 499 रुपये या उससे बड़ा प्लान इस्तेमाल करते हैं। इन ग्राहकों को नेटवर्क पर प्राथमिकता दी जाएगी। इस प्रथमिकता में तेज इंटरनेट और अच्छी कॉल सुविधा शामिल है। आइये जानते हैं क्या है इसका मतलब।
अन्य ग्राहकों की घटेगी प्राथमिकता
कंपनी ने अपनी इस घोषणा के अनुसार नेटवर्क में बदलाव की बात भी कही है। इसका मतलब हुआ कि जो ग्राहक ज्यादा पैसे देते हैं, उनको कंजेशन वाले स्थानों पर भी तेज इंटरनेट मिलेगा। इन ग्राहकों को यह तेज इंटरनेट कम पैसे देने वाले ग्राहकों को कीमत पर मिलेगा। कंपनी की तरफ से दी जानकारी का मतलब हुआ कि ऐसे स्थानों पर कम पैसे देने वाले ग्राहकों को कम स्पीड मिलेगी, जबकि ज्यादा पैसे देने वाले ग्राहकों को ज्यादा स्पीड मिलेगी।
कॉल में भी मिलेगी वरीयता
ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ इंटरनेट की स्पीड तक की सीमित है। अब कंजेशन वाले स्थानों पर भी 499 रुपये या इससे ज्यादा के प्लान वालों को अच्छी कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। यानी ऐसे स्थानों पर कम पैसे वालों की कॉल ड्रॉप भी हो सकती या आवाज की क्वालिटी कम भी हो सकती है, लेकिन ज्यादा पैसे देने वालों को ऐसी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
प्री पेड को लेकर नहीं है जिक्र
एयरटेल ने दी जानकारी में यह नहीं बताया है कि यह प्राथमिकता वह पोस्ट पेड ग्राहकों की तुलना में पोस्ट पेड ग्राहकों से वरियता देगी या प्रीपेड ग्राहकों की तुलना में भी वरियता दी जाएगी। कंपनी के पास पोस्ट पेड और प्रीपेड मिलाकर करीब 28 करोड़ ग्राहक हैं। हालांकि कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि उसके पास 499 रुपये या इससे ज्यादा वाले कितने ग्राहक हैं। लेकिन अगर इनको एक फीसदी भी मान लिया जाए तो 28 लाख से ज्यादा नहीं है। इस प्रकार कंपनी के करीब 99 फीसदी ग्राहक भगवान भरोसे हो जाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications