नई दिल्ली, जनवरी 16। अगर आप अकसर रेल से सफर करते हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आप आईआरसीटीसी पोर्टल से टिकट बुक करते समय ट्रांजेक्शन चार्ज पर एक प्रतिशत की छूट का फायदा ले सकते हैं। दरअसल आईआरसीटीसी एसबीआई रुपे कार्ड के उपयोगकर्ता इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in पर लॉग इन कर सकते हैं। साथ ही आपको इस क्रेडिट कार्ड से टिकट बुक करने पर छूट भी मिलेगी। जानते हैं इस कार्ड के बाकी फायदों के बारे में।
आईआरसीटीसी ने दी जानकारी
आईआरसीटीसी ने हाल ही में ट्रांजैक्शन चार्जेज की डिटेल दी है। यदि आपके पास आईआरसीटीसी एसबीआई रुपे कार्ड है तो आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेन टिकट ऑनलाइन बुकिंग के समय ऑफर और छूट का लाभ उठा सकते हैं। कार्ड के लिए आवेदन करने और ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानने के लिए आपको irctc.co.in पर जाना होगा।
और भी हैं कई फायदे
ट्रांजेक्शन चार्ज में छूट के अलावा कुछ अन्य फायदे भी हैं जो इस आईआरसीटीसी एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए प्राप्त किए जा सकते हैं। इनमें उपयोगकर्ता अपने लिए, अपने परिवार और दोस्तों के लिए मुफ्त ट्रेन टिकट का फायदा लेने के लिए अपने रिवॉर्ड पॉइंट को रिडीम कर सकता है। irctc.co.in के माध्यम से की गई टिकट बुकिंग पर रिवॉर्ड पॉइंट पर 10 प्रतिशत तक की छूट, जो कि वैल्यू बैक के रूप में मिलेगी। याद रहे कि एक रिवॉर्ड पॉइंट 1 रुपये के बराबर होता है।
बोनस रिवॉर्ड पॉइंट
आप पहले 45 दिनों में 500 रुपये या उससे अधिक के लेनदेन पर 350 बोनस रिवॉर्ड पॉइंट का फायदा ले सकते हैं। आप एक स्टैंडर्ड प्रीमियम रेलवे लाउंज का भी आनंद ले सकते हैं। साथ ही सभी पेट्रोल पंपों पर एक प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज से भी छूट मिलेगी। जिनके पास आईआरसीटीसी एसबीआई क्रेडिट कार्ड नहीं है, वे इसके लिए आवेदन करने के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in पर लॉग इन कर सकते हैं। एसी-1, एसी-2, एसी-3 और एसी-चेयर कार की टिकट बुकिंग पर रिवार्ड पॉइंट्स के रूप में 10 फीसदी तक वैल्यूबैक मिलेगा।
रेलवे लाउंज एक्सेस
इस कार्ड से आप साल में 4 बार रेलवे लाउंज का एक्सेस फ्री हासिल कर सकते हैं। मगर एक तिमाही में अधिकतम एक बार रेलवे लाउंज एक्सेस फ्री में करने की इजाजत होगी। यह कार्ड कॉन्टैक्टलेस टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। इसमें ग्राहकों को 'टैप एंड पे' की सुविधा मिलेगी। यानी आप कार्ड को स्वाइप किए बिना पीओएस मशीन पर केवल टच करके पेमेंट कर सकेंगे। कार्ड से हर नॉन फ्यूल ट्रांजेक्शन पर (125 रुपये खर्च) 1 रिवॉर्ड पॉइंट मिलेगा।
कैसे करें आवेदन
आईआरसीटीसी वेबसाइट पर आपको 'प्रमोशन' टैब और उसके बाद एसबीआई क्रेडिट कार्ड विकल्प का चयन करना होगा। फिर आपको कार्ड का लाभ उठाने के लिए आईआरसीटीसी एसबीआई क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद आपको डिटेल भरनी होगी और आवेदन प्रोसेस को पूरा करने के लिए निर्देशों का पालन करना होगा। किसी भी सवाल के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in पर लॉग इन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications