ATM Card Activate Online: नया बैंक अकाउंट खोलने पर अक्सर डेबिट कार्ड (ATM Card) मिलता है, जिसे इस्तेमाल करने से पहले एक्टिवेट करना ज़रूरी होता है। यदि आपने भी नया बैंक खाता खुलावाया है और आपको भी नया एटीएम कार्ड मिला है तो उसे फटाफट एक्टीवेट करवा लें, तभी इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।

यदि आपको नहीं पता है कि कैसे एटीएम कार्ड को ऑनलाइन एक्टिवेट कर सकते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको यहां स्टेप बाय स्टेप पूरा गाइड बता रहे हैं जिससे आप एटीएम कार्ड को घर बैठे ऑनलाइन एक्टिवेट कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं तरीका...
घर बैठे ऑनलाइन ATM कार्ड एक्टिवेट करने का तरीका
एटीएम कार्ड आज की तारीख में बेहद ज़रूरी है। यह आपको एटीएम से पैसे निकालने, दुकानों पर खरीदारी करने और ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा देता है। जब भी आप इस कार्ड का उपयोग करते हैं, पैसा सीधे आपके बैंक खाते से कट जाता है। नए यूज़र्स के लिए इसे ऑनलाइन एक्टिवेट करना सीखना पहला कदम है।
ज्यादातर बैंक एटीएम मशीन के ज़रिए पिन बनाकर कार्ड एक्टिवेट करने की सुविधा देते हैं। हालांकि, कई बैंक अब ऑनलाइन एक्टिवेशन का विकल्प भी प्रदान करते हैं। यदि आपका बैंक यह सुविधा देता है, तो नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो कर ATM कार्ड को एक्टिवेट कर सकते हैं...
- सबसे पहले अपने बैंक की आधिकारिक इंटरनेट बैंकिंग वेबसाइट पर जाकर अपनी यूज़र आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- लॉग इन करने के बाद, 'जनरेट एटीएम पिन' (Generate ATM PIN) विकल्प खोजें और उस पर क्लिक करें।
- अब आपको अपने एटीएम कार्ड का 16 अंकों का नंबर और कार्ड के पीछे दिया गया 3 अंकों का CVV नंबर दर्ज करना होगा।
- जानकारी सबमिट करने के बाद, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा।
- ओटीपी दर्ज करें और अपनी पसंद का 4 अंकों का एटीएम पिन सेट करें।
- पिन सेट होते ही आपका कार्ड एक्टिवेट हो जाएगा और आप इसे एटीएम मशीन या दुकानों पर इस्तेमाल कर पाएंगे।
- कुछ बैंक अपने मोबाइल ऐप्स के ज़रिए भी एटीएम पिन सेट करने की सुविधा देते हैं।
3D सिक्योर पिन सेट करने का तरीका
- ऑफलाइन लेनदेन और एटीएम से पैसे निकालने के लिए तो एटीएम पिन पर्याप्त है, लेकिन ऑनलाइन भुगतान के लिए आपको 3D सिक्योर पिन की आवश्यकता होती है। इसे सेट करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करें...
- जब आप किसी वेबसाइट पर ऑनलाइन खरीदारी करें, तो पेमेंट मोड में 'डेबिट कार्ड' चुनें और अपने कार्ड की जानकारी दर्ज करें। यदि आप पहली बार ऑनलाइन भुगतान कर रहे हैं, तो आपको स्वचालित रूप से 3D सिक्योर रजिस्ट्रेशन पेज पर भेज दिया जाएगा।
- यहां आप या तो एटीएम पिन डालकर या मोबाइल पर आए ओटीपी के ज़रिए आगे बढ़ सकते हैं। इसके बाद, आपको 6 अंकों का 3D सिक्योर पिन बनाने के लिए कहा जाएगा। पिन दर्ज करें, उसे दोबारा टाइप करके पुष्टि करें।
- अब आपका कार्ड ऑनलाइन लेनदेन के लिए भी तैयार है। हर बार जब आप अपने डेबिट कार्ड से ऑनलाइन भुगतान करेंगे, तो आपको यह 6 अंकों का 3D सिक्योर पिन दर्ज करना होगा।
- पिछले कुछ सालों में बैंकों ने अपनी सेवाओं में काफी सुधार किया है, जिससे ग्राहकों को बेहतर सुविधा मिल सके। अब आप घर बैठे आसानी से अपने एटीएम कार्ड को ऑनलाइन एक्टिवेट कर सकते हैं और ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह के लेनदेन का लाभ उठा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications