त्योहारी सीजन शुरु हो गया है। ऐसे में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक उपभोक्ताओं के लिए शॅपिंग पर डिस्काउंट ऑफर्स और कम ब्याज दर पर लोन की पेशकश कर रहे हैं।
नई दिल्ली: त्योहारी सीजन शुरु हो गया है। ऐसे में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक उपभोक्ताओं के लिए शॅपिंग पर डिस्काउंट ऑफर्स और कम ब्याज दर पर लोन की पेशकश कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक्सिस बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए दिल से ओपन सेलिब्रेशन ऑफर लॉन्च किया है।

इस योजना के तहत बैंक अब तक का अपना सबसे सस्ता होम लोन ऑफर लेकर आया है। त्योहार के इस मौसम में मकान लेने वालों के लिए बैंक ने बड़ी सौगात दी है।
काफी सस्ता हुआ लोन, 7% से कम ब्याज पर होम लोन
जी हां यूं तो कस्टमर्स को लुभाने के लिए तमाम बैंक लोन और डिस्काउंट ऑफर्स दे रहे है। लेकिन एक्सिस बैंक ग्राहकों को त्योहार में काफी सस्ता लोन ऑफर कर रही है। एक्सिस बैंक ने मंगलवार को अपने ग्राहकों के लिए दिल से ओपन सेलिब्रेशन ऑफर लॉन्च किया। इस योजना के तहत बैंक अब तक का अपना सबसे सस्ता होम लोन ऑफर लेकर आई है। एक्सिस बैंक ने 6.99% इंटरेस्ट रेट पर होम लोन और 7.99% ब्याज दर पर ऑटो लोन देने की पेशकश की है।
कार लोन पर भी मिलेगा ऑफर
इसके अलावा बैंक ऑटो लोन पर 100% ऑन-रोड फाइनेंस की सुविधा दे रही है। एक्सिस बैंक के इस ऑफर के मुताबिक, कई टू-व्हीलर्स की ईएमआई सिर्फ 278 रुपये प्रति माह से शुरू होगी। एक्सिस बैंक ने कहा कि रिटेल और कॉर्पोरेट कस्टमर्स के साथ इस ऑफर का लाभ बैंक की सहायक कंपनियों एक्सिस फाइनेंस और एक्सिस डायरेक्ट के कस्टमर भी उठा सकेंगे। इसके अलावा एक्सिस डायरेक्ट मुहुर्त ट्रेडिंग पर 50% ब्रोकरेज कैशबैक देगी। साथ ही पहले इक्विटी एसआईपी ट्रांजैक्शन (और बैंक के मोबाइल ऐप से पहले ट्रेड पर एज रिवॉर्ड प्वाइंट भी देगी।
शॉपिंग पर मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट
वहीं, एक्सिस फाइनेंस कंपनी जस्ट इन टाइम स्टोर्स से शॉपिंग करने पर कुछ ब्रांज्स पर 20% का डिस्काउंट देगी। इतनी ही नहीं, जीरो प्रोसेसिंग फीस और जीरो डाउन पेमेंट पर 6 महीने के लिए लोन भी मिलेगा। इसके अलावा बैंक अपने क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से अमेजन, फ्लिपकार्ट, वेस्टसाइट, मार्क्स एंड स्पेंसर्स, सैमसंग, एलजी, टाटा क्लिक, वर्लपूल, एचपी, डीमार्ट जैसे कई स्टोर से शॉपिंग करने पर भी डिस्काउंट देगी। ग्राहक इन खरीदारी पर आकर्षक ईएमआई का फायदा भी ले सकते हैं। लोन ऑफर्स में ग्राहकों को टू व्हीलर लोन कम ईएमआई जो 48 महीनों की अवधि के लिए 278 रुपये प्रति 10 हजार रुपये है और 100 फीसदी रोड फंडिंग पर ऑफर किया जा रहा है।
प्रोसेसिंग फीस में बैंक दे रहा है अच्छा डिस्काउंट
एक्सिस बैंक के प्रेसिडेंट रवि नारायण ने कहा कि एक्सिस बैंक होम लोन, ऑटो लोन, गोल्ड लोन और बिजनेस लोन स्पेशल इंटरेस्ट रेट पर दे रही है। एक्सिस बैंक पर्सनल लोन 10.49% के इंटरेस्ट रेट पर दे रही है। इसकी ईएमआई प्रति लाख हर महीने 2149 रुपये से शुरू होगी। वहीं, एजुकेशन लोन और किसी दूसरे बैंक से लोन ट्रांसफर कराने पर सिर्फ 10.5% ब्याज देना होगा। वहीं, 2 लाख रुपये के गोल्ड लोन पर प्रोसेसिंग फीस 0.25% देनी होगी। बिजनेस लोन के प्रोसेसिंग फीस में 25% का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, कैपिटल लोन के प्रोसेसिंग फीस पर 50% डिस्काउंट मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications