Child Aadhaar Card Apply Process: आधार कार्ड की जरूरत कई कामों के लिए पड़ती है फिर चाहे वो बैंक से जुड़ा काम हो या फिर कोई सरकारी काम हो। आधार कार्ड आपकी पहचान को दर्शाने का काम करता है। आधार कार्ड आज के समय में बच्चों के लिए भी जरूरी डॉक्यूमेंट है।
बच्चों के लिए आधार की सुविधा शुरू आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने शुरू की है। ये आधार कार्ड 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ये आधार बनवाया जाता है। अगर आपने अपने बच्चे के लिए अभी तक आधार कार्ड नहीं बनवाया है तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप इसे बनवा सकते हैं।

इन डॉक्यूमेंट्स की मदद से बनवाएं अपने बच्चे का आधार कार्ड (Baal Aadhaar Card)
इसे बनवाने का प्रोसेस बहुत आसान है। आप घर बैठे भी बिना यह आधार कार्ड बन सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इसके लिए आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स की भी जरूरत पड़ेगी। इसके लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल का आईडी कार्ड, अस्पताल से जारी डिस्चार्ज सर्टिफिकेट चाहिए।
इसके अलावा माता-पिता में से किसी एक का आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, या पासपोर्ट जैसा कोई भी वैलिड आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ, लेटरहेड पर सांसद या विधायक द्वारा जारी किया गया पता प्रमाण पत्र, राजपत्रित अधिकारी या तहसीलदार द्वारा जारी किया गया पता प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत प्रमुख या उसके समकक्ष प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया पता प्रमाण पत्र भी इस आधार कार्ड को बनवाने के लिए चाहिए होगा।
ऑनलाइन बाल आधार कार्ड बनवाने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो (Baal Aadhaar Card Documents Required)
- ऑनलाइन बाल आधार कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और 'लॉगिन' पर क्लिक करें।
- इसके बाद बाल आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करें और 'Send OTP' पर क्लिक करें।
- फिर आपके फोन पर OTP आएगा, उसे दर्ज करें और 'लॉगिन' पर क्लिक करना होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स अपडेट' टैब पर क्लिक करें।
- अपने डेमोग्राफिक डिटेल्स को वेरिफाई करें और 'पहचान प्रमाण' और 'पते के प्रमाण' के लिए अपने नए डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
ये है बाल आधार कार्ड बनवाने का ऑफलाइन प्रोसेस (Baal Aadhaar Card Offline Process)
ऑफलाइन प्रोसेस में अपने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाएं। वहां, आपको बाल आधार कार्ड के लिए आवेदन फॉर्म मिलेगा। फिर आपको इस फॉर्म को भरना होगा और इसके साथ माता-पिता के आधार कार्ड और बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी सबमिट करनी होगी। अगर बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र नहीं है, तो अस्पताल का डिस्चार्ज सर्टिफिकेट या स्कूल का पहचान पत्र भी यूज कर सकते हैं।
बाल आधार कर्ड के बारे में जरूरी बातें
नवजात शिशुओं जिनकी उम्र 5 साल से कम आयु के सभी बच्चों का आधार कार्ड बनाया जा सकता है। ये आधार कार्ड नीले रंग के होते हैं और इन्हें बाल आधार कार्ड कहा जाता है।
इस मामले में बच्चे का कोई बायोमेट्रिक्स नहीं लिया जाता और आधार के लिए केवल बच्चे की फोटो ली जाती है।
माता-पिता में से किसी एक का आधार कार्ड देना अनिवार्य होता है। यदि माता-पिता दोनों के पास आधार नहीं है, तो उन्हें पहले आधार के लिए नामांकन कराना जरूरी होता है।
जब बच्चा पांच साल का हो जाता है, तो उसे सभी 10 उंगलियों का बायोमेट्रिक डेटा और आईरिस स्कैन प्रदान करना होता है। इस प्रोसेस में फोटो भी ली जाती है।
जब बच्चा 15 साल की आयु पूरी कर ले तो ये प्रोसेस फिर से करना होता है। इस सर्विस के लिए कोई फीस आवश्यक नहीं होती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications