जल्द ही फरवरी का महीना खत्म होने को है और मार्च का महीना दस्तक दे देगा। 1 तारीख से मार्च शुरू हो जाएगा। हर महीने की तरह मार्च में भी बैंक कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगे।
नई दिल्ली: जल्द ही फरवरी का महीना खत्म होने को है और मार्च का महीना दस्तक दे देगा। 1 तारीख से मार्च शुरू हो जाएगा। हर महीने की तरह मार्च में भी बैंक कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगे। तो अगर आपको मार्च महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो उससे पहले आप छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। बता दें मार्च महीने में बैंक पूरे 11 दिन बंद रहेंगे तो आप बैंकिंग कामकाज निपटाने से पहले ये लिस्ट देख लें। मार्च में बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में उनके त्योहार के आधार पर हैं।

मार्च में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक
आरबीआई की ओर से सालभर छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक, मार्च में होली और महाशिवरात्रि को मिलाकर कुल 11 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं। बैंकिंग के लिहाज से मार्च के बाद से ही हलचल शुरू हो जाती है क्योंकि मार्च में वित्त वर्ष खत्म हो रहा होता है।
आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशानिर्दशों के मुताबिक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को और हर रविवार को बैंकों की छुट्टियां होती है। वहीं इसके अलावा आरबीआई की ओर से राष्ट्रीय और क्षेत्रीय आधार पर कुछ छुट्टियां निर्धारित की गई है। मार्च महीने की बात करें तो शनिवार और रविवार को मिलाकर देश के अलग-अलग हिस्सों में 11 दिन बैंकों की छुट्टियां है। मार्च में बैंकों की बहुत छुट्टियां नहीं है।
मार्च महीने में इन तारीखों को बैंक बंद
5 मार्च को Chapchar Kut पड़ रहा है। इस दिन Aizawl (आइजोल- मिजोरम की राजधानी) में सारे बैंक बंद रहेंगे।
11 मार्च को महाशिवरात्रि है। इस दिन देश के कई राज्यों में बैंकों में कामकाज बंद रहेगा।
13 मार्च महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से अवकाश रहेगा।
14 मार्च रविवार होने की वजह से बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
15 मार्च दिन सोमवार को कुछ बैंक यूनियनों ने हड़ताल करने की घोषणा की है।
21 मार्च रविवार होने की वजह से बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
22 मार्च को बिहार दिवस है। ऐसे में बिहार राज्य में लगातार 2 दिन तक बैंक बंद रहेंगे।
27 मार्च को चौथे शनिवार की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
28 मार्च को रविवार होने के चलते को रविवार है। लिहाजा देश के कुछ राज्यों में लगातार 4 दिन बैंक बंद रहेंगे।
29 और 30 मार्च को होली का त्योहार होने की वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा।
हड़ताल होने की पूरी उम्मीद
इन छुट्टियों के अलावा बैंक कर्मचारियों के 9 संगठनों का शीर्ष निकाय (यूएफबीयू) ने सार्वजिक क्षेत्र के दो बैंकों के प्रस्तावित प्राइवेटाइजेशन के विरोध में 15 मार्च से दो दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। बताते चलें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में विनिवेश कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों के प्राइवेटाइजेशन का ऐलान किया है। इसी के विरोध में बैंकिंग यूनियनों ने हड़ताल की बात कही है।
ऑनलाइन बैंकिंग का छुट्टियों में करें इस्तेमाल
आरबीआई ने अंतिम समय में परेशानी से बचने के लिए ग्राहकों से कैलेंडर देखकर घर से निकलने की अपील करता है। जानकारी दें कि बैंकों के अवकाश के बावजूद इन दिनों में मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग जारी रहेगी इसलिए ग्राहकों से अपील है कि वो बैंकिंग से जुड़े अपने काम इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर प्लान कर लें। जैसा कि मार्च में फाइनेंशियल ईयर खत्म होने वाला है। तो आप अपने काम की प्लानिंग छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बनाएं। इसके अलावा छोटे-मोटे कामकाज के लिए आप ऑनलाइन बैंकिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक की शाखाएं भले ही बंद रहें लेकिन आप इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अपने कई काम निपटा सकते हैं। राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए सभी ग्राहक बैंकिंग से जुड़े अपने काम इसी को ध्यान में रखकर प्लान करें।
छुट्टियों के दौरान नहीं होगी कैश की समस्या
ध्यान देने वाली बात ये है कि बैंकों कि छुट्टियों के दौरान सबसे ज्यादा किल्लत एटीएम से कैश निकालने में होती है। कई जगह बैंक बंद होने की वजह से एटीएम में कैश नहीं पहुंचता और एटीएम खाली हो जाते हैं। ऐसे में आप अपनी जरूरत के हिसाब से कैश रखें या बाकी काम ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए ही करें। मालूम होगा कि कुछ बैंकों ने मोबाइल एटीएम वैन की सर्विस शुरू की है, जिससे कैश की समस्या को दूर होंगी।
नोट : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही, आपको बता दें कि हर राज्य के हिसाब से बैंक में छुट्टियां अलग-अलग होती है। जिन राज्यों में स्थानीय छुट्टियां हैं, उनको छोड़कर अन्य राज्यों में बैंकिंग कामकाज सामान्य तरीके से होगा। आप चाहें तो नीचे दिए गये
लिंक पर क्लिक कर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते है। https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications